Responsive Scrollable Menu

पढ़ाई के साथ घर सारा काम भी किया, दादी ने कहा नातिन इंटरमीडिएट में जिला टॉप किया, अब बनेगी इंजीनियर

UP BOARD 12TH RESULT 2026: बांसडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव निवासी इंटरमीडिएट छात्रा पल्लवी सिंह ने कहा कि, वह लंगटू बाबा इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है. इनके पापा एक छोटे से व्यवसाय है, जिससे घर का भरण पोषण हो जाता है. आर्थिक स्थिति बहुत सही न होने के कारण भी बच्ची के जज्बे और उत्साह को देखते हुए परिवार वाले पढ़ाई में हर संभव मदद किए हैं. पिता ने अपनी बेटी पल्लवी को ट्यूशन का सुविधा भी दिए. पल्लवी गुप्ता बलिया में जिला टॉप वो भी प्रथम स्थान का करके की है.

Continue reading on the app

सेंसेक्स 600 अंक गिरकर 77,000 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 150 अंक नीचे, 24000 पर आया; आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल को सेंसेक्स 600 अंक (0.80%) की गिरावट के साथ 77,000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंकों (0.60%) की गिरावट है, ये 24,000 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में रियल्टी में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से गिरा बाजार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीजफायर की 22 अप्रैल की डेडलाइन को आगे तो बढ़ा दिया है, लेकिन तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। अमेरिकी नौसेना ने ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी अब भी जारी रखी है, वहीं ईरान ने 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' में दो जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों देशों के बीच बातचीत का पिछला दौर किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाया था, जिसके बाद उम्मीद थी कि पाकिस्तान में दूसरे दौर की बातचीत होगी। हालांकि, अब निवेशकों को ऐसी किसी भी बातचीत की उम्मीद नहीं है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की इस्लामाबाद यात्रा भी टल गई है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 23 अप्रैल को गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 23 अप्रैल को 3200 करोड़ के शेयर बेचे इस महीने विदेशी निवेशकों ने 47 हजार करोड़ के शेयर बेचे कच्चा तेल 100 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है। एक दिन पहले सेंसेक्स 852 अंक गिरकर 77,664 पर बंद हुआ था सेंसेक्स 23 अप्रैल को 852 अंक (1.09%) गिरकर 77,664 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 205 अंकों (0.84%) की गिरावट रही, ये 24,173 पर आ गया। कल के कारोबार में फार्मा और मीडिया शेयरों में खरीदारी रही, जबकि ऑटो में सबसे ज्यादा बिकवाली।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: सीएसके के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने मैदान पर उतारे 13 खिलाड़ी! न इम्पैक्ट प्लेयर, न प्लेइंग XI का हिस्सा फिर भी मिली इस प्लेयर को बैटिंग

IPL 2026 Shardul Thakur: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में एक ऐसी घटना हुई, जिससे क्रिकेट फैंस हैरान हैं. इस मैच में मुंबई इंडियंस के शार्दुल ठाकुर न तो टीम के शुरुआत प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे और न ही उन्हें इम्पैक्ट सब में शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने फिर भी बहल्लेबाजी की. Fri, 24 Apr 2026 08:30:18 +0530

  Videos
See all

US Iran War: जंग का मैदान बना होर्मुज, क्या ईरान-US युद्ध की उलटी गिनती शुरू? | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T02:45:06+00:00

#shorts: “मुझ पर अचानक हमला किया…”- Humayun Kabir | #bengalpolitics #humayunkabir #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T02:47:27+00:00

AAJTAK 2 LIVE | NEPAL VIOLENCE | गृहमंत्री का इस्तीफा, छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, फंस गए BALEN SHAH! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T02:52:09+00:00

UP Board Result: UP बोर्ड की टॉपर को सरकार का बड़ा तोहफा | UP Board Topper | Matric Result #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T02:46:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers