होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही रुकी, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान द्वारा दो जहाजों को जब्त करने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही ठप्प हो गई है, जिनमें एक गुजरात के कांडला बंदरगाह जा रहा था। इससे तेल और गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, क्योंकि दुनिया के करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा निर्यात इसी रास्ते से गुजरते हैं।
इसका असर गुरुवार को तेल की कीमतों पर दिखा, जहां ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया।
भारत अपनी एलपीजी का बड़ा हिस्सा और करीब 50 प्रतिशत कच्चा तेल फारस की खाड़ी से आयात करता है। होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से इस पर असर पड़ा है। हालांकि, सरकार आयात के स्रोतों में विविधता ला रही है और एलपीजी का घरेलू उत्पादन बढ़ा रही है। कुछ उपभोक्ता अब प्राकृतिक गैस, कोयला और इलेक्ट्रिक कुकटॉप जैसे विकल्पों की ओर भी बढ़ रहे हैं।
अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका और इजरायल द्वारा युद्धविराम के उल्लंघन के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना संभव नहीं है।
उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर कहा कि इन उल्लंघनों में ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी और इजरायल की आक्रामक गतिविधियां शामिल हैं।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन समझौतों का उल्लंघन, नाकेबंदी और धमकियां असली बातचीत में बाधा हैं।
इस बीच, भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर देश गरिमा बुधवार को सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच गया। यह जहाज 97,000 मीट्रिक टन से अधिक कच्चा तेल और 31 भारतीय क्रू मेंबर के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य पार करके आया, जिसे भारतीय नौसेना ने सुरक्षा दी। सरकार ने यह भी साफ किया कि इंडियन सनमार हेराल्ड जहाज के कप्तान द्वारा कोई टोल चुकाने की खबर गलत है।
मध्य पूर्व संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपए प्रति लीटर घटा दिया है, ताकि आम लोगों पर बोझ न पड़े। देश भर में पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-ईरान युद्धविराम को आगे बढ़ाने की घोषणा की है, जो बुधवार को खत्म होने वाला था। हालांकि, ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि यह युद्धविराम अब अनिश्चित समय तक बढ़ाया गया है और इसकी कोई नई समय-सीमा तय नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप ईरान के खिलाफ जारी नौसैनिक नाकेबंदी से संतुष्ट हैं और आगे युद्ध कब खत्म होगा, इसका फैसला अमेरिका के हितों के अनुसार किया जाएगा।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
मोटिव, प्लानिंग और एविडेंस..., दिल्ली IRS अधिकारी की बेटी के हत्यारे से कस्टडी में पूछे जाएंगे ये 7 सवाल! सामने आएगा सच
Rahul Meena police custody interrogation,Delhi IRS officer daughter murder case,Rahul Meena interrogation questions: साउथ ईस्ट दिल्ली में IRS अधिकारी की 22 साल की बेटी की हत्या के मामले में गुरुवार को कोर्ट ने हत्यारे राहुल मीणा को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. उम्मीद है कि इस दौरान पुलिस राहुल से हत्याकांड के बारे में अहम पूछताछ करेगी. पुलिस सूत्रों की मानें तो वह आरोपी से खास तौर पर ये तीन चीजें क्लियर करना चाहती है.
पहला क्या हत्या पूरी तरह प्री-प्लांड मर्डर था? क्या वह इस हत्याकांड में अकेला था या कोई और भी इसमें शामिल है? इसके अलावा उसका इस वारदात के पीछे मोटिव सिर्फ बदला था या कुछ और जैसे लूट आदि.
मोटिव, प्लानिंग, एग्जीक्यूशन और एविडेंस इन चार हिस्सों पर गहराई से होगी पूछताछ
जानकारी के अनुसार ऐसे मामलों में पुलिस आमतौर पर मोटिव, प्लानिंग, एग्जीक्यूशन और एविडेंस इन चार हिस्सों पर गहराई से पूछताछ करती है. राहुल मीणा से भी इसी फ्रेम में संभावित सवाल पूछे जा सकते हैं. पूछताछ के बाद पुलिस की चार्जशीट में वह सब लिखेगी जो जिरह के दौरान मीणा का दोष साबित करने में मदद करे.
#WATCH दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आरोपी राहुल मीना की 4 दिन की कस्टडी दिल्ली पुलिस को सौंप दी है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच करने और राहुल मीना से पूछताछ करने के लिए 4 दिन की कस्टडी मांगी थी। pic.twitter.com/Let8nlx1C0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
केवल नौकरी से निकाला जाना था मकसद?
पुलिस राहुल मीणा से पूछताछ करेगी कि क्या इस वारदात के पीछे उसका मकसद नौकरी से निकाला जाना ही था? क्या वह पहले से बदला लेने का इरादा रखता था या उसने अचानक माराने का फैसला लिया? पुलिस ये पता करेगी क्या उसे हत्या के लिए किसी ने उकसाया तो नहीं था?
कैसे बनी साजिश, कितनी बार की रेकी?
पुलिस ये पता करेगी की राहुल इस वारदात की कितने समय से योजना बना रहा था? वह पीड़िता के घर की दिनचर्या (कौन कब आता-जाता है) कैसे और कब से ट्रैक कर रहा था? उसे पीड़िता के घर की चाबी की लोकेशन कैसे पता चली? वारदात से पहले कितनी बार उसने इलाके की रेकी की थी?
#WATCH | Indian Revenue Service (IRS) officer's daughter murder case in Delhi | Sayantini Sahoo, counsel for accused Rahul Meena, says, "The police have demanded a four-day remand... The police need to recover various items. They need to retrieve his mobile phone, and regarding… pic.twitter.com/M8FOLRbxMz
— ANI (@ANI) April 23, 2026
घटना को कैसे अंजाम दिया, क्या साथ लाया था कोई हथियार?
पुलिस के अनुसार राहुल मीणा से पूछताछ में ये पता करेंगे कि उसने घर में घुसने का तरीके का आइडिया कहां से लिया? घटना के समय अंदर क्या क्या हुआ इसकी पूरी टाइमलाइन का पता किया जाएगा. वैसे तो हत्यारे ने चार्जर के तार से गला घोंटकर पीड़िता को मौत के घाट उतारा, लेकिन पुलिस इस बारे में जानना चाहेगी कि वह हत्यारा मौका एक वारदात पर अपने साथ कोई हथियार लाया था या नहीं?
सबूत जोड़कर की जाएगी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल
पुलिस राहुल मीणा से पूछताछ कर कोर्ट में सबूत पेश करगी. अपनी चार्जशीट में घटना के समय पहने कपड़े, मोबाइल, लोकेशन जैसी डिटेल पता की जाएगी. CCTV फुटेज से मेल बैठाने के लिए मूवमेंट का क्रॉस-चेक किया जाएगा. घटना के बाद वह कहां गया, किससे मिला? इस बारे में उसकी मोबाइल कॉल, चैट, इंटरनेट सर्च हिस्ट्री आदि का पता लगाया जाएगा. घटना का रीक्रिएशन किया जाएगा और राजस्थान पुलिस से भी राहुल मीणा के बारे में डिटेल मांगी गई है.
ये भी पढ़ें: नौकरी गई तो मन में पल गया बदले का जहर, डेढ़ महीने बाद उसी घर में घुसकर कर दी हत्या
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















