Responsive Scrollable Menu

भारत समेत 6 देशों के तेल रिफाइनरी में कौन लगा रहा है आग...साजिश किसकी?

राजस्थान के पचपद्रा रिफाइनरी को लेकर बड़ा विवाद और चर्चा का माहौल बन गया है। यह वही परियोजना है जिसका उद्घाटन पीएम मोदी करने वाले थे। लेकिन उससे करीब 20 घंटे पहले यहां अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना ने ना सिर्फ प्रशासन को सतर्क कर दिया बल्कि पूरे प्रोजेक्ट की सुरक्षा और समय पर संचालन को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 13 वर्षों से चल रही यह परियोजना लगभग ₹3 करोड़ की लागत से तैयार की गई थी और इसे क्षेत्र के बड़े तकनीकी विकास के रूप में [संगीत] देखा जा रहा था। आग लगने की घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं और दावे सामने आ रहे हैं। कुछ लोग इसे एक सामान्य तकनीकी दुर्घटना बता रहे हैं। जबकि कुछ इसे बड़े पैटर्न से जोड़कर देख रहे हैं। खास बात यह है कि हाल के महीनों में दुनिया के अलग-अलग देशों में रिफाइनरियों में आग, विस्फोट और तकनीकी खराबी की घटनाएं लगातार सामने आई हैं। जिसके चलते इस मामले ने और अधिक सुर्खियां बटोरी हैं। 

इसे भी पढ़ें: सीजफायर के बीच अमेरिका ने ईरान का तेल टैंकर जब्त किया, पेंटागन ने किया खुलासा

सूत्रों और कुछ रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ महीनों से भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, रूस, पाकिस्तान और इक्वेटर जैसी जगहों पर रिफाइनरी से जुड़ी घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें कहीं आग लगने की खबर है, कहीं विस्फोट हुआ है तो कहीं गैस या केमिकल लीक की घटनाएं सामने आई हैं। इसी क्रम में भारत में मुंबई हाई ऑयल फील्ड और अब राजस्थान की पचपद्रा रिफाइनरी का नाम भी सामने आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच इन घटनाओं की संख्या बढ़ी है। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाएं अलग-अलग देशों में हो रही हैं। लेकिन इनकी टाइमिंग और पैटर्न को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी घटनाओं के पीछे कोई बड़ा वैश्विक बदलाव या दबाव का संकेत हो सकता है। हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई और इन्हें सिर्फ चर्चाओं और विश्लेषण के रूप में देखा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: भारत आने वाले जहाज पर कब्जा, ईरान पर एक्शन तेज!

पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका की कुछ रिफाइनरियों में भी हाल ही में आग या तकनीकी गड़बड़ी की घटनाएं सामने आई थी। इसके अलावा रूस और अन्य देशों में भी इसी तरह की घटनाओं का जिक्र किया जा रहा है। इन घटनाओं को जोड़कर कुछ लोग इसे एक बड़े एनर्जी क्राइसिस पैटर्न के रूप में देख रहे हैं। जबकि विशेषज्ञों का एक बड़ा वर्ग इसे संयोग और पुरानी संरचनाओं की वजह से होने वाली तकनीकी समस्याएं बता रही है। भारत की बात करें तो पचपद्रा रिफाइनरी को राज्य की सबसे बड़ी तकनीकी परियोजनाओं में से एक माना जाता है। ऐसे में यहां हुई आग की घटना ने ना सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं बल्कि समय पर प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीदों को भी झटका दिया है। प्रशासन ने फिलहाल जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के पीछे का असली कारण जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। 

Continue reading on the app

बलगम में खून आना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए किन कारणों से खांसते हुए दिखता है ब्लड

Blood In Phlegm Causes: अगर खांसते हुए बलगम के साथ खून निकलता है तो इस दिक्कत को नजरअंदाज ना करें. यहां जानिए बलगम में खून दिखना किस बीमारी का लक्षण हो सकता है.

The post बलगम में खून आना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए किन कारणों से खांसते हुए दिखता है ब्लड appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

  Sports

Dc vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आसान नहीं होगा पंजाब किंग्स से सामना

दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर चल रही पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से 47 रन से हार का सामना करने वाली दिल्ली के लिए वापसी की राह काफी चुनौतीपूर्ण होगी। इसके लिए उसके ज्यादातर खिलाड़ियों को एक साथ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ दिल्ली फिलहाल अंकतालिका के छठे स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स छह मुकाबलों में 11 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। उनका एकमात्र अंक तब गया था जब कोलकाता में मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या उसकी बल्लेबाजी में अस्थिरता रही है। केएल राहुल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने कुछ पारियों में योगदान दिया है, लेकिन पूरी टीम एक साथ प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में असफल रहे हैं, जिससे मध्यक्रम पर दबाव बढ़ गया है। कप्तान अक्षर पटेल से भी उम्मीद की जा रही है कि वह बल्ले और रणनीति दोनों में अधिक जिम्मेदारी निभाएं।

पिछले मैच में उनके कुछ निर्णयों पर भी सवाल उठे हैं, खासकर गेंदबाजी बदलावों को लेकर। विस्फोटक अभिषेक शर्मा के खिलाफ उन्होंने कामचलाऊ गेंदबाज नितीश राणा को लगातार इस्तेमाल किया, जो असरदार साबित नहीं हुआ। दिल्ली का क्षेत्ररक्षण भी चिंता का विषय रहा है। टीम ने कुछ मैचों में स्टंपिंग के मौके गंवाए, रन-आउट में गलतियां कीं और आसान कैच छोड़े, जिसका उसे काफी नुकसान हुआ है।

बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाजी इकाई अपेक्षाकृत बेहतर रही है, लेकिन शानदार लय में चल रहे पंजाब के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिए उसमें अधिक आक्रामकता की जरूरत है। पंजाब किंग्स की टीम इस समय पूरी लय में नजर आ रही है। उन्होंने हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस सत्र का सबसे बड़ा स्कोर, सात विकेट पर 254 रन, बनाया। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 211 रन बनाकर शानदार फॉर्म दिखाया है और तेज शुरुआत दी है।

कप्तान श्रेयस अय्यर भी 208 रन के साथ बेहतरीन लय में हैं। इसके अलावा प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने भी क्रमशः 211 और 223 रन बनाकर टीम की बल्लेबाजी को गहराई और आक्रामकता दी है। प्रियांश अपने घरेलू मैदान में एक और दमदार पारी खेलना चाहेंगे। गेंदबाजी में भी पंजाब संतुलित नजर आई है, जहां अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को यानसन, विजयकुमार वैशाक और जेवियर बार्टलेट ने लगातार योगदान दिया है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पंजाब किंग्स इस मुकाबले में स्पष्ट रूप से प्रबल दावेदार हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को अपनी उम्मीदें बनाए रखने के लिए कोई भी गलती करने से बचना होगा।

 दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, नीतीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगिसानी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव।

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, कूपर कोनोली, मार्को यानसन, मुशीर खान, मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विशाल निशाद, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर।

Fri, 24 Apr 2026 14:43:16 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update:ईरान ने आसमान में तबाह की अमेरिकी मिसाइल। | Israel | Trump | Mayank Mishra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:09:05+00:00

West Bengal News : Boat में बैठकर PM Modi ने कैमरे से खींची तस्वीर #pmmodi #kolkata #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:13:00+00:00

Brahmāstra |Debate Show| Second Phase Of Voting In Bengal|Mamata vs Modi:Bengal में कौन किस पर भारी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:09:31+00:00

Nari Shakti वंदन अधिनियम संशोधन पर बोले Arun Govil - विपक्ष के पास सिर्फ़ नकारात्मकता | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:07:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers