बंगाल चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, अमित शाह ने सूर्यास्त वीडियो से दिया बड़ा राजनीतिक संदेश
Amit Shah On TMC Corruption: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में 91.83% रिकॉर्ड मतदान दर्ज हुआ। वोटिंग खत्म होते ही अमित शाह ने TMC पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा—भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का सूरज डूब चुका है। CEC ज्ञानेश कुमार ने भी मतदाताओं को सलाम किया।
IPL 2026 में 2 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने संजू सैमसन, वानखेड़े में चेन्नई ने मुंबई को दिया इतने रनों का लक्ष्य
IPL 2026 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट पर 207 रनों का स्कोर खड़ा किया है. संजू सैमसन ने आईपीएल में अपना पांचवा शतक लगाया. जबकि इस सीजन उनका यह दूसरा शतक है. आईपीएल 2026 में 2 शतक लगाने वाले संजू सैमसन पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
CSK की ठीक-ठाक रही थी शुरुआत
मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की पारी की शुरुआत संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने की. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर अल्लाह गजनफर ने गायकवाड़ को आउट कर चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका दिया. गायकवाड़ 14 गेंद पर 22 रन बनाए.
When it's Wankhede! ????⏪#WhistlePodu #MIvCSK
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 23, 2026
???? : BCCI pic.twitter.com/3LAHYEiicy
डेवाल्ड ब्रेविस और सरफराज खान छोटी पारी खेलकर हुए आउट
इसके बाद सरफराज खान को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा. सरफराज 8 गेंद पर 14 रन बनाए. फिर शिवम दुबे सिर्फ 5 रन के निजी स्कोर पर अल्लाह गजनफर का शिकार बने. इसके बाद संजू सैमसन और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच एक अच्छी पार्टनरशिप हो रही थी, जिसे अश्विनी कुमार ने ब्रेविस को आउट कर तोड़ा. डेवाल्ड ब्रेविस 11 गेंद पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
इसके बाद कार्तिक शर्मा को जसप्रीत बुमराह ने आउट कर चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवा झटका दिया. कार्तिक शर्मा 19 गेंद पर 18 रन बनाए. फिर जेमी ओवरटन एक छोटी पारी खेलकर अश्विनी कुमार का शिकार बने. ओवरटन ने 7 गेंद पर 15 रन बनाए.
संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 में जड़ा अपना दूसरा शतक
वहीं संजू सैमसन आखिरी तक दूसरे छोर पर टिके रहे और रन बनाते रहे. संजू सैमसन ने शानदार शतक लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. इस सीजन उन्होंने अपना दूसरा शतक लगाया. आईपीएल 2026 में 2 शतक लगाने वाले संजू पहले बल्लेबाज बन गए हैं. संजू सैमसन ने 54 गेंदों पर 101 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 10 चौका और 6 छक्के लगाए. वहीं यह संजू सैमसन का पांचवा आईपीएल शतक है.
An innings that pushed @chennaiipl forward, an innings that held them together ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2026
Sanju Samson with his 5️⃣th #TATAIPL ton tonight, staying unbeaten through the innings ????
Scorecard ▶️ https://t.co/gGt34dqUoq#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvCSK pic.twitter.com/Kgf5FGl7IO
ऐसी है मुंबई और चेन्नई की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार.
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सुपर लीग में हो गई जबरदस्त लड़ाई...., PSL में अपनी टीम का हुआ बुरा हाल तो मोहम्मद आमिर ने खोया आपा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation


















