गर्मी में पानी की कमी बन सकती है किडनी फेल का कारण, एक्सपर्ट से जानें रोज कितना लीटर पिएं पानी
Health Tips: गर्मी में शरीर में पानी की कमी सिर्फ कमजोरी नहीं, किडनी के लिए भी खतरा बन सकती है. गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. एल.के. झा बताते है कि किडनी शरीर से जहरीले तत्व और अतिरिक्त पानी बाहर निकालती है. पानी कम होने पर पेशाब घटता है. गाढ़ा हो जाता है और हानिकारक तत्व शरीर में जमा होने लगते है. इससे किडनी स्टोन और किडनी फेल होने का खतरा बढ़ सकता है. डॉक्टर के अनुसार सामान्य दिनों में रोज 1.5 से 2 लीटर पानी पीना चाहिए, जबकि गर्मियों में 2.5 से 3 लीटर जरूरी है. ज्यादा पसीना आने या एक्सरसाइज करने वालों को 3 से 4 लीटर पानी लेना चाहिए. सांस फूलना, भूख कम लगना, उल्टी, कमजोरी या पेशाब में बदलाव जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं. बुजुर्ग और बच्चों को खास सावधानी रखनी चाहिए.
माता-पिता के नाम 5 बीघा जमीन दान! सीकर के भामाशाह ने बनाया पशुओं के लिए 30 लाख का अस्पताल
Animal Healthcare : सीकर जिले के सांगलिया गांव से एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जो समाज को सेवा और समर्पण का सच्चा संदेश देती है. यहां के भामाशाह कोजाराम सेवदा ने अपने स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति को जीवित रखने के लिए एक अनोखी पहल की है. उन्होंने अपनी करीब पांच बीघा जमीन दान में देकर उस पर 30 लाख रुपये की लागत से पशु चिकित्सालय उपकेंद्र का निर्माण करवाया है. यह अस्पताल अब क्षेत्र के बीमार और घायल पशुओं के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आया है. इस अस्पताल में आधुनिक तकनीक के जरिए पशुओं की जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे ग्रामीणों को अब दूर-दूर तक भटकना नहीं पड़ेगा. कोजाराम सेवदा का कहना है कि उनके माता-पिता ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, इसलिए उन्होंने उनके नाम पर ऐसा काम करने का फैसला लिया, जिससे उनका नाम हमेशा जिंदा रहे. गांव में इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही है और लोग इसे एक मिसाल के रूप में देख रहे हैं. यह कहानी न केवल सेवा भाव को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि सच्ची श्रद्धांजलि वही है, जो समाज के काम आए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















