'मैं अनकंफर्टेबल थी...करना जरूरी था', पहली बार कैमरे के सामने Kiss करने पर काजोल ने तोड़ी चुप्पी
Kajol on First Time Kissing Scene: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. वहीं, सालों अपने करियर से ब्रेक लेने बाद काजोल इन दिनों ओटीटी पर धमाल मचा रही है. 2023 में एक्ट्रेस ने कानूनी ड्रामा वेब सीरीज 'द ट्रायल - प्यार, कानून, धोखा' से ओटीटी पर डेब्यू किया था. इस सीरीज में एक्ट्रेस ने अपनी नो किसिंग पॉलिसी को भी तोड़ डाला था और कैमरे के सामने पहली बार किस किया था. अब इस बारे में काजोल ने तुप्पी तोड़ी है.
काजोल ने क्यों तोड़ी नो किसिंग पॉलिसी?
हाल ही में काजोल लिली सिंह के पॉडकास्ट में पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत की. वहीं, जब उनसे नो किसिंग पॉलिसी को तोड़ने के फैसले के बारे में पूछा गया, तो पहले तो काजोल कुछ पल के लिए रुक गईं. फिर एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए ये फैसला लेना आसान नहीं था. उन्होंने कहा कि ये सीन सिर्फ किस नहीं, बल्कि उस कहानी का अहम हिस्सा था और अगर हटाया जाता तो किरदार अधूरा लगने लगता.
एक्ट्रेस को नहीं था खुद पर यकीन
काजोल ने किसिंग सीन पर कहा- 'वो महज एक किस नहीं था, बल्कि वह उसकी सोच, उसकी अधूरी इच्छाओं और उसके टूटे हुए भरोसे की एक झलक थी. वो उस पूरी कहानी और स्क्रीनप्ले का इतना अहम हिस्सा था कि अगर मैं उसे हटा देती, तो उस किरदार की रूह ही खत्म हो जाती. उस सीन के बिना वह किरदार अधूरा रह जाता, इसलिए उसे करना जरूरी था. कागज पर कहानी पढ़ते वक्त तो यह फैसला मुझे सही लगा, लेकिन मुझे यकीन नहीं था कि मैं वाकई कैमरे के सामने इसे कर पाऊंगी या फिर ऐन मौके पर मना कर दूंगी.'
ये भी पढ़ें- Bhooth Bangla Box Office Collection Day 7: एक हफ्ते में 'भूत बंगला' ने मचाया धमाल, बना डाला ये नया रिकॉर्ड
किस करने से पहले अनकंफर्टेबल थी काजोल
काजोल ने अपनी बात आगे रखते हुए बताया कि सीन शूट के वक्त वो काफी अनकंफर्टेबल थी. एक्ट्रेस ने कहा-मुझे लगता है कि मैं इसके साथ अनकंफर्टेबल थी. सेट पर खड़े होने तक मैं इस आइडिया से बहुत असहज थी. मुझे थियोरी में ये अच्छा लगा और मुझे यकीन नहीं था कि मैं वास्तव में इसे करने जा रही हूं या उन्हें कह दूंगी, ‘कट! यह नहीं हो रहा!’ लेकिन मुझे लगता है कि आखिर में यह मेरे लिए पूरी तरह से एक प्रोफेशनल फैसला था. मुझे महसूस हुआ कि आज मैं एक कलाकार के तौर पर यह रिस्क ले सकती हूं.'
फैसले लेने के बारे में काजोल ने क्या कहा?
काजोल ने इस दौरान ये भी बताया कि एक एक्टर के तौर पर कभी-कभी ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं जो आसान नहीं होते, लेकिन कहानी और किरदार के लिए जरूरी होते हैं. बता दें, द ट्रायल वेब सीरीज में काजोल ने नोयोनिका नाम की एक महिला का किरदार निभाया था, जो अपने पति के स्कैंडल के बाद फिर से वकालत की दुनिया में लौटती है. काजोल के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्हें 'दो पत्ती', हॉरर फिल्म 'मां' और 'सरजमीन' में देखा गया था. वहीं, अब एक्ट्रेस 'महाराग्नि - क्वीन ऑफ क्वींस' में नजर आएंगी.
Kajol: 'मुझे काफी अजीब लग रहा था...,' 30 साल बाद किसिंग पॉलसी तोड़ने पर बोलीं काजोल
Kajol: द ट्रायल सीरीज में काजोल ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है। सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस सीरीज में एक्ट्रेस ने 30 साल बाद अपनी नो किसिंग पॉलिसी को भी तोड़ा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol



















