Summer Tips: गर्मी से राहत चाहिए? घर में लगाएं ये 7 इनडोर प्लांट्स, मिलेगा सुकून और शुद्ध हवा
गर्मियों का मौसम आते ही घर के अंदर भी गर्मी और घुटन महसूस होने लगती है. ऐसे में अगर आप बिना ज्यादा खर्च के अपने घर को ठंडा, फ्रेश और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो इनडोर प्लांट्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. लकी बैम्बू से लेकर जेड प्लांट और ड्रेसिना तक, ये पौधे न सिर्फ हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि वातावरण को ठंडा और सुकून भरा बनाने में भी मदद करते हैं.
Varun Dhawan Networth: कितनी है वरुण धवन की नेटवर्थ? फिल्मों के अलावा यहां से होती है मोटी कमाई
Varun Dhawan Networth: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. फिलहाल वो अभी ट्रेंड कर रहे हैं. वहीं, वरुण अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी नेटवर्थ (Varan Dhawan Networth) और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं फिल्मों में कम समय में पहचान बनाने वाले धवन की नेटवर्थ करोड़ों में है. वह फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज परफॉर्मेंस और दूसरे बिजनेस से भी मोटी कमाई करते हैं. आइए जानते हैं कि वरुण धवन की नेटवर्थ (Varan Dhawan Networth) कितनी है और उनके पास कौन-कौन सी लग्जरी गाड़ियां हैं?
कितनी है वरुण धवन की कुल नेटवर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन की कुल नेटवर्थ करीब 50 मिलियन डॉलर यानी लगभग 400-470 करोड़ रुपये के आसपास मानी जाती है. वह हर साल फिल्मों और एडवरटाइजमेंट से 50 से 80 करोड़ रुपये तक की कमाई करते हैं. यही वजह है कि वह बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में गिने जाते हैं. वरुण ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर (Student of the Year) से की थी, जिसके बाद उन्होंने लगातार कई हिट फिल्में दीं.
वरुण धवन लाइव शो से भी करते हैं कमाई
वरुण धवन की सबसे ज्यादा कमाई फिल्मों के जरिए करते हैं, जिनमें वह हर प्रोजेक्ट के लिए मोटी फीस लेते हैं. इसके अलावा वह कई बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं. वह एडवरटाइजमेंट और प्रमोशन के जरिए भी करोड़ों रुपये कमाते हैं. इतना ही नहीं वरुण लाइव शो और इवेंट्स में परफॉर्म करके भी बढ़िया कमाई करते हैं. फिल्मों में उनकी पॉपुलैरिटी का असर यह है कि बड़ी-बड़ी कंपनियां उन्हें अपने ब्रांड से जोड़ने के लिए मोटी रकम देती है.
लग्जरी घर और महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं वरुण
चॉकलेट बॉय वरुण धवन की लाइफस्टाइल भी उनकी कमाई की तरह ही लाजवाब है. एक्टर की प्रोपर्टी के बता करें तो उनके पास मुंबई में सी-फेसिंग लग्जरी अपार्टमेंट है. इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी नशाता दलाल (Natasha Dalal) के साथ मिलकर 42 करोड़ रुपये का एक और बड़ा घर खरीद रखा है. वरुण धवन की गाड़ियों की बात करें तो उनके पास कई लग्जरी कारें हैं, जिनमें मर्सिडीज बेंज GLS 350d, ऑडी Q7 और लैंड रोवर जैसी कई गाड़ियां शामिल हैं. उनका यह कलेक्शन उनकी लग्जरी पसंद को दिखाता है.
वरुण धवन का वर्क फ्रंट जानिए
वरुण धवन ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 'मैं तेरा हीरो' (Main Tera Hero), 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' (Humpty Sharma Ki Dulhania), 'बदलापुर' (Badlapur) और 'जुड़वा 2' (Judwaa 2) जैसी फिल्में शामिल हैं. हाल ही में वह 'बॉर्डर 2' (Border 2) फिल्म के सीक्वल में नजर दिखे थे, उनके अलावा फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिका में थे. इस फिल्म के ट्रेलर को शुरुआत में काफी आलोचना का समना करना पड़ा था. जिसमें विशेष तौर पर वरुण धवन और अहान शेट्टी की एक्टिंग को क्रिटिसाइज किया गया. हालांकि रिलीज के बाद दर्शकों ने उनकी परफॉर्मेंस को पसंद किया. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई.
वहीं, कुछ टाइम पहले वरुण को लेकर रिपोर्ट्स सामने आई थी कि वह बॉर्डर 2 की सक्सेस के बाद कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं क्योंकि वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते थे. हालांकि, अब वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (Hai jawani To Ishq Hona Hai) को लेकर चर्चा में हैं, जिसे उनके पिता डेविड धवन (David Dhawan) डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें उनके साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर फीमेल लीड में नजर आएंगीं और ये फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज जा रही है.
ये भी पढ़ें: 'ये औरत ने मुझे तंग कर दिया, ऐसे-ऐसे गंदे...', भूत बंगला के सेट पर इस एक्ट्रेस से परेशान हुए अक्षय कुमार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation






















