Responsive Scrollable Menu

Kitchen Hacks: Non-Stick Pan की Teflon Coating बन सकती है ज़हर? सफाई की ये Mistakes सेहत पर पड़ेंगी भारी

आजकल कई घरों में नॉन स्टिक तवे का इस्तेमाल होने लगा है। कुछ लोग फैशन के चक्कर में इसका इस्तेमाल करते हैं। तो वहीं डोसा और चीला बनाने के लिए इस तवे को अच्छा माना जाता है। लेकिन ज्यादा रेसिपी बनाने और सही से सफाई न करने के कारण तवे पर काली परत जम जाती है। हालांकि शुरूआत में यह परत हल्की होती है। लेकिन समय के साथ इस्तेमाल होते रहने पर यह काली परत मोटी और जिद्दी होने लगती है। ऐसे में तवे पर खाना चिपकने लगता है।

वहीं तवे की काली परत को हटाने के लिए महिलाएं कई तरह की गलतियां करती हैं। जिससे तवे की क्वालिटी खराब हो जाती है। वहीं खाना चिपकने के कारण यह आपके शरीर में भी जाने लगता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको तवा साफ करते समय आपको भी करने से बचना चाहिए।

आप तो नहीं कर रहीं ये गलती

अगर आप भी तवा साफ करने के लिए स्टील स्क्रबर का इस्तेमाल कर रही हैं। तो तवे की कोटिंग खराब हो सकती है। वहीं खाना बनाने के दौरान यह शरीर में भी जाएगा। तवा साफ करते समय भले ही थोड़ा समय लगे, लेकिन हमेशा सॉफ्ट स्पंज की मदद से या फरि कपड़े की मदद से इसको साफ करना चाहिए।

गरम तवे पर पानी डालना

तवे पर खाना चिपकने पर कई महिलाएं तुरंत इसे पानी में भीगा देती हैं। ऐसा करने से भी तवे की कोटिंग पर असर होता है। क्योंकि अचानक से गर्म-ठंडा पड़ता है। लेकिन गर्म तवे पर ठंडा पानी डालने से तवे की लाइफ पर असर पड़ता है। इसलिए पहले तवा ठंडा होने दें, फिर इसको साफ करें।

चाकू की मदद से खुरचन उतारना

जब तवे पर ज्यादा खुरचन जमा हो जाती है। तो कई महिलाएं नुकीली चीज या फिर चाकू से इसकी सफाई करती हैं। हालांकि इससे खुरचन तो आसानी से निकल जाती है। लेकिन इसकी कोटिंग भी साथ में निकल जाती है। फिर जब अगली बार इसमें खाना बनाएंगी, तो खाना चिपकेगा, जो आपके शरीर में जाएगा। इसलिए कभी भी तवा साफ करते समय यह गलतियां नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही नॉन स्टिक तवा साफ करते समय इस पर अधिक केमिकल वाले क्लीनर भी नहीं डालना चाहिए।

Continue reading on the app

चीनी हथियार वाले जहाज पर अमेरिका का कब्जा, मचा बवाल !

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अब एक और नया मोड़ सामने आया। अमेरिका द्वारा जब्त किए गए एक ईरानी मालवाहक जहाज को लेकर अब चीन ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। सवाल यह है कि क्या वाकई चीन इस पूरे मामले में शामिल है या फिर यह सिर्फ एक भू राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का खेल है। दरअसल, खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना ने एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया। अमेरिका का दावा है कि इस जहाज पर मिसाइल निर्माण से जुड़ी खतरनाक रासायनिक सामग्री लदी हुई थी और यह जहाज ईरान जा रहा था। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक जब जहाज को रोकने के लिए कहा गया तो उसने आदेश मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद अमेरिकी नौसैनिक जहाज ने फायरिंग की और फिर मरीन कमांडो ने उस जहाज को कब्जे में ले लिया। अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा बयान आया है अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली की तरफ से। 

इसे भी पढ़ें: NATO को सजा, यूरोप को तोड़ देंगे ट्रंप? अमेरिका का प्लान लीक

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था और इसमें मिसाइल वाली सामग्री थी। यह साफ सबूत है कि चीन ईरान की मदद कर रहा है। हेली का कहना है कि चीन लगातार ईरान के शासन को मजबूत करने में लगा हुआ है जो वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है। अब इन आरोपों के बाद चीन ने आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गो जियाकुन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी जानकारी के अनुसार यह एक विदेशी ध्वज वाला मालवाहक जहाज है। चीन का इससे कोई संबंध नहीं है। चीन ऐसे किसी भी निराधार आरोप का कड़ा विरोध करता है। यानी साफ है चीन इस मामले में खुद को पूरी तरह अलग बता रहा है। अब बात करें ईरान की तो उसने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी। 

इसे भी पढ़ें: जर्मनी ने भारत को दिया बाहुबली..मोदी-राजनाथ का तगड़ा खेल, चीन-अमेरिका हैरान

ईरानी सेना ने अमेरिका की इस कारवाई को समुद्री डकैती करार दिया। ईरान ने चेतावनी दी कि अमेरिका की इस कारवाई का जवाब दिया जाएगा। इतना ही नहीं सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी सेना का कहना है कि अमेरिका ने ना केवल जहाज पर हमला किया बल्कि उसके नेविगेशन सिस्टम को भी नष्ट कर दिया। ईरान का साफ कहना है कि अमेरिका ने इस कारवाही के जरिए सीज फायर का उल्लंघन किया। ओमान सागर के जल क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर ईरान ने अंतरराष्ट्रीय नियमों की बात उठाई। इस पूरे विवाद के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी चीन को लेकर सख्त अपनाया। अगर चीन ईरान को हथियार या सैन्य सहायता देता है तो उस पर भारी टेरिफ यानी कि शुल्क लगाया जाएगा। इससे साफ है कि मामला सिर्फ एक जहाज का नहीं बल्कि अमेरिका, चीन, ईरान के बीच बढ़ती राजनीतिक टकराव का हिस्सा है।

Continue reading on the app

  Sports

PSL Final: पीएसएल फाइनल में दर्शकों को एंट्री मिलेगी या नहीं? प्रधानमंत्री की तरफ से हो गया फैसला

PSL Final 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में अब दर्शकों को स्टेडियम में बैठकर मैच देखने का मौका मिलेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने फ्रेंचाइजी मालिकों की मांग को मंजूरी दे दी है। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक रूप से घोषणा की कि 3 मई को लाहौर में होने वाले फाइनल मैच में प्रशंसकों को प्रवेश दिया जाएगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी, जो सरकार में आंतरिक मंत्री भी हैं, ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने फाइनल में दर्शकों की मौजूदगी को स्वीकृति दे दी है। इससे क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है।

पीएसएल के लीग मुकाबले बिना दर्शकों के खेले गए
इस साल पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत बंद दरवाजों के पीछे हुई थी। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति नहीं थी। इसकी मुख्य वजह ईरान युद्ध के चलते बढ़ी ईंधन कीमतें और देश में लागू बचत उपाय बताए गए थे।

पीएसएल फाइनल में दर्शकों की एंट्री होगी
सरकार ने उस समय लोगों से यात्रा कम करने और घर से काम करने की अपील की थी। ऐसे में बोर्ड अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा था कि जब जनता से घर पर रहने को कहा जा रहा है, तब रोजाना हजारों दर्शकों को मैच देखने बुलाना उचित नहीं होगा।

2 शहरों में ही खेले गए मुकाबले
स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस सीजन लीग के आयोजन स्थलों की संख्या भी घटा दी थी। पहले जहां मुकाबले 6 शहरों में खेले जाने थे, वहीं बाद में इसे घटाकर सिर्फ दो शहरों तक सीमित कर दिया गया। लाहौर और कराची में मैच हुए, लेकिन वहां भी दर्शकों की एंट्री पर रोक थी।

अब फाइनल मुकाबले में दर्शकों को अनुमति मिलने से टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ गया। लाहौर का स्टेडियम खचाखच भरा नजर आ सकता है। पाकिस्तान सुपर लीग देश का सबसे बड़ा खेल आयोजन माना जाता है और हर साल इसे लेकर जबरदस्त उत्साह रहता है।

तीन टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली
टूर्नामेंट की बात करें तो बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी, मुल्तान सुल्तांस और तीन बार की चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड ने प्लेऑफ के लिए जगह बना ली है। वहीं चौथे स्थान के लिए मुकाबला अभी बाकी है।

मौजूदा चैंपियन लाहौर कलंदर्स, पहली बार खेल रही हैदराबाद किंगमेन और कराची किंग्स अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बने हुए हैं। आने वाले मुकाबले तय करेंगे कि अंतिम चार में कौन सी टीम पहुंचेगी।

फाइनल में दर्शकों की वापसी से खिलाड़ियों का जोश भी बढ़ेगा। लंबे समय बाद स्टेडियम में शोर, तालियां और समर्थन का माहौल देखने को मिलेगा। अब सबकी नजर 3 मई को लाहौर में होने वाले खिताबी मुकाबले पर है।

Sat, 25 Apr 2026 14:25:47 +0530

  Videos
See all

Viral Video | धूप से बचने के लिए लड़कियों का जुगाड़ वायरल | #viralnews | #viralshortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T09:32:23+00:00

UP Heatwave Alert: प्रयागराज में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, सताने लगी 'Warm Night'! | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T09:32:16+00:00

Viral Video | अजीब हादसा, मशीन से काटकर निकाला केन | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T09:31:11+00:00

Akhilesh Yadav: किसानों का नाम लेकर अखिलेश ने BJP को खूब सुनाया | SP | UP | Women Reservation #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T09:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers