Responsive Scrollable Menu

भारत और न्यूजीलैंड एफटीए पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर करेंगे : न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर हस्ताक्षर करेंगे। यह जानकारी न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की ओर से शुक्रवार को दी गई।

लक्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, हम सोमवार को भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करेंगे।

इसके साथ ही लक्सन एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे यह एफटीए न्यूजीलैंड के लिए फायदेमंद होगा। इस दौरान उन्होंने एक फैक्ट्री का भी दौरा किया।

वीडियो में लक्सन ने कहा, मैं क्राइस्टचर्च में मौजूद हैमिल्टन जेट के प्लांट में है। यह कंपनी 70 से ज्यादा देशों में बोट में इस्तेमाल होने वाले जेट इंजन का निर्यात करती है। फिलहाल इस कंपनी को टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है। इस डील से अब वाटर जेट पर 8.25 प्रतिशत का टैरिफ भारत को होने वाले निर्यात पर लगेगा। इससे कई हाई-स्किल रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

इस हफ्ते की शुरुआत में न्यूजीलैंड के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट मंत्री टोड मैक्ले ने कहा था कि भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट एफटीए में लीगल वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है और दोनों देश 27 अप्रैल को समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के व्यापार जगत से जुड़े बड़ी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद होंगे।

मैक्ले ने अपने बयान में कहा, यह एक पीढ़ी में केवल एक बार आने वाला मौका है। इससे हमारे निर्यातकों को 1.4 अरब की आबादी वाला एक बड़ा बाजार और एक ऐसी अर्थव्यवस्था में अपना सामान बेचने का मौका मिलेगा, जो कि जल्दी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर अस्थिरता के बीच, न्यूजीलैंड की समृद्धि के लिए भारत के साथ व्यापार समझौता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

मंत्री ने कहा, एफटीए पर हस्ताक्षर करने से न्यूजीलैंड को औपचारिक संसदीय संधि समीक्षा शुरू करने का अवसर मिलेगा और जनता समझौते की पूरी तरह से जांच कर सकेगी।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

West Bengal Elections: ‘152 में 110 सीटों पर जीतेगी भाजपा’ अमित शाह बोले- हम सरकार बनाने के करीब

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का सियासी माहौल लगातार गरमा रहा है. पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ मतदान ने चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है. पहले चरण की वोटिंग के बाद केंद्रीय गृहमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंगाल की जनता को बधाई दी. उन्होंने कहा कि कल बंगाल के लोगों ने परिवर्तन के लिए वोट दिया है. मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं. अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने वाली है. बंगाल में हमें प्रचंड बहुमत मिलने वाला है. 

अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जनता ने पहले चरण में ही राज्य का भविष्य तय कर दिया है. भय से भरोसे की यात्रा दूसरे चरण में भी जारी रहेगी. हम 152 में 110 सीटें जीतेंगे. परिवर्तन का मतलब सरकार बदलना नहीं होता बल्कि करप्शन मुक्त शासन से मुक्ति पाना होता है.

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा भाजपा सरकार की प्राथमिकता होगी. भाजपा राज्य में कोई गुंडा नजर नहीं आएगा. हमारी सरकार बंगाल में सिंडिकेट को पूर्ण रूप से खत्म कर देगी. हमारी सरकार में कोई भी भाई-भतीजा टैक्स नहीं होगा. 

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli: विराट कोहली Live मैच में बन गए ‘अंपायर’, 328 रन ठोक बनकर बने नंबर 1

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 34वें मैच में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने 44 गेंदों में 81 रन बनाए. अपनी शतकीय पारी के दौरान विराट कोहली अंपायर भी बन गए जानिए क्या है मामला? Fri, 24 Apr 2026 23:50:24 +0530

  Videos
See all

War News : 400 घंटों तक हॉर्मुज़ पर 'बमबारी प्लैन'? | Breaking | Iran-US | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T23:30:01+00:00

Viral Video: अस्पताल में फर्जी मरीज बनकर पहुंचा चोर, स्कूटी चोरी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T23:45:01+00:00

Strait Of Hormuz: होर्मुज से भारत के 2 जहाजों पर बड़ी खबर! | Iran America War | Cylinder | Oil | LPG #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T23:30:20+00:00

Kishore Ajwani | महाराष्ट्र में भड़का मराठी पर विवाद | #maharashtra #saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T23:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers