Responsive Scrollable Menu

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिकी संसद ने यौन शोषण मामलों में शिकायत की अपील की, 2 नेताओं के इस्तीफे के बाद कदम

अमेरिका की संसद (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) की एक कमेटी ने लोगों से कहा है कि अगर किसी सांसद या उनके स्टाफ ने यौन शोषण किया है, तो उसकी शिकायत जरूर करें। यह अपील उस समय आई है जब दो सांसदों को ऐसे ही आरोपों के बाद इस्तीफा देना पड़ा। कमेटी ने कहा कि संसद में यौन दुराचार, उत्पीड़न या भेदभाव के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं होनी चाहिए। कमेटी ने 1976 से अब तक के 28 मामलों की लिस्ट भी जारी की, जिनमें सांसदों पर ऐसे आरोपों की जांच हुई। इनमें से कम से कम 12 मामलों में आरोपी सांसदों ने इस्तीफा दे दिया था, जिससे जांच बीच में ही खत्म हो गई। कमेटी ने यह भी माना कि सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि पीड़ित लोग सामने आने से डरते हैं। इसलिए कमेटी ने भरोसा दिलाया कि शिकायत करने वालों की पहचान और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही लोगों से कहा गया कि वे ऐसे मामलों में हाउस एथिक्स कमेटी, ऑफिस ऑफ कांग्रेसनल वर्कप्लेस राइट्स या ऑफिस ऑफ एम्प्लॉयी एडवोकेसी से संपर्क कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… फ्रांस ने इलॉन मस्क को पुछताछ के लिए बुलाया, X पर डीपफेक कंटेंट फैलाने का आरोप फ्रांस की जांच एजेंसियों ने इलॉन मस्क को पेरिस में पूछताछ के लिए बुलाया है। यह मामला उनकी कंपनी X (पहले ट्विटर) पर चाइल्ड एब्यूज और डीपफेक कंटेंट फैलने के आरोपों से जुड़ा है। यह जांच जनवरी 2025 में शुरू हुई थी। शुरुआत में आरोप था कि X का एल्गोरिद्म फ्रांस की राजनीति को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल हो सकता है। बाद में जांच का दायरा बढ़ाकर X के AI चैटबॉट ‘ग्रोक’ को भी शामिल किया गया। X के AI चैटबॉट पर महिलाओं और बच्चों की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने का आरोप है। इसी केस में पूर्व CEO लिंडा याकारिनो और कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही ब्रिटेन और EU में भी जांच शुरू हो गई है। फ्रांस ने पहले भी मस्क को इसी मामले में बुलाया था। उस समय X के दफ्तरों की तलाशी भी ली गई थी। हालांकि कंपनी ने सभी आरोपों को खारिज किया है। जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 3 मीटर तक सुनामी लहरे आने की आशंका जापान में सोमवार को 7.4 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया। जिसके बाद तटीय क्षेत्रों में सुनामी चेतावनी जारी कर दी गई है। जापान मौसम एजेंसी के मुताबिक, इवाते प्रांत और होक्काइडो के कुछ हिस्सों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें पहुंचने की आशंका है। अधिकारियों ने लोगों से तुरंत ऊंचे इलाकों में जाने और तट तथा नदियों से दूर रहने की अपील की है। राहत और आपात सेवाएं हालात पर नजर बनाए हुए हैं और संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जापान भूकंप के लिहाज से दुनिया के सबसे सक्रिय देशों में से एक है। हर साल जापान में हजारों झटके दर्ज होते हैं। यह देश चार प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों के संगम पर स्थित है, जिसके कारण यहां भूकंपीय गतिविधियां आम हैं। पूरी खबर पढ़ें… कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा- अमेरिका से करीबी रिश्ते अब कमजोरी बने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि अमेरिका के साथ करीबी रिश्ते अब उनके देश के लिए कमजोरी बन रहे हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर 10 मिनट का एक वीडियो जारी किया। इसमें कार्नी ने कहा कि अमेरिका ने व्यापार नीति में बड़ा बदलाव किया है और टैरिफ को ग्रेट डिप्रेशन जैसे स्तर तक बढ़ाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि दुनिया पहले से ज्यादा खतरनाक और बंट गई है इसलिए कनाडा को अपनी नीतियां बदलनी होंगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रहेंगे इसलिए इस भ्रम से बाहर निकलना जरूरी है। कनाडा को नए देशों के साथ व्यापार बढ़ाना होगा। इसी दिशा में भारत के साथ CEPA ट्रेड समझौते पर बातचीत आगे बढ़ रही है। मार्च में उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की थी और इस साल के अंत तक डील पूरी होने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

एआई टेक्स्ट को मानवीय बनाने और कंटेंट की पठनीयता सुधारने वाले टूल्स

एआई ह्यूमनाइजिंग टूल्स कंटेंट का टोन और वाक्य संरचना सुधारकर उसे स्वाभाविक और पढ़ने में आसान बनाते हैं, लेखक इन्हें ब्लॉग से अकादमिक लेखन तक उपयोग कर रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव ने लगाई रिकॉर्ड्स की लाइन, एसआरएच का दूसरा बेस्ट रन चेज, हैदराबाद-राजस्थान मैच में बने ये कीर्तिमान

RR vs SRH Match Records: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी से तूफानी शतक देखने को मिला. हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनर की शतकीय पारी पर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी ने पानी फेर दिया और सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली. हैदराबाद को जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य मिला था, जिससे पैट कमिंस की टीम ने तीन गेंदे रहते हासिल कर लिया. इस मुकाबले कई रिकॉर्ड भी बने. चलिए जानते हैं... Sun, 26 Apr 2026 05:16:03 +0530

  Videos
See all

Amit Shah On Mamata Banerjee | BJP Vs TMC: Mamata की चेतावनी पर Shah का तगड़ा वार..सियासी जंग तेज! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T00:37:17+00:00

Motivational Quotes:अगर कोई तुम्हारे बिना खुश है तो उसके पीछे भाग कर अपने सम्मान के साथ समझौता मत कर #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T01:00:28+00:00

Iran America War Update: जंग से अरबों डॉलर कमाएगा अमेरिका! | Israel | Trump | Attack | Dollar | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T01:00:55+00:00

BJP VS TMC: ममता बनर्जी पर मनोज तिवारी ने साधा निशाना #shorts #manojtiwari #mamatabanerjee #tmc #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T00:36:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers