Responsive Scrollable Menu

Vivo Y6 5G: वीवो का नया बजट फोन लॉन्च, मिलेगी 7200mAh तगड़ी बैटरी, 12GB RAM और दमदार फीचर्स

Vivo Y6 5G Launched: Vivo ने अपना नया Y-सीरीज स्मार्टफोन Vivo Y6 5G चीन में लॉन्च कर दिया है। यह फोन तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में आता है और इसमें 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में Snapdragon चिपसेट दिया गया है और इसमें 256GB तक स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा इसमें 12GB तक RAM और 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया गया है। यह डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और पानी से सुरक्षित है।

कीमत और उपलब्धता
Vivo Y6 5G की कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए CNY 1,799 (लगभग ₹24,000) रखी गई है। वहीं 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 1,999 (लगभग ₹27,000) और CNY 2,199 (लगभग ₹30,000) है।

यह फोन चीन में Galaxy Silver, Obsidian Black और Phoenix Welcomes Gold (चीनी नाम का अनुवाद) कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Vivo Y6 5G के स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम (Nano + Nano) सपोर्ट वाला Vivo Y6 5G Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले (720x1570 पिक्सल) मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

फोन में 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 613 GPU और 12GB तक LPDDR4X RAM मिलती है।

ये भी पढ़े-ः  Honor Earbuds 4 ग्लोबली लॉन्च: मिलेंगे 50dB ANC और स्मार्ट AI फीचर्स, फुल चार्ज पर चलेंगे 46 घंटे

कैमरा फीचर्स 
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का CMOS रियर कैमरा (f/2.2 अपर्चर) दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा (f/2.05 अपर्चर) मिलता है। कैमरा में पोर्ट्रेट, नाइट मोड, लाइव फोटो और स्लो मोशन जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

स्टोरेज और कनेक्टिविटी
यह फोन 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi, Bluetooth 4.2, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास, इन्फ्रारेड रिमोट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

बैटरी और अन्य फीचर्स
Vivo Y6 5G में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 15.5 घंटे तक नेविगेशन और 39.1 घंटे तक कॉलिंग का बैकअप दे सकती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन फीचर दिया गया है।

फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है और इसमें SGS 5-स्टार ड्रॉप और शॉक रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिलता है। इसका साइज 166.64 x 78.43 x 8.39mm है और वजन 219 ग्राम है।

Continue reading on the app

Trolling: तमन्ना को कहा 'दूधिया बदन', ट्रोल होने पर Annu Kapoor बोले- 'उन्हें बुरा लगा तो पैर छू लूंगा'

Annu Kapoor Trolling: वेटरन एक्टर अन्नू कपूर इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। कुछ महीनों पहले उन्होंने अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को लेकर 'दूधिया बदन' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस कमेंट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। अब अन्नू कपूर ने इस पूरे विवाद पर अपनी सफाई दी है।

कैसे शुरू हुआ विवाद
यह मामला उस समय सामने आया जब अन्नू कपूर ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में फिल्म स्त्री 2 के गाने “आज की रात” में तमन्ना भाटिया के परफॉर्मेंस पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, “माशाल्लाह, क्या दूधिया बदन है,” जो तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने इसे आपत्तिजनक माना।

अन्नू कपूर ने क्या दी सफाई
हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने कहा कि उनकी यह टिप्पणी किसी गलत मंशा से नहीं, बल्कि एक पेशेवर चर्चा के दौरान आई थी। उन्होंने कहा कि वे विदेश में अपने शो के लिए एक खास तरह का गाना चुनने की बात कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें “आज की रात” गाना दिखाया गया।

वीडियो देखने के बाद उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि तमन्ना बहुत अच्छा डांस कर रही हैं। उन्होंने कहा- "मेरे कमेंट को गलत समझा, जिससे गलतफहमी पैदा हुई।"

अन्नू कपूर ने तमन्ना भाटिया पर किए कमेंट पर सफाई दी

'हिंदी में कहा तो लोगों को आपत्तिजनक लगा'
अन्नू कपूर ने यह भी कहा कि विवाद का एक कारण भाषा भी है। एक्टर ने कहा- “अगर आप इसे अंग्रेजी में कहें तो ठीक है, लेकिन हिंदी में कहने पर दिक्कत हो जाती है। अपनी भाषा में गाली सुनने पर ज्यादा बुरा लगता है, लेकिन अगर आप वही बात अंग्रेजी में कहें तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होती। अगर मैंने ‘मिल्की बॉडी’ कहा होता तो कोई समस्या नहीं होती। उसकी उम्र क्या होगी - 28, 30? मेरे बच्चे भी उसी उम्र के हैं। सिर्फ इसलिए कि मैंने ‘दूधिया बदन’ कहा, लोग मुझे बूढ़ा कहने लगे और ट्रोल करने लगे।”

माफी के लिए भी तैयार
अभिनेता ने यह साफ किया कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने कहा- “अगर वह मुझसे पूछे कि क्या मैंने ऐसा कहा था, तो मैं कहूंगा हां, मैंने कहा था। अगर आपको बुरा लगा, तो मैं आपके पैर छू लूंगा। अगर कोई 71 साल का आदमी उसके पैर छूता है, तो वह क्या कहेगी? कुछ नहीं, क्योंकि मैं ऐसा किसी गलत इरादे से नहीं कर रहा हूं।”

इस पूरे विवाद पर अब तक तमन्ना भाटिया की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 
 

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह का 'फिनिशर' अवतार.... आखिरी ओवर में आया छक्कों का सैलाब, लगातार 4 गेंदों पर जड़े सिक्स

Rinku Singh 4 consecutive sixes : कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले में रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपनी जादुई बल्लेबाजी से प्रशंसकों का दिल जीत लिया. जब केकेआर की टीम 155 रनों पर संघर्ष कर रही थी, तब रिंकू ने आखिरी ओवर में गेंदबाज दिगवेश राठी की लगातार चार गेंदों पर चार गगनचुंबी छक्के जड़कर स्टेडियम में सनसनी फैला दी. 51 गेंदों पर 83 रनों की नाबाद पारी खेलकर रिंकू ने साबित कर दिया कि उन्हें मॉडर्न क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर क्यों माना जाता है. Sun, 26 Apr 2026 21:39:55 +0530

  Videos
See all

Khushi Kapoor: खुशी कपूर का स्टाइलिश लुक #entertainment #viralvideo #viral #viralshorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T16:00:54+00:00

Trump Shooting: Donald Trump की सुरक्षा को लेकर चश्मदीदों ने क्या बताया? Washington Hotel Shooting #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T16:03:11+00:00

Injury के बाद Lungi Ngidi का पहला पोस्ट, कहा- मैं बिल्कुल ठीक हूं #lungingidi #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T16:01:59+00:00

'No one checked my ID', says BBC correspondent at DC hotel shooting. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T16:01:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers