Responsive Scrollable Menu

Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में 91.40% मतदान और तमिलनाडु में बंपर वोटिग, अमित शाह बोले-TMC के भ्रष्टाचार का अंत

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुानव के लिए मतदान खत्म हो चुका है. तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर वोटिंग सुबह सात बजे से आरंभ हो गई थी. वहीं पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर पहले चरण के तहत वोट डाले गए. पश्चिम बंगाल में 91.40% प्रतिशत मतदान किया गया. वहीं तमिलनाडु में 84.35 प्रतिशत मतदान हुआ. भारी मतदान को लेकर अमित शाह ने डूबते सूरज का एक वीडियो पोस्ट किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, 'टीएमसी के भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का सूरज डूब गया है.'

पश्चिम बंगाल में कहा कितना मतदान

मुर्शिदाबाद: 92.80%

झारग्राम: 91.95%

बांकुरा: 91.40%

दक्षिण दिनाजपुर: 91.10%

कोच बिहार: 90.85%

बीरभूम: 90.2%

अलीपुरद्वार: 89.90%

पुरुलिया: 88.60%

पश्चिम मेदिनीपुर: 88.15%

पूर्वी मेदिनीपुर: 87.40%

मालदा: 85.90%

उत्तर दिनाजपुर: 84.70%

जलपाईगुड़ी: 84.30%

दार्जिलिंग: 83.00%

कलिम्पोंग: 82.15%

पश्चिम बर्धमान: 81.00%

1478 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 

बंगाल चुनाव के पहले चरण में जनता 1478 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने वाली है. पश्चिम बंगाल में जहां टीएमसी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, वहीं तमिलनाडु में डीएमके की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन और एआईएडीएमके-भाजपा के एनडीए के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है. 

पोलिंग एजेंटों को हटाया गया

दोनों ही राज्यों में सुबह से मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों की लंबी लाइन देखने को मिली. महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया था. बंगाल में चुनाव के दौरान अलग-अलग जिलों से तनाव और बवाल की खबरें सामने आई हैं. मुर्शिदाबाद में TMC कार्यकर्ताओं और AUJP के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प देखी गई. सिलीगुड़ी में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच अलग-अलग झड़पें देखने को मिलीं. कुमारगंज में बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु सरकार ने आरोप लगाया है कि बूथों से उनके पोलिंग एजेंटों को हटा दिया गया है. उन्होंने दावा किया कि उन पर हमला किया गया.

234 सीटों के लिए सिर्फ एक चरण में वोटिंग

इस दौरान तमिलनाडु में मतदान का काम शांतिपूर्ण रहा. कड़ी सुरक्षा के बीच कई मशहूर हस्तियों और बड़े राजनेताओं ने यहां पर मतदान किया. तमिलनाडु में सभी 234 सीटों के लिए सिर्फ एक चरण में वोटिंग हुई है. 

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में स्टेटहुड पर सियासी संग्राम, उमर अब्दुल्ला को ‘शहजादा’ कहने पर गरमाई राजनीति

Continue reading on the app

'स्टार्टअप इंडिया' से एमएसएमई सेक्टर को मिली नई रफ्तार, भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। एमएसएमई स्टार्टअप इनोवेशन समिट के 5वें संस्करण में उद्योग जगत और स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान पीएचडीसीसीआई के महासचिव रणजीत मेहता ने भारत में स्टार्टअप और एमएसएमई सेक्टर की तेजी से हो रही प्रगति को रेखांकित किया और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए रणजीत मेहता ने कहा कि सरकार ने एमएसएमई और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। क्रेडिट गारंटी स्कीम, जीईएम (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पोर्टल के जरिए मार्केट एक्सेस और एनएसआईसी व अन्य संस्थाओं के माध्यम से बनाए गए टेक्नोलॉजी हब्स ने स्टार्टअप्स को मजबूत आधार दिया है।

उन्होंने बताया कि जब 2016 में स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत हुई थी, तब देश में लगभग 400 स्टार्टअप्स थे। आज यह संख्या बढ़कर 1.5 लाख से ज्यादा हो गई है। इस तेजी से बढ़ते इकोसिस्टम के चलते भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है।

मेहता ने एमएसएमई सेक्टर को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र देश में 1.1 करोड़ से ज्यादा नौकरियां पैदा करता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इस सेक्टर का लगातार मजबूत होना बेहद जरूरी है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार नीतियां बनाती है, लेकिन उनका प्रभाव तभी दिखेगा जब उन्हें जमीनी स्तर पर सही तरीके से लागू किया जाए। एमएसएमई केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जिले और ब्लॉक स्तर तक फैले हुए हैं। इसलिए राज्य सरकारों और स्थानीय प्रशासन को मिलकर इन उद्यमों को सहयोग देना होगा।

मेहता ने आगे बताया कि एमएसएमई सेक्टर के विकास के लिए जागरूकता अभियान चलाने और एमएसएमई क्लस्टर्स में मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने की जरूरत है। इससे छोटे उद्योगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

उन्होंने समिट के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम स्टार्टअप्स और एमएसएमई को प्रेरित करते हैं। आने वाले समय में यह सेक्टर और अधिक मजबूत होगा और भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

264 रन बनाने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स कैसे हार गई? कहां हो गई अक्षर पटेल एंड कंपनी से चूक, वेणुगोपाल ने बताया

Venugopal Rao Statement: दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स ने हराकर इतिहास कायम किया. दिल्ली के क्रिकेट डायरेक्टर वेणुगोपाल राव ने हार का ठीकरा खराब फील्डिंग पर फोड़ा. उन्होंने कहा कि हमने लगभग छह कैच टपकाए और हमारा मेन बॉलर चोटिल हो गया. Sat, 25 Apr 2026 23:48:30 +0530

  Videos
See all

Delhi News: दिल्ली के जंगलों में लगी भीषण आग पर तहसीलदार का बड़ा बयान! #hindinews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:45:01+00:00

Raghav Chadha Joins BJP: राघव ने छोड़ा साथ, फूट-फूटकर रोए केजरीवाल! | Raghav Chadha Quits AAP? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T19:15:03+00:00

Delhi News: दिल्ली के जंगलों में लगी भयंकर आग पर ऐसे काबू पाया गया #hindinews #latestnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T19:00:16+00:00

IPL 2026 Match के दौरान Lungi Ngidi घायल, तुरंत अस्पताल पहुंचाया | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers