UP Board 10th Result 2026 Topper: 10वीं में तीसरे स्थान पर तीन टॉपर, ऋषभ साहू टॉप 3 में जगह बनाने वाले अकेले छात्र
UP Board 10th Result 2026 Topper: यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। बोर्ड ने प्रदेश में टॉप 3 छात्रों की सूची भी जारी की है। 10वीं कक्षा में तीसरे स्थान पर तीन छात्र रहे हैं। इनमें दो छात्राएं और एक छात्र है। आइए जानें इन सभी छात्रों का बोर्ड परीक्षा में कैसा प्रदशन रहा
भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा, 2030 तक 500 अरब डॉलर लक्ष्य पर जोर
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करने को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा हुई। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य पर जोर दिया है।
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा, बोर्ड के साथ अमेरिका-भारत व्यापार और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने पर शानदार चर्चा हुई। हमारा ध्यान एक स्पष्ट लक्ष्य पर है: 2030 तक अमेरिका-भारत व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना। भारत में काम कर रही अमेरिकी कंपनियां अमेरिका निर्यात को बढ़ावा दे रही हैं, व्यापार का विस्तार कर रही हैं, निवेश आकर्षित कर रही हैं और हमारी साझेदारी की मजबूती को और बढ़ा रही हैं।
इससे पहले राजदूत सर्जियो गोर बता चुके हैं कि भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को लेकर भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल जल्द ही वॉशिंगटन का दौरा करने वाला है। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल वॉशिंगटन पहुंचेगा। यह हमारे द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह दोनों देशों के लिए फायदे का सौदा है।
इससे पहले अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर भी भारत और अमेरिका के संबंधों में तेज प्रगति की बात कही थी।
गोर ने व्यापार समझौते, रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ भारत को पैक्स सिलिका में शामिल करने की दिशा में काम को अहम बताया।
सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका-भारत के बीच एक बड़े व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने से लेकर, भारत का पैक्स सिलिका में स्वागत करने तक, रक्षा सहयोग को मजबूत करने और सरकार और व्यापार जगत के नेताओं से जुड़ने तक, हमारी रफ्तार साफ नजर आ रही है।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation






















