Responsive Scrollable Menu

Budget Helmets: बाइक चलाते हैं? ये 6 बजट हेलमेट बचा सकते हैं आपकी जिंदगी, जानें बेस्ट ऑप्शन

Budget Helmets: भारत में सड़क हादसों में दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा एक बड़ी चिंता बनी हुई है। अक्सर देखा जाता है कि हेलमेट न पहनने या खराब क्वालिटी के हेलमेट इस्तेमाल करने के कारण गंभीर चोटें लगती हैं, यहां तक कि कई मामलों में जान भी चली जाती है। ऐसे में सही और सुरक्षित हेलमेट का चुनाव बेहद जरूरी हो जाता है। अच्छी बात यह है कि अब बाजार में 5000 रुपये से कम कीमत में भी कई बेहतरीन और सेफ्टी सर्टिफाइड हेलमेट उपलब्ध हैं।

SMK Typhoon Helmet
SMK का Typhoon हेलमेट फुल-फेस डिजाइन में आता है और इसमें ISI, DOT और ECE जैसे सेफ्टी सर्टिफिकेशन मिलते हैं। यह हेलमेट करीब 4200 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है और बेहतर सुरक्षा के साथ स्टाइलिश डिजाइन भी देता है।

SMK Laminar Helmet
SMK Laminar हेलमेट हाफ-फेस डिजाइन में आता है। इसमें भी ISI, DOT और ECE सर्टिफिकेशन मिलते हैं। यह हेलमेट 2799 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जो बजट में अच्छा विकल्प है।

Axor Apex Helmet
Axor Apex एक प्रीमियम फुल-फेस हेलमेट है, जिसमें ISI, DOT और ECE सुरक्षा मिलती है। इसकी कीमत करीब 4994 रुपये है, जो इसे इस बजट में एक शानदार विकल्प बनाती है।

Steelbird Fighter Helmet
Steelbird Fighter हेलमेट फुल-फेस डिजाइन में आता है और इसमें ISI व DOT सर्टिफिकेशन मिलते हैं। इसकी कीमत 2700 रुपये से शुरू होकर 4499 रुपये तक जाती है। वहीं, BaseX वेरिएंट में बेहतर ऑडियो फीचर भी मिलता है।

Ignyte IGN 58 Helmet
Ignyte IGN 58 एक हाफ-फेस हेलमेट है, जिसमें ISI और DOT सर्टिफिकेशन दिए गए हैं। इसकी कीमत करीब 2999 रुपये है, जो इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छा विकल्प बनाती है।

Vega Dirt-X Trial Helmet
Vega का Dirt-X Trial हेलमेट एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें ISI और DOT सुरक्षा मिलती है और इसकी कीमत करीब 3158 रुपये है। 

कम बजट में भी सेफ्टी से समझौता किए बिना बेहतर हेलमेट विकल्प मौजूद हैं। सुरक्षित ड्राइविंग के लिए हमेशा सर्टिफाइड हेलमेट का ही इस्तेमाल करें।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

शुक्र-चंद्रमा युति 2026: अक्षय तृतीया पर किस्मत बदलेगी इन 3 राशियों की, धन और प्यार दोनों में मिलेगा फायदा

शुक्र-चंद्रमा युति 2026: अक्षय तृतीया पर किस्मत बदलेगी इन 3 राशियों की, धन और प्यार दोनों में मिलेगा फायदा

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: मुंबई की एक हार और इतना कुछ हो गया पहली बार, CSK ने बदल दिया इतिहास

चेन्नई सुपर किंग्स ने वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 103 रन के अंतर से हराया और सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की. मुंबई के लिए ये हार कई मायनों में बेहद शर्मनाक रही, क्योंकि ये उसके अपने ही घर में आई थी. Fri, 24 Apr 2026 11:01:59 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: होर्मुज में भारतीय जहाज पर तगड़ा हमला! | Strait Of Hormuz | Cylinder | Oil #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T06:00:17+00:00

PM Modi News: हाथ में कैमरा, नाव की सवारी...नाविकों के साथ PM मोदी के खास पल | Kolkata | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T05:49:46+00:00

Iran America War Update: रिस्क आपका, जहाज़ आपका...ट्रंप नहीं बचा पाएगा |Strait Of Hormuz | LPG| N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T06:15:03+00:00

Anurag Thakur Viral Video: 'माछ भात' खाते अनुराग ठाकुर | machh bhaat controversy |#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T06:15:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers