लास वेगास में ‘Ramayana’ का जलवा: 20 मिनट के अनसीन फुटेज ने मचाया तहलका, एक्सपर्ट्स बोले ऑस्कर की दावेदार!
Ramayana: अमेरिका के लास वेगास में हुए बड़े फिल्म इवेंट CinemaCon 2026 में भारतीय फिल्म ‘रामायणम्’ का 20 मिनट का अनदेखा फुटेज दिखाया गया। इस स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को लेकर ग्लोबल लेवल पर चर्चा तेज हो गई है।
खास स्क्रीनिंग में दिखा फुटेज
इस इवेंट में चुनिंदा लोगों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां करीब 15 लोगों ने फिल्म का अनसीन फुटेज देखा। बताया जा रहा है कि यह फुटेज बेहद शानदार और विजुअल्स से भरपूर था।
विजुअल्स और VFX की हुई तारीफ
फुटेज देखने वालों के अनुसार फिल्म के VFX और सिनेमैटोग्राफी काफी मजबूत है। पहले ट्रेलर पर आलोचना के बावजूद अब लोग इसके विजुअल्स की तारीफ कर रहे हैं।
ऑस्कर की दावा
कुछ एक्सपर्ट्स और क्रिएटर्स का दावा है कि यह फिल्म ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में ऑस्कर नॉमिनेशन तक पहुंच सकती है।
वॉर्नर ब्रदर्स से जुड़ने की चर्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Warner Bros. Discovery इस फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर बन सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिल्म को ग्लोबल लेवल पर बड़ा प्रमोशन मिलेगा।
स्टार कास्ट और कहानी
इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को बड़े स्तर पर एक भारतीय महाकाव्य के रूप में पेश किया जा रहा है।
नवंबर में हो सकती है रिलीज
कहा जा रहा है कि ‘रामायणम्’ को करीब 4500 स्क्रीन्स पर नवंबर में ग्लोबली रिलीज किया जा सकता है, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
फिलहाल ‘रामायणम्’ को लेकर इंटरनेशनल लेवल पर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है और फिल्म को भारत की सबसे बड़ी एपिक फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
यह भी पढ़े- विद्युत जामवाल ने ‘Street Fighter’ ट्रेलर लॉन्च पर पढ़े गायत्री, सूर्य और चंद्र मंत्र, फैंस हुए भावुक; VIDEO
Vidyut Jammwal: विद्युत जामवाल ने ‘Street Fighter’ ट्रेलर लॉन्च पर पढ़े गायत्री, सूर्य और चंद्र मंत्र, फैंस हुए भावुक; VIDEO
Vidyut Jammwal: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने अमेरिका में आयोजित बड़े फिल्म इवेंट सिनेमाकॉन 2026 में कुछ ऐसा किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'Street Fighter' के ट्रेलर लॉन्च से पहले मंच पर वैदिक मंत्रों का जाप किया और माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।
ट्रेलर से पहले की अनोखी शुरुआत
लास वेगास में हुए इस इवेंट में आमतौर पर शोर और उत्साह का माहौल रहता है, लेकिन विद्युत ने परंपरागत अंदाज में शुरुआत करते हुए सूर्य मंत्र, चंद्र मंत्र और गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। इस दौरान उनके को-स्टार भी उनके साथ मंच पर मौजूद रहे।
यह पल मुझे जमीन से जोड़ता है
इस अनुभव को साझा करते हुए विद्युत ने कहा कि ऐसे पल उन्हें जीवन के उद्देश्य की गहराई का एहसास कराते हैं। उन्होंने बताया कि मंत्रों के जरिए वहां मौजूद लोगों के बीच एक अलग तरह का जुड़ाव महसूस हुआ, जो भाषा और शब्दों से परे था।
फिल्म में निभा रहे हैं खास किरदार
फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में विद्युत जामवाल योग गुरु ‘धल्सिम’ का किरदार निभा रहे हैं। उनका मार्शल आर्ट्स बैकग्राउंड इस रोल को और दमदार बनाता है, इसलिए फैंस उन्हें इस भूमिका के लिए परफेक्ट मान रहे हैं।
इंटरनेशनल स्टारकास्ट से सजी फिल्म
इस फिल्म का निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है और यह मशहूर आर्केड गेम पर आधारित है। फिल्म में रोमन रेन्स, जेसन मोमोआ और रैपर 50 सेंट जैसे कई बड़े नाम नजर आएंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म
‘स्ट्रीट फाइटर’ भारत में 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और गेम के फेमस मूव्स की झलक देखने को मिली है, जिससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।
यह भी पढ़े- पवन कल्याण की सर्जरी के बाद पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट, बताया अचानक क्यों करना पड़ा ऑपरेशन?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















