Akshaya Hariharan: तमिलनाडु चुनाव में गड़बड़ी? वोट देने पहुंची एक्ट्रेस, पता चला पहले ही पड़ चुका था उनका वोट
Akshaya Hariharan Vote Controversy: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जहां एक तरफ 85% वोटिंग के साथ जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और रजनीकांत, कमल हासन जैसे सितारों ने मतदान किया, वहीं एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। अक्षया हरिहरन ने दावा किया कि जब वह वोट डालने पहुंची, तब तक उनके नाम पर कोई और पहले ही मतदान कर चुका था, जिसके बाद उन्हें वैकल्पिक वोट डालना पड़ा और उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
मतदान केंद्र पर हुआ खुलासा
अक्षया के मुताबिक, वह अपने मतदान केंद्र पर पहुंचीं और काफी देर इंतजार किया। लेकिन बाद में उन्हें जानकारी मिली कि उनके नाम से पहले ही वोट डाला जा चुका है, जो उनके लिए हैरान करने वाला था।
फिंगरप्रिंट और फोटो पर उठाए सवाल
@ECISVEEP please spread the news and cast your ballot tender vote if this is the case and cancel the fake vote with a complaint pic.twitter.com/eu5xkYB1k9
— akshaya hariharan (@akshaya__31) April 23, 2026
एक्ट्रेस ने बताया कि रिकॉर्ड में उनके नाम के साथ किसी और की फोटो लगी थी और फिंगरप्रिंट भी पहले से दर्ज था। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी गलती कैसे हो सकती है और जांच पहले क्यों नहीं की गई।
‘टेंडर वोट’ से किया मतदान
इस स्थिति के बावजूद अक्षया को बाद में ‘टेंडर बैलेट’ के जरिए वोट डालने की अनुमति दी गई। हालांकि, उन्होंने इस प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह पूरी तरह पारदर्शी नहीं लगा।
‘ऐसा नहीं लगा कि मैंने वोट किया’
अक्षया ने अपनी निराशा जताते हुए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस नहीं हुआ कि उन्होंने सही तरीके से मतदान किया है। उनके मुताबिक, यह अनुभव काफी असहज और परेशान करने वाला था।
कार्रवाई की मांग
एक्ट्रेस ने इस मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे की शिकायत भी दर्ज कराएंगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
यह भी पढ़े- सलमान खान का बड़ा ऐलान! नयनतारा संग नई फिल्म की रिलीज डेट से उठाया पर्दा
9020mAh की दमदार बैटरी वाला Vivo T5 Pro कितना है वैल्यू फॉर मनी?
Vivo का T5 Pro एक बैलेंस्ड स्मार्टफोन है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत 9020mAh बैटरी है, जो 2 दिन तक चलती है. इसमें 144Hz डिस्प्ले और स्टेबल परफॉर्मेंस मिलती है. ऐसे में मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में यह एक अच्छा ऑप्शन बनकर आया है. यहां जानिए इसका पूरा रिव्यू.
The post 9020mAh की दमदार बैटरी वाला Vivo T5 Pro कितना है वैल्यू फॉर मनी? appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















.jpg)






