‘सीएम के घर की तस्वीरें फर्जी हैं’, संजय सिंह बोले- मैं मानहानि का केस करूंगा
संजय सिंह ने कहा कि जो प्रवेश वर्मा ने झूठी तस्वीरें दिखाई है ,वो पूरी तरह फर्जी है और जो मीडिया इसे प्रचारित करेगा मै उसपर मानहानि का केस करूंगा. LG और रेखा गुप्ता ,प्रवेश वर्मा का घर जनता के लिए खोलिए और केजरीवाल का घर भी जनता के लिए खोलते है और जनता तय कर लेगी. भाजपा भारतीय झूठा पार्टी है.
कल 7 सांसदों ने भाजपा में खुद को शामिल कर दिया ,ये गैर संवैधानिक है. इसको कोई वैधानिक मान्यता नहीं है . ये दसवीं अधिसूची में ये साफ लिखा है की ऐसी टूट को कोई कानूनी मान्यता नहीं है.
World Malaria Day 2026: रात में क्यों बढ़ जाते हैं मलेरिया के लक्षण? जानें चेतावनी संकेत, जोखिम और बचाव के उपाय
World Malaria Day 2026: आज वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जा रहा है. हर साल 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया डे का आयोजन किया जाता है. गर्मियों के सीजन में यह बीमारी तेजी से लोगों को प्रभावित करती है. मलेरिया का मच्छर जैसे-जैसे तापमान बढ़ता वैसे-वैसे पनपने लगता है. मलेरिया मच्छरों की संख्या जमे हुए पानी, नमी और साफ-सफाई न होने की वजह से बढ़ती है. यहीं कारण है कि गर्मी शुरू होते ही मलेरिया एक्टिव हो जाता है. मलेरिया में तेज बुखार आता है और इसके लक्षण रात के समय तेज हो जाते हैं. आइए जानते हैं मलेरिया के बारे में.
क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड मलेरिया डे? (World Malaria Day 2026)
हर साल 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जाता है. इस दिन की शुरुआत साल 2007 में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा शुरू किया गया था. इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य मलेरिया जैसी घातक बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करना है. इसमें बचाव, पहचान और इलाज के बारे में सही जानकारी देना और बीमारी को पूरी तरह रोकना शामिल है. अगर आप सही समय पर बीमारी की पहचान कर लेते हैं तो यह जल्दी ठीक हो जाती है.
मलेरिया कैसे होता है?
मलेरिया Plasmodium नामक परजीवी के कारण होता है, जो संक्रमित मादा मच्छर के काटने से शरीर में फैलता है. भारत में यह अब भी यह एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है. नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल के अनुसार, अक्टूबर 2025 तक देश में 2.02 लाख से ज्यादा मलेरिया के मामले दर्ज किए गए, जिनमें अधिकांश प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम के थे. सरकार ने 2027 तक मलेरिया मुक्त और 2030 तक पूरी तरह उन्मूलन का लक्ष्य तय किया है.
रात में क्यों बढ़ जाते हैं मलेरिया के लक्षण?
मारेंगो एशिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो एंड स्पाइन के डॉक्टर प्रवीण गुप्ता बताते हैं कि मलेरिया में यह एक सामान्य पैटर्न है कि बुखार, ठंड लगना और बदन दर्द जैसे लक्षण शाम ढलने के बाद ज्यादा बढ़ जाते हैं. यह परजीवी के लाइफ साइकल और शरीर की जैविक घड़ी से जुड़ा होता है. अगर रात में बार-बार तेज बुखार आए तो तुरंत जांच करानी चाहिए.
लक्षण बढ़ने के पीछे मुख्य कारण
1.परजीवी का लाइफ साइकल
मलेरिया परजीवी रेड ब्लड सेल्स में बढ़ता है और उन्हें तोड़ता है. इस प्रक्रिया में विषैले पदार्थ निकलते हैं, जिससे बुखार और ठंड लगती है. यह चक्र अक्सर रात में तेजी से होता है.
2.शरीर का तापमान और इम्यूनिटी
रात में शरीर का तापमान और इम्यून सिस्टम अपनी प्रतिक्रिया बदलते हैं, जिससे लक्षण ज्यादा तेज महसूस होते हैं.
3.मच्छरों की सक्रियता
मलेरिया फैलाने वाले मच्छर शाम और रात में ज्यादा तेजी से सक्रिय होते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.
जानलेवा हो सकता है सेरेब्रल मलेरिया (Cerebral Malaria)
एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम के कारण होने वाला सेरेब्रल मलेरिया सबसे खतरनाक मलेरिया का रूप है. इसमें संक्रमित व्यक्ति की रक्त कोशिकाएं दिमाग की नसों को ब्लॉक कर देती हैं, जिससे-
- दौरे
- भ्रम या बेहोशी
- कोमा
- और मृत्यु तक होने की संभावना बढ़ जाती है.
मलेरिया के खतरनाक संकेत (Warning Signs of Malaria)
मलेरिया के गंभीर लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए-
- तेज बुखार और कंपकंपी
- सिरदर्द और बदन दर्द
- उल्टी, मितली
- अत्यधिक कमजोरी
- कन्फ्यूजन, दौरे या बेहोशी
किन लोगों को ज्यादा खतरा?
- छोटे बच्चे
- गर्भवती महिलाएं
- कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग
हालांकि, देर से पहचान होने पर यह किसी को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है.
मलेरिया से बचाव के आसान उपाय
- मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
- रात में फुल स्लीव कपड़े पहनें
- मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट लगाएं
- घर के आसपास पानी जमा न होने दें
- खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाएं या उन्हें शाम के समय बंद रखें.
मलेरिया एक गंभीर लेकिन रोकी जा सकने वाली बीमारी है. खासकर रात में बढ़ने वाले लक्षणों को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है. समय पर पहचान, सही इलाज और बचाव के उपाय अपनाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Kaddu Ka Raita Recipe: गर्मियों में बोरिंग रायता को कहें बाय, ट्राई करें ये टेस्टी कद्दू का रायता, इस विधि से बनाएं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















