Video: देखने में खिलौना, काम में शेर! 25 हजार के इस नेपाली जुगाड़ ने खेती में मचाया धमाल, सालाना 1 लाख की बचत
Mini Tractor Innovation: क्या आपने कभी सोचा है कि ₹25,000 की मामूली मशीन लाखों के ट्रैक्टर को पसीने छुड़ा सकती है? पूर्णिया के ठाडा गांव के किसान राजेश कुमार ने इसे हकीकत कर दिखाया है. नेपाल से लाए गए एक छोटे जुगाड़ ट्रैक्टर ने उनके 4 एकड़ खेत की सूरत बदल दी है. राजेश अब जुताई के लिए भारी किराए वाले ट्रैक्टरों का इंतजार नहीं करते. महज 1 लीटर प्रति घंटा तेल की खपत करने वाला यह छोटा उस्ताद उन तंग रास्तों और कोनों में भी पहुंच जाता है जहां बड़े ट्रैक्टर फेल हो जाते हैं. इस अजब-गजब जुगाड़ का सबसे बड़ा फायदा उनकी जेब को हुआ है. सालाना ₹1 लाख के किराए की बचत के साथ-साथ गहरी जुताई से पैदावार भी बंपर हो रही है.राजेश का यह मिनी ट्रैक्टर आज पूरे जिले के किसानों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है, जो साबित करता है कि खेती में मुनाफा बढ़ाने के लिए भारी मशीनें नहीं, बल्कि सही जुगाड़ की जरूरत है.
इस कंपनी की एक साथ 16994 मोटरसाइकिल के लिए जारी किया रिकॉल, ब्रेक परफॉर्मेंस का सता रहा डर
रिकॉल नोटिस के अनुसार, पीछे की ब्रेक लाइन बॉडी कंट्रोल मॉड्यूल (BCM) के संपर्क में आ सकती है, जिससे ब्रेक लाइन में घिसाव हो सकता है। इसके चलते ब्रेक फ्लूइड लीक हो सकता है और पीछे के ब्रेक की परफॉर्मेंस कम हो सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Hindustan

















.jpg)



