Responsive Scrollable Menu

अमेरिका के मॉल में हुई अंधाधुंध फायरिंग, गैंगवार में एक की मौत, 6 घायल

अमेरिका के लुइसियाना राज्य में एक मॉल के अंदर गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई है. पुलिस के मुताबिक गुरुवार (23 अप्रैल) को मॉल ऑफ लुइसियाना के फूड कोर्ट में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ, जो अचानक गोलीबारी में बदल गया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए. बता दें कि शुरुआत में अधिकारियों ने 10 लोगों के घायल होने की बात कही थी, लेकिन बाद में यह संख्या घटाकर 6 कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

(खबर अपडेट हो रही है...)

Continue reading on the app

7वें दिन सबसे कम हुई 'भूत बंगला' की कमाई, 100 करोड़ क्लब से दूर है फिल्म, पहले हफ्ते इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी का जादू एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर सर चढ़कर बोल रहा है. उनकी लेटेस्ट हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार तरीके से पूरा कर लिया है. तब्बू और वामीका गब्बी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने सातवें दिन भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और 84 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. बड़े बजट की फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की आईपीएल में अपनी सबसे बड़ी जीत, मुंबई इंडियंस की शर्मनाक हार

मुंबई के वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल मुकाबला खेला गया। जिसे संजू सैमसन की धमाकेदार पारी के दम पर चेन्नई ने मुंबई को 103 रन से हरा दिया। इस जीत से सीएसके 6 अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि मुंबई चार अंक से आठवें नंबर पर है। 

संजू सैमसन ने आईपीएल में अपने पांचवें शतक के लिए 54 गेंद खेलीं जिसमें 10 चौके और 6 छक्के भी शामिल हैं। उनके शतक से सीएसके ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद 6 विकेट पर 207 जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत झटकों से नहीं उबर सकी और 19 ओवर में महज 104 रन पर ऑल आउट हो गई।

वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत शानदार रही। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (22) और सैमसन ने पावरप्ले के दौरान हार्दिक के पहले दो ओवरों में 19-19 रन बटोरे। दो विकेट गिरने के बावजूद मेहमान टीम 73 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी।  तीसरे ओवर में गायकवाड़ ने ए एम गजनफर (25 रन देकर दो विकेट) के खिलाफ शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन तिलक वर्मा ने उनका एक शानदार कैच लपक लिया। सीएसके टीम में मौजूद मुंबई के खिलाड़ियों सरफराज खान (14) और शिवम दुबे (05) के लिए यह ‘घर वापसी’ बिल्कुल भी सुखद नहीं रही। सरफराज के ऑन-साइड में दो चौके लगाने के बावजूद मिचेल सैंटनर ने अगली गेंद विकेटों की लाइन में ही फेंकी।
 
सरफराज ने अपना ‘ट्रेडमार्क’ स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे उनके विकेटों से जा टकराई। डेवाल्ड ब्रेविस ने 11 गेंद में 21 रन बनाने के लिए कुछ शॉट लगाए लेकिन अश्विनी कुमार (37 रन देकर दो विकेट) की एक बेहतरीन शॉर्ट गेंद पर आउट हो गए। पर सैमसन ने सतर्कता और आक्रामकता का सही तालमेल बिठाते हुए रन जुटाना जारी रखा। आखिरी ओवर में उन्होंने कृष भगत की गेंद पर कवर के ऊपर से एक शानदार छक्का जड़ा और आखिरी गेंद को पुल करके शतक पूरा किया। 

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत काफी खराब हुई  मुंबई इंडियंस का छह ओवर में स्कोर तीन विकेट पर 29 रहा जो इस सत्र में उसका सबसे कम पावरप्ले स्कोर है। सूर्यकुमार और तिलक ने संभलकर खेलते हुए चौथे विकेट के लिए 56 गेंद में 73 रन की भागीदारी की। पर हुसैन ने तिलक को आउट कर इस भागीदारी को खत्म कर अपना तीसरा विकेट झटका। मुंबई इंडियंस का स्कोर 12 ओवर के बाद चार विकेट पर 85 रन था। इससे आठ ओवर में उसे 123 रन चाहिए थे जो नामुमकिन था।
 
कप्तान हार्दिक पांड्या (01) आते ही चलते बने और 13वें ओवर की पहली गेंद पर नूर अहमद का शिकार हुए। मुंबई इंडियंस की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। शेरफाने रदरफोर्ड खाता भी नहीं खोल सके और दूसरी गेंद पर आउट हुए। मिचेल सैंटनर के चोटिल होने के कारण शार्दुल ठाकुर को ‘कनकशन सब’ के तौर पर बल्लेबाजी करने उतरे। हुसैन ने सूर्यकुमार के रूप में अपना चौथा विकेट झटका। 
Fri, 24 Apr 2026 07:33:00 +0530

  Videos
See all

Middle East Nuclear War :मिडिल ईस्ट में युद्ध का काउंटडाउन ! | Trump | Iran vs Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T02:11:41+00:00

West Bengal Voting Update: बंगाल में बंपर वोटिंग, किसका बिगड़ा खेल? | TMC | BJP | Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T02:15:04+00:00

Badrinath Dham Opening: बद्रीनाथ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ | #shorts #badrinathdham #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T02:17:10+00:00

Iran America War Update: ईरान तोड़ेगा NPT, जनता मांगे एटम बम | N18G | Israel | Trump | Atom Bomb #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T02:00:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers