Honor MagicPad 3 Pro 12.3 लॉन्च: मिलेगी 3K OLED डिस्प्ले, 10,100mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, देखें कीमत
Honor ने गुरुवार को चीन में अपना नया MagicPad 3 Pro 12.3 टैबलेट लॉन्च कर दिया है। यह प्रीमियम टैबलेट अपने डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और AI फीचर्स पर फोकस करता है। इसमें 12.3-इंच का 3K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह टैबलेट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर चलता है और इसमें 10,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह MagicOS 10 (Android 16 आधारित) पर काम करता है। यह मॉडल पहले आए MagicPad 3 Pro 13.3 का अपग्रेड है, जिसे अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया गया था।
कीमत और उपलब्धता
Honor MagicPad 3 Pro 12.3 की शुरुआती कीमत चीन में CNY 4,499 (लगभग ₹66,100) रखी गई है, जो 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए है। इसके अन्य वेरिएंट की कीमत इस प्रकार है:
- 12GB + 256GB: CNY 4,999 (लगभग ₹69,000)
- 12GB + 512GB: CNY 5,499 (लगभग ₹75,900)
- 16GB + 512GB: CNY 5,999 (लगभग ₹82,800)
यह टैबलेट Moonlight White और Starry Sky Grey कलर में उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है, और पहली सेल 30 अप्रैल को होगी।
स्पेसिफिकेशन
Honor MagicPad 3 Pro 12.3 में 12.3-इंच का 3K (3000x1920 पिक्सल) OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93% है। यह टैबलेट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर आधारित है और इसमें 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह MagicOS 10.0 (Android 16 आधारित) पर चलता है और इसमें AI फीचर्स जैसे YOYO असिस्टेंट और Linux-बेस्ड एनवायरनमेंट मिलता है, जिससे यह PC जैसा अनुभव देता है।
कैमरा और ऑडियो
इसमें 13MP का रियर कैमरा (ऑटोफोकस के साथ) और 9MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें 8-स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जिसमें हाई और लो क्रॉसओवर डिजाइन और AI स्पैशियल ऑडियो सपोर्ट मिलता है, जिससे साउंड एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है।
बैटरी और कूलिंग
इसमें 10,100mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस को बेहतर बनाए रखने के लिए इसमें मल्टी-लेयर VC और ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो गर्मी को बेहतर तरीके से डिसिपेट करता है।
कनेक्टिविटी और डिजाइन
इस टैबलेट में Wi-Fi 7, Wi-Fi 6, Bluetooth 6.0 और कई ऑडियो कोडेक सपोर्ट मिलते हैं। इसका डिजाइन अल्ट्रा-स्लिम है- सिर्फ 4.8mm मोटाई और लगभग 450 ग्राम वजन के साथ यह ऑल-मेटल यूनिबॉडी डिजाइन में आता है।
यह टैबलेट Smart Touch Keyboard और Magic Pencil 3 स्टाइलस को भी सपोर्ट करता है।
Vivo Y6 5G: वीवो का नया बजट फोन लॉन्च, मिलेगी 7200mAh तगड़ी बैटरी, 12GB RAM और दमदार फीचर्स
Vivo Y6 5G Launched: Vivo ने अपना नया Y-सीरीज स्मार्टफोन Vivo Y6 5G चीन में लॉन्च कर दिया है। यह फोन तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में आता है और इसमें 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में Snapdragon चिपसेट दिया गया है और इसमें 256GB तक स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा इसमें 12GB तक RAM और 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया गया है। यह डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और पानी से सुरक्षित है।
कीमत और उपलब्धता
Vivo Y6 5G की कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए CNY 1,799 (लगभग ₹24,000) रखी गई है। वहीं 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 1,999 (लगभग ₹27,000) और CNY 2,199 (लगभग ₹30,000) है।
यह फोन चीन में Galaxy Silver, Obsidian Black और Phoenix Welcomes Gold (चीनी नाम का अनुवाद) कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Vivo Y6 5G के स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम (Nano + Nano) सपोर्ट वाला Vivo Y6 5G Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले (720x1570 पिक्सल) मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
फोन में 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 613 GPU और 12GB तक LPDDR4X RAM मिलती है।
ये भी पढ़े-ः Honor Earbuds 4 ग्लोबली लॉन्च: मिलेंगे 50dB ANC और स्मार्ट AI फीचर्स, फुल चार्ज पर चलेंगे 46 घंटे
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का CMOS रियर कैमरा (f/2.2 अपर्चर) दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा (f/2.05 अपर्चर) मिलता है। कैमरा में पोर्ट्रेट, नाइट मोड, लाइव फोटो और स्लो मोशन जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
स्टोरेज और कनेक्टिविटी
यह फोन 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi, Bluetooth 4.2, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास, इन्फ्रारेड रिमोट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
बैटरी और अन्य फीचर्स
Vivo Y6 5G में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 15.5 घंटे तक नेविगेशन और 39.1 घंटे तक कॉलिंग का बैकअप दे सकती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन फीचर दिया गया है।
फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है और इसमें SGS 5-स्टार ड्रॉप और शॉक रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिलता है। इसका साइज 166.64 x 78.43 x 8.39mm है और वजन 219 ग्राम है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















