Responsive Scrollable Menu

पश्चिम बंगाल चुनाव: दम दम में बोले PM Modi- “बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा है TMC का दीया”

पहले चरण के चुनाव में कल 23 अप्रैल को हुई बम्पर वोटिंग के बाद PM Modi आज फिर बंगाल एक दौरे पर हैं वे दूसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है वहां की जनता से वोट अपील करने पहुंचे , उन्होंने दम दम में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया, इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर और शब्दों में “बंगाल जीत” का भाव दिखाई दिया पहले चरण के चुनाव में करीब 93 प्रतिशत मतदान करने के लिए उन्होंने मतदाताओं का आभार जताया और दूसरे चरण में भी ऐसी ही रिकॉर्ड वोटिंग की अपील की

प्रधानमंत्री ने मंच से सबसे पहले सभा में मौजूद भारी भीड़ के बीच उनकी तस्वीरें लिए खड़े छोटे बच्चों की तरफ देखा और व्यवस्था देख रहे लोगों से बच्चों के हाथों से तस्वीरें लेने के निर्देश दिए, इसके बाद पीएम ने मंच पर मौजूद प्रत्याशियों से भेंट की और उनके हाथ उठाकर जनता का अभिवादन किया , प्रधानमंत्री ने कहा लंबे समय से बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी। कल पहले चरण के मतदान ने उसपर मुहर लगा दी है। कल भाजपा के पक्ष में जो समर्थन दिखा है, उसने भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है।

TMC ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था

मोदी ने कहा जिस बंगाल में TMC ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था। अपनी तानाशाही से लोकतंत्र के मंदिर को खंडित कर दिया था। उस बंगाल में पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निर्माण कर दिया है। अब दूसरे चरण में आपको इस लोकतंत्र के मंदिर पर विजय ध्वज फैलाना है। इस वजह से अब TMC बहुत बुरी तरह बौखला गई है। कल रात भर TMC अपने गुंडों को ताकत दे रही थी कि मैदान में आओ।

मैं बंगाल की जनता से कहूंगा, भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि मत भूलिए, ये क्रांति की धरती है, ये वीरों की धरती है। और ये मत भूलना कि हर बुझता हुआ दीपक थोड़ा फड़फड़ाता है, वैसे ही TMC का दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा है।  4 मई को नतीजे आने के बाद TMC के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी, उन्हें कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा। कल पहले चरण के मतदान ने TMC के महाजंगलराज के अंत का उद्घोष कर दिया है।

ये बंगाल में नई क्रांति की बेला है

प्रधानमंत्री ने कहा गुलामी की बेड़ियां तोड़ने के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्र का आह्वान किया था – तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। ये बंगाल में नई क्रांति की बेला है। ये क्रांति आपके एक वोट से होगी। इसलिए मैं बंगाल की जनता से करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि आप हमें वोट रूपी आशीर्वाद दीजिए, हम मिलकर बंगाल को अनेक कष्टों से आजादी दिलाएंगे। ये आजादी होगी TMC के भय से, भ्रष्टाचार से, सिंडिकेट से, बेटियों पर अत्याचार से, पलायन की मजबूरी से, बेरोजगारी और बेकारी से, घुसपैठियों के कब्जे से। बंगाल का गौरव फिर से लौटाने के लिए, बंगाल को फिर से अवसरों की भूमि बनाने के लिए ये आजादी बहुत जरूरी है।

मोदी ने कहा मैं देख रहा हूं कि बंगाल की नारीशक्ति 21वीं सदी के बंगाल की नई गाथा लिखने जा रही है। बंगाल की हर महिला कह रही है- अब नहीं सहेंगे, TMC सरकार बदलकर रहेंगे। मैं आज बंगाल की हर बेटी को ये भरोसा दिलाने आया हूं कि भाजपा, बेटियों के सपने नहीं कुचलने देगी। 4 मई को भाजपा सरकार बनने के बाद हर अन्याय, हर अत्याचार की फाइल खुलेगी, ये मोदी की गारंटी है।

कोई सिंडिकेट आपका हक नहीं छीन पाएगा

उन्होंने कहा भाजपा बंगाल की हर बहन-बेटी के सपनों को पूरा करने और उनका जीवन आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बंगाल की बहनों से भाजपा का सीधा वादा है कि भाजपा आपको सुरक्षा देगी, भाजपा आपको सम्मान देगी और भाजपा से ही आपको समृद्धि मिलने वाली है। भाजपा सरकार में यहां की हर महिला के जीवन में खुशहाली आएगी, गरीब बहनों को मुफ्त राशन मिलेगा। कोई सिंडिकेट आपका हक नहीं छीन पाएगा। आपका घर का सपना भी पूरा होगा। पीएम आवास योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक की मदद मिलेगी और जो घर बनेगा वो महिलाओं के नाम पर ही होगा।

Continue reading on the app

  Sports

NGT हुआ सख्त, नियमों के पालन ना करने पर आईपीएल के इन 6 स्टेडियम को थमाया नोटिस

आईपीएल 2026 के बीच राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण यानी NGT ने देश के 6 क्रिकेट स्टेडियम और उनके संघों को नोटिस जारी किया है। इनमें दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम और लखनऊ का इकाना स्टेडियम शामिल है। एनजीटी ने नोटिस जारी करते हुए पूछा कि, क्रिकेट ग्राउंड के रखरखाव के लिए पानी के इस्तेमाल पर उसके निर्देशों का पालन न करने पर उनकी गतिविधियां क्यों न रोक दी जाएं?

अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य ए सेंथिल वेल और अफरोज अहमद की एनजीटी की प्रमुख पीठ ने 16 अप्रैल को ये आदेश दिया। ये सुनवाई 2021 के आदेश का पालन हो रहा है या नहीं को लेकर हो रही थी। प्राधिकरण ने क्रिकेट ग्राउंड के रखरखाव के लिए क्रिकेट संघों को भूजल की जगह बारिश के पानी का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया था। 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम, रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम, लखनऊ के इकाना, हैदराबादा के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और कटक के बाराबाती स्टेडिमय को नोटिस जारी हुआ है। 

एनजीटी ने अपने आदेश में कहा है कि, आवेदक के वकील का कहना है कि इन 6 स्टेडियम में सभी गतिविधियां पूरी तरह से रोक दी जानी चाहिए। उन्हें वहां कोई भी खेल आयोजन की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। ऐसे में इन 6 स्टेडियम को नोटिस जारी किया जाता है कि वे बताएं कि प्राधिकरण के आदेश का पालन न करने और जरूरी जानकारी जमा न करने के आधार पर उनकी सभी गतिविधियां क्यों ना रोक दी जाएं। 
Fri, 24 Apr 2026 15:31:17 +0530

  Videos
See all

Sandeep Pathak ने AAP से अपने रास्ते किए अलग | Delhi News | Raghav Chadha #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T10:46:25+00:00

HealthVadi : बिना दवाइयों के इलाज | 10 Pathy Integrated Wellness System | Doctor On Call #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T10:46:50+00:00

Breaking News: AAP के घर में घमासान... राघव का पार्टी छोड़ने का ऐलान | Arvind Kejriwal | AAP | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T10:46:57+00:00

Aam Aadmi Party Press Confrence Live : आम आदमी पर बहुत बड़ी फुट! | Sanjay Singh | Arvind Kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T10:42:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers