Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अभिनेत्री तब्बू के खिलाफ डीपफेक, AI से बने आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का ऑर्डर
Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से फिल्म अभिनेत्री तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया गया है। यह ऑर्डर जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने दिया है। कोर्ट ने 6 अगस्त को संकेत दिया था कि वो तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश देगा।
हाईकोर्ट ने बिना अनुमति के तब्बू का नाम, फोटो, आवाज या व्यक्तित्व से जुड़े दूसरे कंटेंट को हटाने का आदेश दिया। हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स गूगल, एक्स और रेडइट को निर्देश दिया कि वो तब्बू को लेकर एआई, डीपफेक, फेस मॉर्फिंग के माध्यम से निर्मित आपत्तिजनक कंटेंट को हटाएं।
तब्बू ने की थी मांग
हाईकोर्ट ने कुछ प्लेटफार्म को निर्देश दिया कि वो कुछ सर्विस प्रदाताओं के बेसिक सब्सक्राइबर इंफॉर्मेशन और आईपी लॉग की जानकारी उपलब्ध कराने का आदेश दिया। तब्बू ने अपने खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट और एआई निर्मित कंटेंट को हटाने की मांग उठाई थी। याचिका में कहा गया था कि तब्बू के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक कंटेंट और एआई निर्मित कंटेंट बिना परमिशन के अपलोड किए गए हैं।
हाईकोर्ट ने इन नामचीन हस्तियों की रक्षा का भी दिया था आदेश
हाईकोर्ट पहले भी कई नामचीन हस्तियों के व्यक्तित्व के अधिकारों की रक्षा का आदेश दे चुकी है। हाईकोर्ट ने क्रिकेटर युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा फिल्म अभिनेता और सांसद रवि किशन, कांग्रेस नेता शशि थरूर, अभिनेता अर्जुन कपूर, तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, मलयालम फिल्म अभिनेता मोहनलाल, भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व सांसद गौतम गंभीर, पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण, फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, बाबा रामदेव,
फिल्म अभिनेत्री काजोल फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय, आंध्रप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, फिल्म अभिनेता सलमान खान, अभिनेता अजय देवगन, अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन, पत्रकार सुधीर चौधरी, आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक श्री श्री रविशंकर, तेलुगु अभिनेता नागार्जुन, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर के व्यक्तित्व से जुड़ी किसी बात का बिना परमिशन इस्तेमाल नहीं करने का आदेश दिया था।
Guru Randhawa Song: गुरु रंधावा ने Fine Shyt गाने का मजाक उड़ने पर दिया जवाब, ट्रोलिंग पर बोले- 'शांत हो जाओ!'
Guru Randhawa New Song: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों अपने नए गाने 'फाइन शिट' (Fine Shyt song) को लेकर चर्चा में हैं। गाना रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने के रिपीट लिरिक्स और म्यूजिक वीडियो को लेकर गुरु रंधावा को काफी ट्रोल किया जा रहा है। लगातार ट्रोलिंग के बीच अब खुद रंधावा ने इसपर रिएक्ट किया है।
फाइन शिट गाने पर ट्रोल हुए गुरु रंधावा
गाने के वीडियो में गुरु रंधावा एक ऑफिस में काम करने वाले सीनियर प्रोफेशनल के किरदार में नजर आते हैं। वीडियो में उनके आसपास कई फीमेस वर्कर्स डांस करती दिखाई देती हैं। इसी प्रेजेंटेशन को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए हैं और वीडियो में महिलाओं के चित्रण की आलोचना की है।
ट्रोलिंग पर गुरु रंधावा ने क्या कहा?
लगातार हो रही आलोचना के बीच गुरु रंधावा ने अब खुद इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "हां, मुझ पर ये इल्ज़ाम सही है कि मैं ऐसे गाने बनाता हूं जो हमेशा आपके दिमाग में घूमते रहते हैं। वैसे, मुझे वो एडिट्स पसंद भी आ रहे हैं। कोई बुरी बात नहीं है! ये बस एक मज़ाकिया स्लैंग है... शांत हो जाओ, शांत हो जाओ, शांत हो जाओ दोस्तों।”
गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा
विवाद के बीच गुरु रंधावा हाल ही में अमृतसर के प्रसिद्ध गोल्डन टेंपल भी पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ समय प्रार्थना में बिताया। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में सीधे तौर पर ‘Fine Shyt’ को लेकर चल रही आलोचना का जिक्र नहीं किया।
‘Fine Shyt’ में नजर आ रहे हैं ये कलाकार
‘फाइन शिट’ को गुरु रंधावा और यशवी देसाई ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल गुरु रंधावा और गुरजीत गिल ने लिखे हैं।
म्यूजिक वीडियो में गुरु रंधावा के अलावा रूही दोसानी, डिविनिटी बिष्ट, अर्शिया सिन्हा, राएमा ग्रोवर, डार्लिन लॉरा और मेहर कौर भी नजर आती हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









