Responsive Scrollable Menu

तिलक वर्मा और जेमी ओवरटन की हुई लड़ाई, लाइव मैच में एक-दूसरे को जमकर सुनाया

Tilak Varma-Jamie Overton Fight: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. मुकाबले में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. मैच में जब मुंबई के लिए तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनकी सीएसके के जेमी ओवरटन के साथ भिड़ंत हो गई.

Continue reading on the app

पेट्रोल-डीजल ₹28 महंगा होने की खबरें फेक:सोना ₹1,057 और चांदी ₹8,086 सस्ती; बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का हार्ट अटैक से निधन

कल की बड़ी खबर पेट्रोल-डीजल से जुड़ी रही। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹25-28 प्रति लीटर बढ़ोतरी की खबरों को सरकार ने गलत बताया है। पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने कहा कि दाम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,057 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी 8,086 रुपए गिरकर 2.40 लाख रुपए पर आ गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. पेट्रोल-डीजल ₹28 महंगा होने की खबरें गलत: सरकार बोली- दाम बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं; कोटक की रिपोर्ट में चुनाव बाद बढ़ोतरी का दावा था पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹25-28 प्रति लीटर बढ़ोतरी की खबरों को सरकार ने गलत बताया है। 23 अप्रैल को पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने कहा कि दाम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ये खबरें भ्रामक हैं और डर फैलाने के लिए फैलाई जा रही हैं। एक दिन पहले कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने रिपोर्ट में अनुमान लगाया था कि बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है। यह अनुमान क्रूड ऑयल की कीमत करीब 120 डॉलर प्रति बैरल पर आधारित था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना ₹1,057 गिरकर ₹1.51 लाख पर आया: चांदी ₹8,086 सस्ती, ₹2.40 लाख पर आई; इस साल सोना ₹18 हजार महंगा हुआ सोना-चांदी के दाम में 23 अप्रैल को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,057 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले 22 अप्रैल को इसकी कीमत 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं एक किलो चांदी 8,086 रुपए गिरकर 2.40 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले मंगलवार को इसकी कीमत 2.48 लाख रुपए प्रति किलो थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. इंफोसिस का मुनाफा चौथी तिमाही में 21% बढ़ा: यह ₹8,501 करोड़ रहा, रेवेन्यू 13% बढ़ा; निवेशकों को 25 रुपए डिविडेंड देगी कंपनी आईटी कंपनी इंफोसिस ने 23 अप्रैल को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21% बढ़कर ₹8,501 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में ₹7,033 करोड़ का मुनाफा हुआ था। ऑपरेशन्स से होने वाला रेवेन्यू करीब 13.38% बढ़ा। यह ₹46,402 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले साल ₹40,925 करोड़ था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिलने वाला पैसा रेवेन्यू होता है। अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए इंफोसिस ने FY27 के लिए अपने रेवेन्यू गाइडेंस के अनुमान को 1.5%-3.5% किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का हार्ट अटैक से निधन: चेन्नई में ली अंतिम सांस, पत्नी के ऑपरेशन के लिए परिवार के साथ गए थे बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल (74) का गुरुवार सुबह चेन्नई में निधन हो गया। वे अपनी पत्नी के ऑपरेशन के सिलसिले में चेन्नई में थे। गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी का हाल ही में हार्ट बायपास का ऑपरेशन हुआ था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. बजाज पल्सर NS400Z अब 350cc इंजन के साथ लॉन्च: एक्स-शोरूम कीमत ₹1.93 लाख, नए GST नियमों से सस्ती हुई बाइक बजाज ऑटो ने नई पल्सर NS400Z को 349cc इंजन के साथ लॉन्च किया है। सरकार के नए GST 2.0 नियमों का फायदा उठाने के लिए कंपनी ने इंजन की क्षमता कम की है। इससे बाइक की कुल कीमत में काफी कमी आई है। 2026 बजाज पल्सर NS400Z में सबसे बड़ा अपडेट इसके पावरट्रेन में किया गया है। पहले इसमें 373cc का इंजन मिलता था, लेकिन अब इसे घटाकर 349cc कर दिया गया है। बजाज ने बोर साइज 89mm ही रखा है, लेकिन स्ट्रोक लेंथ में बदलाव किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

तिलक वर्मा और जेमी ओवरटन की हुई लड़ाई, लाइव मैच में एक-दूसरे को जमकर सुनाया

Tilak Varma-Jamie Overton Fight: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. मुकाबले में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. मैच में जब मुंबई के लिए तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनकी सीएसके के जेमी ओवरटन के साथ भिड़ंत हो गई. Fri, 24 Apr 2026 05:53:45 +0530

  Videos
See all

Strait Of Hormuz: होर्मुज में 31 जहाजों के साथ क्या हुआ? | Iran America War | Cylinder | Oil | LPG #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T01:30:34+00:00

Murshidabad Violence News : वोटिंग में हिंसा, रिकॉर्ड टूटा?| Bengal Election Voting 2026 | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T01:36:00+00:00

Middle East Nuclear War : इराक के एरबिल में फिर से धमाका | Trump | Iran vs Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T01:40:34+00:00

Bengal Election Voting News LIVE: TMC का तख्तापलट तय? | PM Modi Vs Mamata | BJP | TMC | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T01:35:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers