Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: आज भी तपेंगे दिल्ली-UP, इन 13 प्रदेशों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर केरल तक लू का प्रकोप जारी है. लेकिन जल्द ही इन राज्यों के राजधानी सहित कई राज्यों के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. हालांकि, बारिश के अलर्ट वाले राज्यों में ज्यादातर पूर्वोत्तर के राज्य शामिल हैं. मौस विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा और मणिपुर में 24 अप्रैल से आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना है, जो 29 अप्रैल तक जारी रह सकती है. यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

Continue reading on the app

Manipur Violence: मणिपुर में मशाल लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं, दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत के खिलाफ कर रहीं प्रदर्शन

Manipur Violence: मणिपुर में बीते 7 अप्रैल को रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत हो गई थी. प्रदर्शनों में 3 मौतें हो गई थीं. तबसे विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं. अशांति के बीच 18 अप्रैल से पूर्ण बंद लागू है. सामान्य जीवन ठप है.

इसी बीच अब मेइरा पाइबी समूह की महिलाएं सड़कों पर उतर आईं हैं. हजारों महिलाओं का यह समूह शांति-व्यवस्था के लिए न केवल सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है, बल्कि सामाजिक स्तर पर लोगों को भी जोड़ रहा है.

ये महिलाएं दिन में रास्ते रोक रही हैं, धरना दे रही हैं. वहां से न पुलिस निकल सकती है, न कोई और. वहीं, रात में मशाल रैलियों से इलाकों की पहरेदारी भी कर रही हैं.

एक प्रदर्शनकारी महिला ने बताया- घर संभालना, आंदोलन में जाना और रोजी-रोटी की चिंता, तीनों को साथ लेकर चलना चुनौतीपूर्ण है. इसके बावजूद यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी है और मैं हर चीज संतुलित कर रही हूं.

बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी

* लगातार बंद के कारण आर्थिक दबाव भी बढ़ रहा है. ख्वैरामबंद इमा मार्केट में कुछ महिला विक्रेता दुकानें खोलने को मजबूर हुई हैं. अनीता लौरेंबम ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि वे आंदोलन के खिलाफ हैं. वे इस काम के बाद आंदोलन में शामिल होंगी.

* नागरिक संगठन ‘कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी’ ने 25 अप्रैल को बड़े स्तर पर आंदोलन की घोषणा की है.

मेइरा पाईबी मुख्य रूप से मानवाधिकारों की रक्षा और संघर्ष-प्रभावित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भूमिका निभाती हैं.

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: सीएसके के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने मैदान पर उतारे 13 खिलाड़ी! न इम्पैक्ट प्लेयर, न प्लेइंग XI का हिस्सा फिर भी मिली इस प्लेयर को बैटिंग

IPL 2026 Shardul Thakur: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में एक ऐसी घटना हुई, जिससे क्रिकेट फैंस हैरान हैं. इस मैच में मुंबई इंडियंस के शार्दुल ठाकुर न तो टीम के शुरुआत प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे और न ही उन्हें इम्पैक्ट सब में शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने फिर भी बहल्लेबाजी की. Fri, 24 Apr 2026 08:30:18 +0530

  Videos
See all

#shorts: “मुझ पर अचानक हमला किया…”- Humayun Kabir | #bengalpolitics #humayunkabir #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T02:47:27+00:00

#shorts: 53 साल के हुए क्रिकेट के भगवान | #sachintendulkar #birthday #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T02:45:14+00:00

AAJTAK 2 LIVE | NEPAL VIOLENCE | गृहमंत्री का इस्तीफा, छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, फंस गए BALEN SHAH! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T02:52:09+00:00

UP Board Result: UP बोर्ड की टॉपर को सरकार का बड़ा तोहफा | UP Board Topper | Matric Result #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T02:46:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers