मध्यप्रदेश SC-ST आयोग में बड़ा फेरबदल, नए अध्यक्ष और सदस्य नियुक्त किए गए, आदेश जारी
मध्य प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जनजाति आयोग और अनुसूचित जाति आयोग में नए अध्यक्ष और सदस्यों की अस्थाई नियुक्ति (MP Posting 2026) की गई है। यह कदम पुनर्गठन संबंधित अधिनियम 1995 के प्रवधानों के तहत उठाया गया है। नियुक्ति से संबंधित दो अलग-अलग आदेश 23 अप्रैल 2026 को जारी किए गए हैं।
अनुसूचित जाति (SC) आयोग में अध्यक्ष के तौर पर कैलाश जाटव को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दो सदस्यों की नियुक्ति भी की गई है। अनुसूचित जनजाति (ST) आयोग में रामलाल रौतेल को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा दो मेंबर्स की नियुक्ति भी की गई है। सभी तीन वर्षों की अवधि के लिए यह कार्यभार ग्रहण करेंगे।
एमपी SC आयोग नियुक्ति
मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग में रामलाल मालवीय और बारेलाल अहिरवार को सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है। अनुसूचित जाति विकास विभाग/आयुक्त या संचालक पदेन सदस्य के रूप में आयोग का हिस्सा रहेंगे। इसे संबंधित आदेश अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के उप सचिव शंकर लाल सिंगाड़े ने गुरुवार को राज्यपाल से नाम से जारी किया है।
अनुसूचित जनजाति आयोग नियुक्तियाँ
मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग में भगत नेताम और मंगल सिंह धुर्वे को सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने अध्यक्ष और सदस्यों की ने नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जनजातिय कार्य विभाग के अवर सचिव आर.एस. वर्मा ने संबंधित आदेश जारी किया है, जो अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
'नाव छोटी हो या बड़ी, बिना हिचकिचाहट गोली मारो', होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप ने जारी किए आदेश
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते सुरक्षा खतरे को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त आदेश जारी किया है। ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल किसी भी नाव को तत्काल नष्ट करने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने माइन-स्वीपिंग अभियानों को और तेज करने को कहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा, मैंने यूनाइटेड स्टेट्स नेवी को आदेश दिया है कि वह किसी भी नाव को, चाहे वह कितनी भी छोटी क्यों न हो, जो होर्मुज स्ट्रेट के पानी में बारूदी सुरंगें बिछा रही हो, उसे गोली मारकर नष्ट कर दे। इसमें जरा भी हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारे बारूदी सुरंग हटाने वाले जहाज (माइन स्वीपर्स) इस समय जलडमरूमध्य को साफ कर रहे हैं। मैं आदेश देता हूं कि यह काम अब तीन गुना ज्यादा तेजी से जारी रहे। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद।
इसके साथ ही उन्होंने ईरान की आंतरिक राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने ईरान में नेतृत्व को लेकर चल रही खींचतान का जिक्र करते हुए क्षेत्रीय हालात और समुद्री मार्ग पर अमेरिकी नियंत्रण का भी दावा किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा, ईरान को यह समझने में बहुत मुश्किल हो रही है कि उसका असली नेता कौन है। उन्हें खुद भी साफ नहीं पता। वहां हार्डलाइनर (कड़े रुख वाले) और मॉडरेट (नरम रुख वाले) गुटों के बीच भारी अंदरूनी खींचतान चल रही है। हार्डलाइनर युद्ध के मैदान में बुरी तरह से हार रहे हैं, जबकि मॉडरेट (जो वैसे बहुत नरम भी नहीं हैं) अब ज्यादा सम्मान पा रहे हैं। यह सब काफी अराजक और हैरान करने वाला है।
ट्रंप ने कहा, हमारा होर्मुज स्ट्रेट पर पूरी तरह नियंत्रण है। कोई भी जहाज तब तक अंदर या बाहर नहीं जा सकता जब तक उसे अमेरिकी नौसेना की मंजूरी न मिले। इसे पूरी तरह सील कर दिया गया है, जब तक कि ईरान कोई समझौता नहीं कर लेता।
दरअसल, ट्रंप प्रशासन ने ईरान के साथ युद्धविराम को बढ़ा दिया है, जबकि व्यापक नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी गई है। व्हाइट हाउस ने कहा कि बातचीत के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं है और तेहरान पर आर्थिक दबाव जारी रखने के संकेत दिए हैं।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लीविट ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका दोहरी रणनीति अपना रहा है – सैन्य हमलों को रोकते हुए वित्तीय और समुद्री प्रतिबंधों को और कड़ा किया जा रहा है।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation

















.jpg)


