Responsive Scrollable Menu

हाईकोर्ट जज से बहस वाले वीडियो सर्कुलेट करने पर नोटिस:कोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया से पूछा- सबसे पहले अपलोड किसने किया; जितने लिंक बचे उन्हें हटाएं

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को पूर्व CM केजरीवाल के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। यह याचिका बिना इजाजत कोर्ट की कार्यवाही को रिकॉर्ड करने, उसे सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करने को लेकर दायर की गई थी। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक याचिका एडवोकेट वैभव सिंह ने लगाई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया, पत्रकार रवीश कुमार और अन्य के खिलाफ नोटिस जारी किया है। साथ ही सुनवाई से जुड़े सभी लिंक हटाने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि जिन लिंक पर आपत्ति थी, उन्हें Google और Meta ने पहले ही हटा दिया है। कोर्ट ने सूचना मंत्रालय को भी पक्षकार बनाया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी। एक दिन पहले यह मामला मुख्य न्यायाधीश की बेंच में लिस्ट किया गया था। लेकिन, जस्टिस तेजस करिया ने इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, जिसके बाद इसे जस्टिस वी. कामेश्वर राव और जस्टिस मनमीत अरोड़ा की बेंच में रखा गया। वह वीडियो फुटेज, जिसके खिलाफ याचिका लगी… याचिकाकर्ता का आरोप- कोर्ट की अवमानना हुई वैभव सिंह का आरोप था कि 13 अप्रैल की सुनवाई को बिना परमिशन रिकॉर्ड किया गया और सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया गया। यह सुनवाई केजरीवाल की उस अर्जी पर हुई थी, जिसमें उन्होंने जज स्वर्णकांता से खुद को केस से अलग करने की मांग की थी। याचिकाकर्ता के मुताबिक कार्रवाई के वीडियो को एडिट करके तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। इससे कोर्ट की बदनामी हुई। हालांकि कोर्ट ने निर्देश दिया है कि सुनवाई से जुड़े सभी सोशल मीडिया लिंक हटा दिए जाएं। याचिकाकर्ता ने दलील दी है कि अगर इस तरह के मामलों में कार्रवाई नहीं होती है, तो यह एक गलत मिसाल बन सकती है। इससे आगे भी लोग कोर्ट की कार्यवाही से जुड़े वीडियो का दुरुपयोग कर सकते हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के 3 कमेंट मेटा-गूगल का दावा- कंटेंट ऑटोमैटिक ब्लॉक करना मुश्किल काम वकील अरविंद पी. दातार ने कहा कि जिस सामग्री पर आपत्ति जताई गई थी, उसे आधिकारिक सूचना मिलने के बाद हटा दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि मध्यस्थ सेंसर की तरह काम नहीं कर सकते। लेकिन ओरिजनल वीडियो अपलोड करने वाले की पहचान करना या ऐसी सामग्री को अपने आप ब्लॉक करना तकनीकी रूप से अभी भी मुश्किल है। जज को हटाने की अर्जी क्यों, 5 पॉइंट्स में समझिए ट्रायल कोर्ट ने 27 फरवरी को आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और 22 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था। इस आदेश को CBI ने चुनौती दी, जिसकी सुनवाई वर्तमान में जस्टिस शर्मा कर रही हैं। 9 मार्च को जस्टिस शर्मा ने नोटिस जारी किया और उस आदेश के उस हिस्से पर रोक लगा दी, जिसमें जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कही गई थी। उन्होंने प्रारंभिक तौर पर यह भी कहा कि ट्रायल कोर्ट की कुछ टिप्पणियां गलत थीं और ट्रायल कोर्ट को PMLA (मनी लॉन्ड्रिंग) की कार्यवाही स्थगित करने का निर्देश दिया। इसके बाद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, दुर्गेश पाठक, विजय नायर समेत अन्य आरोपियों ने जस्टिस शर्मा को हटाने की अर्जी दाखिल की। केजरीवाल 156 दिन, सिसोदिया 530 दिन तक जेल में रहे दिल्ली सरकार ने 2021 में राजस्व बढ़ाने और शराब व्यापार में सुधार के लिए आबकारी नीति बनाई थी, जिसे बाद में अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद वापस ले लिया गया। इसके बाद उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने CBI जांच के आदेश दिए थे। CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) का आरोप है कि इस नीति के जरिए निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया और इसमें भ्रष्टाचार हुआ। इस मामले में केजरीवाल को 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान गिरफ्तार कर हिरासत में भेजा गया था। उन्हें 156 दिन की हिरासत के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली। वहीं सिसोदिया इस मामले में 530 दिन तक जेल में रहे। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… जज को केस से हटाने वाली याचिका: जस्टिस स्वर्णकांता बोलीं- मैं हटी तो संदेश जाएगा दबाव डालकर जज हटा सकते हैं दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने शराब नीति केस से जुड़े पूर्व CM अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें जज के केस से हटने की मांग की गई थी। जस्टिस स्वर्ण कांता ने कहा कि मैं इस मामले से खुद को अलग नहीं करूंगी। मैं सुनवाई करूंगी। मैं हट गई तो संदेश जाएगा कि दबाव डालकर किसी भी केस से जज हटा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

उत्तराखंड में 984 फीट खाई में गिरी पिकअप,8 की मौत:हरिद्वार से अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे, SDRF ने 2 लोगों का रेस्क्यू किया

टिहरी गढ़वाल में 10 लोगों से भरी पिकअप खाई में गिरी गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है, इसकी पुष्टि टिहरी की डीएम नितिका खंडेलवाल ने की है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग हरिद्वार में एक परिजन के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। लौटते समय अचानक उनका वाहन बेकाबू हुआ और 984 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। दुर्गम इलाके के बावजूद राहत-बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया और घायलों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट कर इस घटना को दुखद बताया है, उन्होंने लिखा- जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। हादसे से जुड़ी PHOTOS… शाम 4:15 बजे हुआ हादसा, अचानक बेकाबू हुआ वाहन हादसा आज शाम करीब 4:15 बजे हुआ है, जब पिकअप वाहन चंबा-कोटी सड़क पर नैल के पास पहुंचा। इसी दौरान वाहन (UK09 TA1799) अचानक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते गहरी खाई में जा गिरा। पिकअप में सवार सभी लोग घनसाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले थे। घायल हुए दो लोगों की पहचान अंकित(35) और उत्तम कुमार (30) के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में खाई से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs RR: कमिंस की वापसी से सनराइजर्स को बड़ी ताकत, जयपुर में राजस्थान से होगी टक्कर

SRH vs RR: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा बढ़ावा मिला। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस पूरी तरह फिट होकर टीम में लौट आए और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर मुकाबले में फिर कप्तानी संभालेंगे। कमिंस ने सोशल मीडिया पर वापसी को लेकर लिखा, 'बहुत लंबा इंतजार रहा, कल मैदान पर लौटने को उत्साहित हूं।'

कमिंस की वापसी ऐसे समय पर हुई है, जब टूर्नामेंट अपने अहम मोड़ पर पहुंच चुका है। लीग चरण के आधे मुकाबले बाकी हैं और हैदराबाद को अनुभवी कप्तान की जरूरत थी। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन ने कार्यवाहक कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभाली और अच्छा काम किया, लेकिन अब कमिंस के आने से टीम को नई ऊर्जा मिलेगी।

सीजन के शुरुआती चार मुकाबलों में हैदराबाद की तेज गेंदबाजी कमजोर नजर आई थी। हालांकि बाद में युवा गेंदबाजों और नई रणनीति से टीम ने वापसी की। अब कमिंस के जुड़ने से गेंदबाजी और मजबूत होगी। वह गेंद से अलग-अलग चरणों में असर डाल सकते हैं और बल्ले से भी बड़े शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं।

हैदराबाद के लिए एक और अच्छी बात यह है कि उनका रिकॉर्ड राजस्थान के खिलाफ शानदार रहा है। 2023 सीजन से अब तक टीम लगातार पांच बार राजस्थान को हरा चुकी है। दो हफ्ते पहले भी दोनों टीमों की भिड़ंत में हैदराबाद ने जीत दर्ज की थी, जिसके बाद उनका अभियान पटरी पर लौटा।

टीम के लिए साकिब हुसैन ने पदार्पण के बाद प्रभावित किया है। प्रफुल हिंगे ने भी अपनी बाउंसर गेंदों से असर छोड़ा है। ईशान मलिंगा अच्छी लय में हैं, जबकि अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उनकी शीर्ष क्रम बल्लेबाजी मजबूत रही है। वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल लगातार रन बना रहे हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

हालांकि राजस्थान की कमजोरी मध्यक्रम है। टीम कई बार अच्छी शुरुआत के बाद बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। पिछले तीन मैचों में उनके स्कोर 159, 155 और 159 रहे हैं। कप्तान रियान पराग भी सात पारियों में सिर्फ 13.50 की औसत से रन बना सके हैं, जिससे दबाव बढ़ा है।

यह मुकाबला राजस्थान का इस सीजन जयपुर में पहला घरेलू मैच भी है। सवाई मानसिंह स्टेडियम की बड़ी सीमाएं स्पिनरों को मदद दे सकती हैं। पिछले सीजन यहां पहली पारी का औसत स्कोर 198 रहा था।

आंकड़ों की बात करें तो हैदराबाद ने इस सीजन सभी सात मैचों में पहले बल्लेबाजी की है। वहीं क्लासेन ने सात मैचों में 320 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है और वह सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

ऐसे में जयपुर में होने वाला यह मुकाबला कमिंस की वापसी, राजस्थान के घरेलू आगाज और दो मजबूत टीमों की भिड़ंत के कारण बेहद रोमांचक रहने वाला है।

Sat, 25 Apr 2026 12:21:05 +0530

  Videos
See all

Raghav Chadha News : राघव चड्ढा पर ये क्या बोले Swati Maliwal के पूर्व Husband? #raghavchadha #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T08:14:22+00:00

West Bengal News:चुनाव आयोग के फैसले से मचा घमासान!आपस में भिड़े डॉ.निखिल प्रसून सिंह और बादल देवनाथ #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T08:11:51+00:00

Dhirendra Shastri: '4 बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो' #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T08:13:03+00:00

West Bengal Voting Live Updates: वोट देने के बाद मुसनमानों ने कहा ? |Mamata Banarjee | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T08:16:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers