Responsive Scrollable Menu

Heat Wave Alert In UP: UP में भीषण गर्मी पर CM Yogi Adityanath अलर्ट, लोगों से की खास अपील

उत्तर प्रदेश में सूर्यदेव के तेवर तल्ख हो चले हैं और प्रचंड गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. ऐसे में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने एक अभिभावक की तरह प्रदेशवासियों के नाम एक विशेष पाती लिखी है और इस पत्र के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने ना केवल लोगों को गर्मी से बचाव के मंत्र दिए बल्कि यह भी भरोसा दिलाया है कि सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है. बिजली आपूर्ति से लेकर अस्पतालों के विशेष इंतजाम तक क्या हैं? सीएम केएस पार्टी में खास देखिए इस रिपोर्ट में. बढ़ती प्रचंड गर्मी और हीट वेव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक विशेष पाती लिखी है. अपनी पार्टी में सीएम ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है और लिखा है कि लू के थपड़ों से घबराने की जरूरत नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है. 

हीट वेव से लड़ने के लिए पुख्ता ब्लूप्रिंट तैयार किया

सरकार ने हीट वेव से लड़ने के लिए पुख्ता ब्लूप्रिंट तैयार किया है. शहरों में सड़कों पर पानी का छिड़काव करने, सार्वजनिक स्थानों पर छायादार जगह बनाने और आंगनबाड़ी केंद्रों में ठंडा पानी की व्यवस्था के सख्त निर्देश दिए हैं. अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए अलग से वार्ड और दवाइयों का स्टॉक सुनिश्चित किया गया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि लू से बचने के लिए सावधानी बरतें. अधिक से अधिक पानी का सेवन करें और दोपहर  के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचें. 

सुरक्षा के लिए भी विशेष गाइडलाइंस जारी

मुख्यमंत्री ने गर्मी में सबसे बड़ी चुनौती यानी बिजली को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है. यूपी सरकार इस सीजन में 34,000 मेगावाट से अधिक बिजली उपलब्ध कराने की तैयारी में है ताकि घर और खेत दोनों रोशन रहे. इतना ही नहीं जनता की सुविधा को देखते हुए सीएम ने पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने के काम पर फिलहाल रोक लगा दी है. उन्होंने श्रमिकों, बच्चों और पशु-पक्षियों की सुरक्षा के लिए भी विशेष गाइडलाइंस जारी की है. गौरतलब है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाती के जरिए संवाद किया है और अब इस पार्टी के जरिए उन्होंने संदेश दिया है कि सरकार हर मौसम और हर चुनौती में जनता के साथ खड़ी है. 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: CSK के खिलाफ MI ने उतार दिए 13 खिलाड़ी, अंपायर के फैसले पर मचा बवाल

IPL Concussion Substitute Rules: आईपीएल 2026 के 33वें मैच में एक चौंकाने वाली घटना देखने को मिली. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने कुल 13 खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा. जिसके पीछे एक खास वजह रही. Thu, 23 Apr 2026 23:40:55 +0530

  Videos
See all

Trump says King Charles visit may help mend rift with UK over Iran war | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T22:03:34+00:00

MrBeast's company sued over sexual harassment claim. #MrBeast #BeastIndustries #bbcnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T22:15:03+00:00

Everything you need to know in the Mandelson vetting row | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T22:17:39+00:00

Iran America War Update: पाकिस्तान से नाराज ईरान, तबाही तय! | Israel | Attack | Trump | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T22:30:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers