Responsive Scrollable Menu

ट्रंप की विवादित पोस्ट के बाद भारत के समर्थन में उतरा ईरान, अमेरिका के अंदर कैसी प्रतिक्रिया

डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें भारत और चीन को 'धरती पर नरक' बताया गया था. इसके बाद ईरान ने भारत का समर्थन किया है तो वहीं कांग्रेस ने ट्रंप की टिप्पणी पर भारत की प्रतिक्रिया को 'बेहद कमज़ोर' बताया है.

Continue reading on the app

सिंहस्थ 2028: अमृत स्नान पर उज्जैन स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें, फ्लैग स्टेशनों से होगा संचालन

सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन में तैयारियां तेज हो गई हैं। हर बार की तरह इस बार भी करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासन और रेलवे मिलकर नई रणनीति तैयार कर रहे हैं, ताकि भीड़ को सही तरीके से संभाला जा सके।

अमृत स्नान के दिनों में उज्जैन रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ती है। इस बार इस समस्या से निपटने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब अमृत स्नान के दौरान ट्रेनें सीधे उज्जैन स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

सिंहस्थ 2028 योजना: उज्जैन स्टेशन पर ‘नो हॉल्ट’ का फैसला

सिंहस्थ 2028 के दौरान अमृत स्नान के समय उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव पूरी तरह बंद रहेगा। यह फैसला भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे स्टेशन पर होने वाली अफरा-तफरी को रोका जा सकेगा। सिंहस्थ 2028 योजना के तहत श्रद्धालुओं को आसपास के फ्लैग स्टेशनों पर उतारा जाएगा।

फ्लैग स्टेशन बनेंगे श्रद्धालुओं के लिए मुख्य केंद्र

सिंहस्थ 2028 में पिंगलेश्वर, पंवासा, नईखेड़ी, मोहनपुरा, विक्रमनगर और चिंतामन जैसे स्टेशन अहम भूमिका निभाएंगे। इन फ्लैग स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है। यहां प्लेटफार्म, शेड, फुटओवर ब्रिज और प्रतीक्षालय बनाए जा रहे हैं। नईखेड़ी स्टेशन को खास तौर पर बड़ा केंद्र बनाया जा रहा है। यहां चार प्लेटफार्म तैयार किए जा रहे हैं।

बसों से शिप्रा घाट तक पहुंचेंगे श्रद्धालु

फ्लैग स्टेशनों पर उतरने के बाद श्रद्धालुओं को बसों के जरिए शिप्रा नदी तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए खास बस सेवा शुरू की जाएगी। इससे लोगों को आसानी से घाट तक पहुंचने में मदद मिलेगी। यह व्यवस्था भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मददगार साबित होगी।

50 हजार क्षमता वाला होल्डिंग एरिया तैयार

सिंहस्थ 2028 की तैयारी के तहत इंदौरगेट और नीलगंगा क्षेत्र में बड़ा होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। यहां करीब 50 हजार यात्रियों को एक साथ रोका जा सकेगा। इससे प्लेटफार्म पर भीड़ कम होगी। यात्रियों को नियंत्रित तरीके से स्टेशन पर भेजा जाएगा।

रेलवे और प्रशासन का संयुक्त निरीक्षण

संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता और अन्य अधिकारियों ने सभी स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने सेल्फ प्रोपेल्ड इंस्पेक्शन कार से पूरे रूट का जायजा लिया। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।

 

 

Continue reading on the app

  Sports

53 बरस के हुए 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर, फैंस के साथ केक काट कर मनाया जश्न

क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज, 24 अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस उनके लिए लंबी उम्र की दुआ कर रहे हैं। सचिन का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। सचिन ने भी इतने बड़े मौके पर अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ जन्मदिन का केक काटा।

मुंबई में अपने घर के बाहर सचिन ने पत्नी अंजली संग केक काटा। इस दौरान उनके सामने उनके फैंस का हुजूम खड़ा था। जैसे ही सचिन ने केट काटा तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। इस मौके पर सचिन के सबसे बड़े फैन सुधीर ने पीछे से तिरंगा लहराया और शंख भी बजाया। 

साथ ही केक काटने के बाद सचिन अपने फैंस से मिलने और उनका शुक्रिया कहने को आगे आए और तभी भारत माता की जय का नारे लगने लगे। सचिन गहरे हरे रंग की शर्ट पहने हुए थे और उनकी पत्नी पीले रंग का सूट। 
Fri, 24 Apr 2026 14:30:34 +0530

  Videos
See all

गृह मंत्री Amit Shah की Press Conference | Kolkata | West Bengal | BJP | TMC |Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:41:00+00:00

West Bengal News : कोलकाता में PM Modi का क्रेज #pmmodi #kolkata #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:35:00+00:00

LIVE: Amit Shah ने North 24 Parganas के Hingalganj में जनसभा आयोजित की Parganas | Humayun Kabir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:37:10+00:00

Samrat Choudhary के CM बनते ही जब Tejashwi Yadav से हुआ आमना-सामना ! Hindi News| Bihar Floor Test #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:31:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers