Responsive Scrollable Menu

उज्जैन में जोर-शोर से चल रही है सिंहस्थ 2028 की तैयारी, पहले सेवा दे चुके अधिकारी फोर्स को कर रहे तैयार

उज्जैन में सिंहस्थ को लेकर तैयारियां का क्रम जोर शोर से चल रहा है। हर जगह तोड़फोड़ और फिर नए निर्माण किया जा रहे हैं। साल 2028 में आने वाले इस आयोजन का काउंटडाउन लगभग शुरू हो चुका है। इस साल 20 से 30 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। जिसे देखते हुए वृहद स्तर पर तैयारी की जा रही है।

सुरक्षा से लेकर, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन, अखाड़े का स्नान और कई चीज ऐसी है, जिन पर काम किया जा रहा है। इन सारी चीजों को ध्यान में रखते हुए जो अधिकारी इस महापर्व के दौरान पहले से सेवा दे चुके हैं उनसे एक्सपर्ट के तौर पर मदद भी ले जा रही है। ये एक्सपर्ट्स इस बार व्यवस्था संभालने वाली फोर्स को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

सिंहस्थ के लिए फोर्स का प्रशिक्षण

डीजीपी कैलाश मकवाना की ओर से उज्जैन के पुलिस सामुदायिक भवन में प्रदेश भर के एक्सपर्ट्स को बुलवाया गया है और फोर्स का 21 दिन का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। शुक्रवार को इस प्रशिक्षण का पहला दिन है जिसमें जिसमें 2004 में उज्जैन आईजी रहे सेवानिवृत्ति डीजी सरबजीत सिंह और 2016 में एसपी रहे सेवानिवृत्ति डीआईजी मनोहर वर्मा पैदल मेला क्षेत्र घूम कर फोर्स को एक-एक बारीकी से अवगत कराते नजर आए।

अखाड़ों के स्नान रूट

अपने साथ फोर्स को लेकर पहुंचे एक्सपर्ट्स मेला क्षेत्र में शैव, वैष्णव, उदासीन, पंचायती, बड़ा उदासीन और सभी अखाड़ों के स्नान रूट की बारीकी समझते दिखाई दिए। स्नान को लेकर समय प्रबंधन का किस तरह ध्यान रखना है वह भी बताया गया।

चल रहा है चौड़ीकरण

सिंहस्थ को देखते हुए शहर भर में चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि रोड चौड़े होने की वजह से पिछले सिंहस्थ के मुकाबले काफी अंतर देखने को मिलेगा। आवागमन में श्रद्धालुओं को काफी आसानी होगी।

स्नान के लिए पर्याप्त घाट

लगभग 20 से 30 करोड़ लोगों के आने का आंकलन लगाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पर्याप्त स्नान घाट मौजूद है। 29 किलोमीटर एरिया में घाटों का निर्माण करवाया गया है।

Continue reading on the app

Akhand Laxmi Yoga: आपके हाथ या पैर में हैं ये शुभ चिह्न, तो आपके पास है अखंड लक्ष्मी योग, कभी नहीं खत्म होगी धन और संपत्ति!

Money signs on palm: जिस व्यक्ति की हथेली या पैर के तलवे में धन और संपत्ति वाले कुछ शुभ चिह्न होते हैं, उनके जीवन में अखंड लक्ष्मी योग होता है. क्या आपकी हथेली या पैर के तलवे में धनवान बनने वाले शुभ चिह्न हैं? आइए जानते हैं अखंड लक्ष्मी योग वाले चिह्न कौन से होते हैं, जिससे व्यक्ति अपार धनवान होता है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स को अब धोनी की जरूरत नहीं, ये है वजह

चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2026 में वापसी की राह पकड़ ली है. मुंबई इंडियंस पर बड़ी जीत हासिल करने के बाद चेन्नई ने अंक तालिका में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है और इसकी वजह संजू सैमसन हैं. Fri, 24 Apr 2026 18:01:57 +0530

  Videos
See all

Raghav Chadha Joins BJP: AAP को छोड़कर राघव चड्ढा BJP में शामिल हुए | AAP Vs BJP | Nitin Nabin #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T12:35:47+00:00

भाग रहा था चोर, ग्रिल में ही अटक गया #viralvideo #shortsvideo #latestnews #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T12:37:04+00:00

Dangal: Kejriwal के सामने नए संकट खड़े होने वाले हैं- Shashi Shekhar | Raghav Chadha | Sahil Joshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T12:41:11+00:00

Raghav Chadha Joins BJP | राघव चड्ढा बीजेपी में हुए शामिल | #raghavchadha #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T12:38:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers