Responsive Scrollable Menu

IPL में आज बेंगलुरु के सामने गुजरात:पाटीदार इस सीजन 22 सिक्स लगा चुके; दोनों का हेड टु हेड बराबरी पर

IPL-2026 के 34वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। RCB की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं, वहीं GT की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। पाटीदार इस सीजन सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनके 22 सिक्स हैं। पहले नंबर पर 27 सिक्स के साथ हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं। इस सीजन RCB 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं GT 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 पॉइंट्स जुटाए हैं और छठे स्थान पर है। दोनों ने 3-3 मैच जीते टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। IPL में RCB और GT के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। कोहली के सबसे ज्यादा रन RCB के लिए इस सीजन विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 247 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। 157.32 के स्ट्राइक रेट से कोहली टीम को तेज शुरुआत दे रहे हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट झटके हैं, जिसमें 3/28 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। 8.33 की इकोनॉमी के साथ वह पावरप्ले और डेथ ओवर्स में अहम भूमिका निभा रहे हैं। गिल-प्रसिद्ध GT के मैच विनर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल इस सीजन शानदार लय में हैं। उन्होंने 5 मैचों में 265 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। 151.42 के स्ट्राइक रेट से गिल शानदार शुरुआत दे रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल दिखाया है। उन्होंने 6 मैचों में 12 विकेट लिए हैं, जिसमें 4/28 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। हालांकि उनकी इकोनॉमी 9.91 रही है। चिन्नास्वामी की पिच हाई-स्कोरिंग और चेज फेवरेट एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। फ्लैट ट्रैक, छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बड़े शॉट खेलना आसान होता है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से हल्की मूवमेंट मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच और बेहतर बैटिंग ट्रैक बन जाती है। दूसरी पारी में ओस भी अहम भूमिका निभाती है, जिससे स्पिनर्स को ग्रिप में दिक्कत होती है और चेज करना आसान हो जाता है, यही कारण है कि यहां टॉस जीतकर टीमें पहले गेंदबाजी चुनती हैं। आंकड़ों की बात करें तो इस मैदान पर 106 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमें 41% मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 54% मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। औसत पहली पारी का स्कोर 170 और दूसरी पारी का 152 रहा है। सबसे बड़ा स्कोर 287/3 (SRH vs RCB), सबसे बड़ा सफल रन चेज 213/9 और सबसे छोटा डिफेंडेड स्कोर 106/2 है। बारिश की कोई संभावना नहीं बेंगलुरु में RCB vs GT मुकाबले के दौरान मौसम गर्म रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात बढ़ने के साथ ह्यूमिडिटी थोड़ी बढ़ सकती है, जिससे दूसरी पारी में ओस का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद कर सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेपर्ड भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा। गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अशोक शर्मा।

Continue reading on the app

पहली बार मशीन से भुजिया बनाने वाले शिवरतन का निधन:ऑनलाइन गेमिंग रेगुलेट करने को टीम बनेगी; 24 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने इस्तीफा दिया 22 अप्रैल को नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नेशनल (NATIONAL) 2. केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए नोटिफिकेशन जारी किया 22 अप्रैल को केंद्र सरकार ने देश में ऑनलाइन गेमिंग को रेगुलेट करने के लिए ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) के बनने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। नए नोटिफिकेशन के मुताबिक गेम्स को किस कैटेगरी में रखा गया है- किसी भी गेम के क्लासिफिकेशन की प्रोसेस को पूरा करने के लिए 90 दिनों की समय सीमा तय की गई है। ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी: निधन (DEATH) 3. बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का निधन 23 अप्रैल को बीकाजी के चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) शिवरतन अग्रवाल का निधन हो गया। वे 74 साल के थे। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. ट्रम्प ने नौसेना प्रमुख जॉन फेलन को पद से हटाया 22 अप्रैल को अमेरिकी रक्षा विभाग ने अमेरिकी नेवी प्रमुख जॉन फेलन को पद से बर्खास्त कर दिया गया। मिसलीनियस (Miscellaneous) 5. UN सेक्रेटरी से मिले विदेश मंत्रालय के सेक्रेटरी 23 अप्रैल को भारत के विदेश मंत्रालय के सेक्रेटरी (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। आज का इतिहास ------------- ये खबर भी पढ़ें.. इंडियन आर्मी को मिलेंगे TRAWL टैंक कवच:भारत ने तंजानिया को 2 टन लाइफ सपोर्ट मेडिसिन भेजीं, 23 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

  Sports

पावरप्ले में विकेट गंवाना भारी पड़ा... 5वीं हार के बाद छलका कप्तान का दर्द, हार्दिक पंड्या ने बताई हार की वजह

Hardik pandya statement: आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का दर्द छलक उठा. पंड्या ने हार की वजह बताई. उन्होंने ये भी बताया कि उनकी टीम से कहां गलती हो गई. पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई टीम को आईपीएल के इस सीजन में शुरुआती सात मैचों में से पांच में हार मिली है. अब उसका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल होता जा रहा है. Fri, 24 Apr 2026 05:21:03 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: पाकिस्तान से नाराज ईरान, तबाही तय! | Israel | Attack | Trump | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T22:30:17+00:00

Iran America War Update: तेल का दाम होने वाला है दोगुना! | Israel | Trump | Crude Oil | Fuel Price #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T23:30:32+00:00

पानी में छिपे गड्ढे में समाई बाइक, CCTV वायरल #baghpat #cctv #viralvideo #upnews #shorts #accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T23:45:01+00:00

Baba Bageshwar on Lenskart Controversy: लेंसकार्ट विवाद पर बाबा बागेश्वर की चेतावनी | Dhirendra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T23:01:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers