Responsive Scrollable Menu

राघव चड्ढा ने चली ऐसी चाल, चारों खाने चित हो गए केजरीवाल! आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद हुए बागी

Aam Aadmi Party News: राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के बीजेपी में जाने से आम आदमी पार्टी के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है. AAP इसे 'ऑपरेशन लोटस' का नाम दे रही है. हालांकि, इस घटनाक्रम ने केजरीवाल की राष्ट्रीय राजनीति को बैकफुट पर धकेल दिया है. चड्ढा ने पार्टी पर भ्रष्टाचार और सिद्धांतों से भटकने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

Continue reading on the app

हरभजन सिंह ने फेंका 'दूसरा', अरविंद केजरीवाल क्लीन बोल्ड, राघव चड्ढा के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी का किया 'गेम ओवर'

Harbhajan Singh Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी में बहुत बड़ी बगावत हो चुकी है. राघव चड्ढा के नेतृत्व में पार्टी के 10 में से सात राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. खास बात ये है कि इसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब से राज्य सभा सांसद रहे हरभजन सिंह का भी नाम है. चुनाव से पहले इसे आप के लिए 'करारा' झटका माना जा रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

Doping test: 69 इंटरनेशनल मैच खेल चुके दिग्गज पर लगा 2 साल का बैन, कोकीन टेस्ट में पाया गया पॉजिटिव

न्यूज़ीलैंड के पूर्व तेज-मध्यम गेंदबाज डग ब्रेसवेल पर काउंटी क्रिकेट खेलने से दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट नियामक ने उन्हें कोकीन का इस्तेमाल करने के मामले में दोषी पाया। यह दूसरी बार है जब ब्रेसवेल प्रतिबंधित पदार्थ जांच में फंसे। इस फैसले के बाद वह नवंबर 2027 तक किसी भी अधिकृत क्रिकेट गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

यह मामला सितंबर में खेले गए काउंटी मुकाबले से जुड़ा है। 25 सितंबर को चेल्म्सफोर्ड में एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब और समरसेट के बीच डिवीजन एक मैच खेला गया था। इसी मुकाबले के दौरान ब्रेसवेल का नमूना लिया गया था।

लंदन की विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी से मान्यता प्राप्त लैब में जांच के बाद नमूने में कोकीन और उसके मेटाबोलाइट बेंजोयलेक्गोनिन की मौजूदगी पाई गई। ये दोनों पदार्थ टूर्नामेंट के दौरान प्रतिबंधित श्रेणी में आते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेसवेल के पास इस पदार्थ के इस्तेमाल के लिए किसी तरह की चिकित्सीय मंजूरी नहीं थी। बाद में उन्होंने माना कि 24 सितंबर की शाम से लेकर 25 सितंबर की सुबह तक उन्होंने कोकीन का सेवन किया था। यानी मैच शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने प्रतिबंधित पदार्थ लिया था।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके खिलाफ डोपिंग नियमों के अनुच्छेद 2.1 और 2.2 के तहत कार्रवाई की। इसमें शरीर में प्रतिबंधित पदार्थ पाए जाने और उसके उपयोग दोनों को उल्लंघन माना गया। क्रिकेट नियामक ने माना कि यह सेवन खेल प्रदर्शन बढ़ाने के उद्देश्य से नहीं था, बल्कि नशे की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर नियमों के तहत उन्हें दो साल का प्रतिबंध दिया गया।

ब्रेसवेल ने इस सजा को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद मामले की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। उनका निलंबन 24 नवंबर से प्रभावी माना गया है, जिस दिन उन पर अस्थायी रोक लगाई गई थी। यह प्रतिबंध 23 नवंबर 2027 तक चलेगा। जांच अवधि के दौरान 25 सितंबर से 24 नवंबर के बीच उनके सभी परिणाम रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

डग ब्रेसवेल ने 2011 से 2023 के बीच न्यूज़ीलैंड के लिए 69 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। उन्होंने दिसंबर में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी थी। बावजूद इसके यह प्रतिबंध लागू रहेगा और वह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड या विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के अधीन किसी भी क्रिकेट गतिविधि से दूर रहेंगे। यह मामला क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ा संदेश है कि संन्यास के बाद भी नियम उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रह सकती है।

Fri, 24 Apr 2026 18:27:25 +0530

  Videos
See all

Amit Shah In West Bengal: 'नवभारत' के कैमरे पर अमित शाह ने बंगाल चुनाव में जीत का किया दावा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T13:42:23+00:00

AAJTAK 2 | WEST BENGAL ELECTION | TMC-BJP में कांटे की टक्कर, किसकी है हवा? | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T13:38:35+00:00

Raghav Chadha Joins BJP: Nitin Nabin से मिलकर BJP में शामिल हुए Raghav Chadha | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T13:36:27+00:00

Raghav Chadha Joins BJP: AAP छोड़ते हुए राघव ने Kejriwal पर लगाए गंभीर आरोप, AAP MP ने दिया जवाब! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T13:38:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers