Responsive Scrollable Menu

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G: 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन हुआ सस्ता, मिल रही 28 हजार की बड़ी छूट; देखें डील

अगर आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा हो सकता है। Samsung का Galaxy S25 Ultra 5G अभी Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। ऑफर के बाद यह फोन लगभग ₹1,01,000 में मिल रहा है, जो इसकी लॉन्च कीमत से ₹28,999 कम है। इसके अलावा,  बैंक ऑफर्स और EMI विकल्पों के साथ हैंडसेट की प्रभावी कीमत और भी कम हो सकती है। फोन में आपको शानदार 200MP कैमरा,   AMOLED 2X डिस्प्ले और  Snapdragon 8 Elite  प्रोसेसर जैसे कई खास फीचर्स मिलते हैं। देखिए पूरी डिटेल।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G का ऑफर प्राइस 
Samsung Galaxy S25 Ultra अभी Amazon पर ₹1,01,000 में बिक रहा है, जो लॉन्च कीमत से सीधे ₹28,999 की कटौती है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स से कीमत और भी कम की जा सकती है।

अगर आप पूरी रकम एक साथ नहीं देना चाहते, तो ₹3,551 प्रति माह से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिल सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत आप अपने पुराने फोन पर ₹37,600 तक की बचत कर सकते हैं। Amazon कुछ अतिरिक्त एक्सेसरीज़ भी ऑफर के साथ दे सकता है।

ये भी पढ़े-ः Vivo Y6 5G: वीवो का नया बजट फोन लॉन्च, मिलेगी 7200mAh तगड़ी बैटरी, 12GB RAM और दमदार फीचर्स

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
इस फोन में 6.9-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×3120 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है, जो बेहद शार्प और स्मूद विजुअल्स देता है।

इसमें Snapdragon 8 Elite (Galaxy के लिए कस्टमाइज्ड) प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस प्रदान करता है। फोन में 12GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जिससे आप भारी डेटा भी आसानी से स्टोर कर सकते हैं। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कैमरा फीचर्स
फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो (5x जूम) , 10MP टेलीफोटो (3x जूम)  औऱ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा लेंस शामिल है।  इसके अलावा इसमें हाई-रेजोल्यूशन सेल्फी कैमरा भी मिलता है।

क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?
फ्लैगशिप स्मार्टफोन लगातार बेहतर होते जा रहे हैं। अभी Amazon पर डिस्काउंट के साथ Samsung Galaxy S25 Ultra 5G उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो बिना अगली जनरेशन का इंतजार किए एक प्रीमियम एंड्रॉयड फोन चाहते हैं।

इसमें मौजूद Snapdragon 8 Elite चिप, 200MP कैमरा और AMOLED डिस्प्ले इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाते हैं। अगर आप इसी रेंज में अन्य विकल्प देखना चाहते हैं, तो आप Vivo X300 Ultra या iPhone 17 Ultra पर भी विचार कर सकते हैं।


 

Continue reading on the app

Akshaya Hariharan: तमिलनाडु चुनाव में गड़बड़ी? वोट देने पहुंची एक्ट्रेस, पता चला पहले ही पड़ चुका था उनका वोट

Akshaya Hariharan Vote Controversy: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जहां एक तरफ 85% वोटिंग के साथ जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और रजनीकांत, कमल हासन जैसे सितारों ने मतदान किया, वहीं एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। अक्षया हरिहरन ने दावा किया कि जब वह वोट डालने पहुंची, तब तक उनके नाम पर कोई और पहले ही मतदान कर चुका था, जिसके बाद उन्हें वैकल्पिक वोट डालना पड़ा और उन्होंने कार्रवाई की मांग की।

मतदान केंद्र पर हुआ खुलासा

अक्षया के मुताबिक, वह अपने मतदान केंद्र पर पहुंचीं और काफी देर इंतजार किया। लेकिन बाद में उन्हें जानकारी मिली कि उनके नाम से पहले ही वोट डाला जा चुका है, जो उनके लिए हैरान करने वाला था।

फिंगरप्रिंट और फोटो पर उठाए सवाल

एक्ट्रेस ने बताया कि रिकॉर्ड में उनके नाम के साथ किसी और की फोटो लगी थी और फिंगरप्रिंट भी पहले से दर्ज था। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी गलती कैसे हो सकती है और जांच पहले क्यों नहीं की गई।

‘टेंडर वोट’ से किया मतदान

इस स्थिति के बावजूद अक्षया को बाद में ‘टेंडर बैलेट’ के जरिए वोट डालने की अनुमति दी गई। हालांकि, उन्होंने इस प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह पूरी तरह पारदर्शी नहीं लगा।

‘ऐसा नहीं लगा कि मैंने वोट किया’

अक्षया ने अपनी निराशा जताते हुए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस नहीं हुआ कि उन्होंने सही तरीके से मतदान किया है। उनके मुताबिक, यह अनुभव काफी असहज और परेशान करने वाला था।

कार्रवाई की मांग

एक्ट्रेस ने इस मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे की शिकायत भी दर्ज कराएंगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

यह भी पढ़े-  सलमान खान का बड़ा ऐलान! नयनतारा संग नई फिल्म की रिलीज डेट से उठाया पर्दा

Continue reading on the app

  Sports

कराची के सन्नाटे को चीरता हुआ वो छक्का, घर में घुसकर पाकिस्तान को मारा, भारत के नंबर 8 बैटर ने तोड़ा था बेस्ट का घमंड

1997 को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला 'विल्स चैलेंज' सीरीज का दूसरा वनडे था. पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान दर्शकों ने भारतीय फील्डरों पर तीन बार पत्थर फेंके. जब सौरव गांगुली को पत्थर लगा, तो कप्तान सचिन तेंदुलकर ने सुरक्षा का हवाला देते हुए टीम को मैदान से बाहर बुला लिया. हंगामे के कारण खेल 19 मिनट तक रुका रहा. इसके बाद मैच को 47 ओवर का कर दिया गया और भारत को 266 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला जिसको भारत ने हासिल कर लिया. Sun, 26 Apr 2026 14:57:52 +0530

  Videos
See all

Trump Security।Washington Hotel Firing News: किस Level की होती है Donald Trump की सुरक्षा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T10:02:07+00:00

डॉनल्ड ट्रंप ने अपने दूतों को नहीं भेजा पाकिस्तान [Trump cancelled the latest rounds of Iran talks] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T10:14:09+00:00

Why hay fever symptoms are lasting longer. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T10:01:15+00:00

Madhya Pradesh बना जल संरक्षण का मॉडल राज्य...Jal Ganga Samvardhan अभियान से बड़ा बदलाव #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T10:06:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers