Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:बंगाल चुनाव के लिए EC की नई गाइडलाइंस, कैमरों के SD कार्ड तुरंत नहीं हटेंगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पोस्ट-पोल के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसमें मतदान के बाद निगरानी कैमरों और वीडियो डेटा को संभालने के लिए सख्त नियम तय किए गए हैं। इन नियमों का मकसद मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी रिकॉर्ड को सुरक्षित और पारदर्शी रखना है। नई गाइडलाइंस के अनुसार, पोलिंग बूथ पर लगे कैमरों के SD कार्ड मतदान खत्म होते ही नहीं निकाले जाएंगे। कैमरे को हटाने के बाद भी उसे सेक्टर ऑफिसर की निगरानी में रखा जाएगा। SD कार्ड केवल निर्धारित डेटा कलेक्शन और रिसीविंग सेंटर पर ही निकाले जा सकेंगे। यह प्रक्रिया असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की मौजूदगी में पूरी की जाएगी। चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि मतदान के दौरान रिकॉर्ड किया गया पूरा वीडियो डेटा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संरक्षित किया जाए। इसके अलावा, किसी भी पोलिंग पार्टी या बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को तब तक पोलिंग स्टेशन छोड़ने की अनुमति नहीं होगी, जब तक कैमरा उपकरण पूरी तरह हट नहीं जाते। आज की अन्य बड़ी खबरें… सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश कर रहीं 9 महिलाएं गिरफ्तार महाराष्ट्र में सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने नाकाम कर दिया है। इस मामले में 9 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जो ट्रेन में लूट की योजना बना रही थीं। कुर्डुवाडी रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात RPF की टीम ने तीन महिलाओं को प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध हालत में देखा। पूछताछ के बाद उन्हें स्टेशन से बाहर जाने को कहा गया, लेकिन वे लातूर एक्सप्रेस में सवार हो गईं। इसके बाद RPF ने अन्य स्टेशनों को अलर्ट किया। ये महिलाएं जेऊर स्टेशन पर उतरकर मुंबई-सोलापुर सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में चढ़ गईं, जहां RPF टीम ने उन्हें लगातार निगरानी में रखा। आखिरकार सोलापुर स्टेशन पर इन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि ये महिलाएं एक ऐसे गिरोह का हिस्सा हैं, जो सोलापुर और पुणे रेलवे डिवीजन में सक्रिय है। आरोपियों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है और वे धाराशिव जिले की रहने वाली हैं। विवेक त्रिपाठी को RBI से मिली हरी झंडी, बनेंगे एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने विवेक त्रिपाठी को बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त करने की औपचारिक मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 24 अप्रैल, 2026 से शुरू होकर अगले तीन साल के लिए होगी। विवेक त्रिपाठी वर्तमान में बैंक के चीफ क्रेडिट ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और 2014 से AU Small Finance Bank के साथ जुड़े हुए हैं। उनका क्रेडिट और रिस्क मैनेजमेंट के क्षेत्र में लंबा अनुभव है। दिल्ली में 7 साल के बच्चे को पुलिस ने किडनैपर से बचाया, आरोपी टेलर बिहार ले जा रहा था दिल्ली में अगवा किए गए 7 साल के बच्चे को पुलिस ने 5 घंटे के अंदर सुरक्षित बचा लिया। दिल्ली पुलिस ने न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन से आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह बच्चे को बिहार ले जाने की कोशिश में था। आरोपी की पहचान मोहम्मद आदिल अंसारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। आरोपी ने डाबरी इलाके से बच्चे का किडनैप किया था। सूचना मिलते ही डाबरी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी में नजर आने के बाद आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर उसे अरेस्ट कर लिया। आरोपी मोहम्मद आदिल अंसारी डाबरी इलाके में ही टेलर का काम करता था।

Continue reading on the app

मेटा में बड़ी छंटनी: AI ने खाई 8000 कर्मचारियों की नौकरी, 6000 खाली पदों पर नई नियुक्त नहीं

Meta Layoff: एआई की वजह से मेटा में इस बार बड़ी छंटनी हो रही है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोडक्ट्स को डेवलप करने के लिए प्रतिभा और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश कर रहे हैं। इसलिए 20 मई को एक साथ 8000 कर्मचारी बर्खास्त कर दिए जाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

MI vs CSK मैच में तगड़ी फाइट!: तिलक वर्मा और ओवर्टन के बीच हुई तकरार, बीच-बचाव में आए सूर्यकुमार

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुरुवार को खेला गया मुकाबला रोमांच के साथ-साथ विवादों से भी भरा रहा। एक ओर मुंबई टीम द्वारा कन्कशन विकल्प के इस्तेमाल को लेकर चर्चा रही, वहीं दूसरी ओर मैदान पर तिलक वर्मा और चेन्नई के हरफनमौला खिलाड़ी जेमी ओवर्टन के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मामला इतना बढ़ गया कि अंपायर को बीच में आकर स्थिति संभालनी पड़ी।

यह घटना मुंबई की पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद के बाद हुई। तिलक वर्मा ने गेंद को मिडविकेट की दिशा में खेला और दूसरा रन लेने की कोशिश की। लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद सूर्यकुमार यादव ने उन्हें वापस भेज दिया। इसी दौरान तिलक को क्रीज में लौटते समय ओवरटन के पास से तेजी से निकलना पड़ा, क्योंकि ओवरटन थ्रो पकड़ने के लिए खड़े थे।

ओवर्टन और तिलक के बीच हुई तकरार
इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ कहासुनी शुरू हो गई। दोनों ने इशारों से भी नाराजगी जाहिर की। माहौल गर्म होता देख सूर्यकुमार यादव भी वहां पहुंचे और फिर अंपायरों को हस्तक्षेप करना पड़ा। हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि बहस किस बात पर शुरू हुई थी।

मैच के बाद गले मिले दोनों खिलाड़ी 
अच्छी बात यह रही कि मैच खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे को गले लगाया। इससे साफ हो गया कि मैदान की गर्मी मैदान तक ही सीमित रही और बाद में मामला शांत हो गया।

चेन्नई ने मुंबई पर दर्ज की सबसे बड़ी जीत
अगर मुकाबले की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 103 रन से हरा दिया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी लेकिन चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

चेन्नई की जीत के सबसे बड़े नायक संजू सैमसन रहे, जिन्होंने नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली। यह उनका पांचवां शतक रहा जबकि चेन्नई के लिए चार पारियों में दूसरा शतक है। उन्होंने पूरे मैच में मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 19 ओवर में सिर्फ 104 रन पर सिमट गई। तिलक वर्मा ने 37 और सूर्यकुमार यादव ने 35 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे।

चेन्नई की ओर से अकिल हुसैन ने 4 विकेट लेकर मुंबई की कमर तोड़ दी जबकि नूर अहमद ने 2 विकेट झटके। इस जीत के साथ चेन्नई ने पिछले मुकाबले की हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।

Fri, 24 Apr 2026 13:09:57 +0530

  Videos
See all

Bihar Floor Test Live Updates: फ्लोर टेस्ट में पास हुए सीएम सम्राट चौधरी | Samrat Chaudhary | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T07:24:41+00:00

Bengal Election Result Live Updates: चौथी बार बंगाल में ममता सरकार? | Mamata Banerjee | PM Modi |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T07:25:35+00:00

Trump warns UK to "be careful" as he threatens tariffs. #DonaldTrump #UK #Tax #Tariffs #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T07:23:35+00:00

Nitin Nabin on CM Dhami: उत्तराखंड में धामी होंगे सीएम फेस! | Pushkar Singh Dhami | Interview #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T07:30:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers