भगवान राम नहीं रावण से शुरू होगी 'Ramayana' की कहानी, ओपनिंग सीक्वेंस में दिखेंगे लंका के असली राजा
Ramayana Opening Sequence: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की रामायण इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. कुछ समय पहले ही फिल्म से भगवान राम की झलक देखने को मिली थी. जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया और उनकी एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई. वहीं, अब फिल्म का ओपनिंग सीक्वेंस लीक हो गया है. खबर है कि फिल्म की शुरुआत राम से नहीं बल्कि रावण से होने वाली है. चलिए जानते हैं, इस बारे में-
कहां से शुरू होगी रामायण की कहानी?
नितेश तिवारी के डायरेक्शन और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, ग्लोबल VFX दिग्गज DNEG और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनी रामायण फिल्म एक ऐसे स्केल का वादा करती है जिसे पहले कभी भी नहीं देखा गया होगा. वहीं, फिल्म का जो ओपनिंग सीक्वेंस है वो सबसे खास पलों में से एक हो सकता है. फिल्म की शुरुआत भगवान राम की कहानी से नहीं, बल्कि रावण के ताकतवर होने के बारे में दिखाई जाएगी कि कैसे उसने लंका पर कब्जा किया था. बता दें, राम के रोल में रणबीर और रावण के किरदार में यश (Yash) नजर आएंगे.
ओपनिंग सीक्वेंस में दिखेंगे लंका के असली राजा
रामायण की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि कैसे रावण ने लंका पर कब्जा किया और इसके लिए उसने अपने सौतेले भाई कुबेर को वहां से हटा दिया था. बता दें कि, लंका के असली राजा यक्षराज कुबेर थे, जिसे रावण ने हराकर लंका पर कब्जा किया था और उसका लालच यहीं खत्न नहीं हुआ था. रावण ने पूरी दुनिया पर राज करने की चाह में पवित्र कैलाश पर्वत के पास अलकापुरी तक कुबेर का पीछा किया था. रावण अपनी ताकत के सामने आने वाली हर चुनौती को खत्म करना चाहता था और हर तरफ अपनी बादशाहत कायम करना चाहता था.
ये भी पढ़ें- रामायण के सेट पर राम-रावण का नहीं हुआ आमना-सामना, यश ने खोला फिल्म का बड़ा राज
क्यों भगवान राम से नहीं होगी शुरुआत?
दरअसल, मेकर्स का मानना है कि फिल्म की शुरुआत ऐसी होनी चाहिए जो दर्शकों को बांधे. इसलिए उन्होंने रावण और कुबेर की कहानी, से शुरुआत करने के बारे में सोचा. अगर फिल्म की शुरुआत में कैलाश पर्वत के दिव्य बैकड्रॉप में सेट एक लड़ाई दिखाई जाए, कि कैसे दैवीय शक्तियां आपस में भिड़ रही हों. वहीं रावण अपना दबदबा बना रहा हो. ये देखकर दर्शक तुरंत इस फिल्म की दुनिया से जुड़ सकते हैं. इससे भी जरूरी बात यह है कि यह रावण के किरदार को और गहराई देता है. वह अब केवल राम की कहानी का विलेन नहीं रह जाता, बल्कि एक ऐसा जटिल किरदार बन जाता है जो अपनी महत्वाकांक्षा और जीत की जिद से बना है.
कब रिलीज होगी रामायण?
रामायण की रिलीज की बात करे तो नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ये फिल्म दो भागों में रिलीज होने वाली है. इसका पहला पार्ट इस साल 2026 दिवाली के मौके पर रिलीज होगा और दूसरे 2027 की दिवाली में देखने को मिलेगी. वहीं, फिल्म की स्टार कास्ट की बात करे तो ये बेहद लंबी है. इसमें रणबीर कपूर के अलावा, साई पल्लवी (Sai Pallavi), रवि दुबे (Ravi Dubey), सनी देओल (Sunny Deol), यश (Yash), लारा दत्ता (Lara Dutta), काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal), रकुल प्रीत सिंह (Rakulpreet Singh), विजय सेतुपति, जैसे बड़े-बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं. वहीं, अमिताभ बच्चन (Amitabah Bachachan) का भी नाम सामने आया है.
ये भी पढ़ें- 'मैं तो उनसे सीखने आया हूं', 'Ramayana' में भगवान राम का किरदार निभाने पर बोले रणबीर कपूर
UP Board 10th Topper 2026: कौन हैं कशिश वर्मा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की टॉपर, देखें दसवीं टॉपर्स की लिस्ट
UP Board 10th Topper 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं और 10वीं का परिणाम घोषित किया जा चुका है. इस वर्ष 10वीं की परीक्षा कुल 10 लाख बच्चों ने दी थी. इस बार दसवीं क्लास की टॉपर दो लड़कियां बनी हैं. सीतापुर कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा. वहीं, दूसरे स्थान पर अदिति और तीसरे नंबर पर अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा हैं, जिन्हें समान नंबर मिले हैं. दसवीं के टॉपर्स को 500 में से 495 अंक प्राप्त हुए है.
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? (UP Board 10th Result 2026)
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा. सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में यूपी बोर्ड क्लास 10th रिजल्ट 2026 या यूपी बोर्ड क्लास 12th Result 2026 का लिंक चेक करें और क्लिक करें. यहां अब अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी सब्मिट करें. अब आपको एक कैप्चा कोड मिलेगा, जिसे भरना है. अब आपके फोन की स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट नजर आ जाएगा. इसका PDF डाउनलोड करें या प्रिंट आउट निकालक सकते हैं.
खबर अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















