Sachin Tendulkar Birthday: Master Blaster की अनसुनी कहानी, बल्लेबाजी नहीं Bowling में बनाना चाहते थे Career
जन्म और परिवार
बनना चाहते थे गेंदबाज
डेब्यू मैच
क्रिकेट करियर
विराट कोहली ने बना लिए अगर आज सिर्फ इतने रन, तो तुरंत अपने नाम कर लेंगे ऑरेंज कैप
Virat Kohli Orange Cap: आईपीएल 2026 का 34वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. ये मैच आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा, जिसमें विराट कोहली के पास ऑरेन्ज कैप वापस अपने सिर पर सजाने का मौका होगा. सिर्फ विराट ही नहीं बल्कि शुभमन गिल के पास भी चांस होगा कि वह ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर लें. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि रन मशीन किंग कोहली और शुभमन गिल कितने-कितने रन बनाकर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच सकते हैं.
विराट कोहली ने IPL 2026 में कितने रन बनाए हैं?
IPL 2026 में विराट कोहली अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं. इस सीजन विराट कोहली फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में नंबर-6 पर हैं. विराट ने इस सीजन अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में 157.32 की स्ट्राइक रेट और 49.40 के औसत से 247 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट के बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं.
विराट कोहली को ऑरेन्ज कैप हासिल करने के लिए कितने रन बनाने होंगे?
आईपीएल 2026 का 34वां मैच RCB VS GT के बीच खेला जाने वाला है. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में यदि विराट कोहली 77 रन बनाने में सफल होते हैं, तो वह IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और ऑरेन्ज कैप अपने सिर पर सजा लेंगे. इस सीजन विराट अच्छी लय में दिख रहे हैं और बोल्ड आर्मी को किंग कोहली से गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.
आपको बता दें, चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली ने अब तक आईपीएल में 98 मैच खेले हैं, जिसकी 95 पारियों में उन्होंने 144.32 की स्ट्राइक रेट और 40.57 के औसत से 3367 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं.
शुभमन गिल भी अपने नाम कर सकते हैं ऑरेन्ज कैप
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल का नाम चौथे नंबर पर है. गिल ने अब तक 5 पारियों में 53 के औसत और 151.43 की स्ट्राइक रेट से 265 रन बनाए हैं. ऐसे में गिल यदि 59 रन बना लेते हैं, तो वह ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर लेंगे.
वानखेड़े स्टेडियम में शुभमन गिल के आंकड़ों की बात करें, तो उन्होंने इस मैदान पर अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में उन्होंने 164.10 की स्ट्राइक रेट और 64 के औसत से 128 रन बनाए हैं. इस मैदान पर शुभमन एक शतक भी लगा चुके हैं.
किसके पास है अभी ऑरेन्ज कैप?
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा, जिनके सिर पर इस वक्त ऑरेंज कैप सजी हुई है. इस सीजन उन्होंने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 215.33 की स्ट्राइक रेट और 53.83 के औसत से 323 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 25 चौके और 27 छक्के लगाए हैं. अभिषेक ने इस दौरान एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: ऑरेंज कैप की रेस में संजू सैमसन की एंट्री, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation




















