Bade Miyan Kidhar Chale: Chowringhee के Muslim ने बता दिया किसको देंगे वोट?
प बंगाल कोलकाता की चौरंगी सीट पर 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है लोगों की निगाहें इस सीट पर इसलिए हैं की अगर इस सीट से बीजेपी न जीत हासिल की तो फिर दूसरे चरण के नतीजे भी कुछ अलग होंगे. इस सीट पर 2026 विधानसभा चुनाव में लड़ने के लिए टीएमसी ने एक बार फिर से नयना बंदोपाध्याय को टिकट दिया है. वहीं बीजेपी से कभी कांग्रेस के नेता रहे संतोष पाठक को टिकट देकर मैदान में उतारा है.
2001 से लगातार छह बार यह सीट जीती
कांग्रेस ने भी यहां से मानस सरकार को चुनावी मैदान में उतारा है. हालांकि यहां मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच हैं. 38 से 40 फ़ीसदी मुस्लिम मतदाता होंने की वजह से इस सीट पर टीएमसी का दबदबा रहा है साल चौरंगी में 18 असेंबली चुनाव हुए हैं, जिसमें 1993 और 2014 के दो उपचुनाव भी शामिल हैं. यह सीट पारंपरिक रूप से कांग्रेस पार्टी और बाद में तृणमूल कांग्रेस के पास रही, सिवाय 1977 के, जब जनता पार्टी जीती थी, और 1993 के उपचुनाव में CPI(M) ने जीत हासिल की थी. कांग्रेस पार्टी ने चौरंगी सीट 10 बार जीती है, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 2001 से लगातार छह बार यह सीट जीती है.
बीजेपी के पक्ष में मुस्लिम बहुत कम हैं
2024 में चौरंगी में 2 लाख 9 हज़ार से ज़्यादा रजिस्टर्ड वोटर थे मुस्लिम वोटरों का सबसे बड़ा ग्रुप 37 फ़ीसदी था, जबकि अनुसूचित जाति के वोटरों का प्रतिशत 2.69 था. चौरंगी पूरी तरह से शहरी है और आमतौर पर यहां वोटिंग कम होती है. हाल के सालों में सबसे ज्यादा वोटिंग 2019 में 58.40 परसेंट थी, जबकि सबसे कम 2021 में 53.61 परसेंट थी. 2024 में 55.40 परसेंट, 2016 में 56.20 परसेंट और 2011 में 54.42 परसेंट वोटिंग हुई थी. लेकिन इस बार मुद्दा एसआईआर का सबसे बड़ा है इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं की इस सीट पर भी वोटिंग पहले के मुकाबले ज़्यादा होगी. लोगों ने इस सीट पर मुस्लिम समुदाय की तरफ से टीएमसी को सबसे बेहतर पार्टी माना जा रहा है जबकि बीजेपी के पक्ष में मुस्लिम बहुत कम हैं.
MP News : लाड़ली बहनो के खाते में आएंगे अब 1500 रूपये, 416 करोड़ के 6 नए उद्योगों का शिलान्यास
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि राज्य के युवाओं को अब रोजगार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में नए उद्योगों की स्थापना से न केवल आर्थिक प्रगति तेज होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर हजारों रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। रोजगार उन्मुख […]
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Pradesh Tak



















