JEE Advanced 2026 : आईआईटी रुड़की ने शुरू की जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
आईआईटी रुड़की की ओर से जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन कर दी गयी है. जानें आवेदन की प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में...
The post JEE Advanced 2026 : आईआईटी रुड़की ने शुरू की जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया appeared first on Prabhat Khabar.
बॉलीवुड माफियाओं ने ली सुशांत-जिया खान की जान!: Tanushree Dutta का शॉकिंग दावा; बोलीं- 'वो सुसाइड नहीं...'
Tanushree Dutta: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस जिया खान की मौत आज भी रहस्यमयी बनी हुई है। पुलिस ने दोनों की मौत को सुसाइड बताया है लेकिन आज भी इसके पीछे बड़ी साजिश रचे जाने की चर्चाएं रही हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने हाल ही में एक बड़ा दावा किया जिसको लेकर वह चर्चा में आ गई हैं।
एक्ट्रेस ने हाल ही में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और जिया खान की मौत पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इसके पीछे ‘बॉलीवुड माफिया’ का हाथ है। उन्होंने कहा कि वह इन दोनों सितारों की मौत को आत्महत्या नहीं मानतीं और इसके पीछे बड़े कारण होने की आशंका जताई।
तनुश्री दत्ता ने सुशांत और जिया की मौत पर उठाए सवाल
मेरी सहेली से बात करते हुए तनुश्री दत्ता ने कहा, “बॉलीवुड माफिया बिल्कुल मौजूद है। इसीलिए आज जिया खान और सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं हैं। अगर माफिया न होता, तो ये टैलेंटेड, उभरते सितारे आज भी हमारे बीच होते।” उन्होंने आगे कहा, “यह एक अनकही बात है कि वे परेशान थे। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने आत्महत्या की। लेकिन अगर हम मान भी लें कि उन्होंने आत्महत्या की, तो कोई व्यक्ति उस हद तक क्यों पहुंचता है?”
एक्ट्रे ने आत्महत्या के विचार पर सवाल उठाते हुए कहा “कोई भी सामान्य व्यक्ति यूं ही उठकर अपनी जान देने का फैसला नहीं कर लेता। खासकर वह व्यक्ति जिसने सफलता देखी हो और आत्मविश्वास अर्जित किया हो। किसी व्यक्ति का ऐसी अवस्था में पहुंचना जहां उसका आत्म-विरोध भी पराजित हो जाए, निश्चित रूप से कुछ गंभीर घटना घटी होगी।"
तनुश्री दत्ता ने आत्महत्या के विचारों पर कहा
उन्होंने आगे कहा कि आत्महत्या तब होती है जब व्यक्ति को लगता है कि आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं बचा है। “लेकिन सवाल यह है कि उन्हें उस स्थिति तक किसने पहुंचाया?” तनुश्री ने बताया कि अभिनेता फिल्म उद्योग की अनिश्चितताओं से फैमिलियर होते हैं और उतार-चढ़ाव के लिए मानसिक रूप से तैयार रहते हैं। यह कोई स्थिर 9-5 वाली नौकरी नहीं है। कलाकार जानते हैं कि कभी-कभी चीजें सफल होती हैं, कभी-कभी नहीं। यह इंडस्ट्री का हिस्सा है।"
उन्होंने आगे कहा, “कुछ ताकतवर लोग आपका भविष्य तय कर सकते हैं। अगर आप उनकी बात नहीं मानते, तो आप उनके निशाने पर आ जाते हैं। वे आपका करियर बर्बाद कर सकते हैं।”
सुशांत और जिया की रहस्यमयी मौत
बताते चलें, एक्ट्रेस जिया खान की मौत महज 25 साल की उम्र में हुई। 3 जून 2013 को मुंबई के जुहू स्थित अपार्टमेंट में जिया की लाश मिली, पुलिस ने इसे सुसाइड का मामला बताया, जो बाद में CBI के हाथ गया।
वहीं अभिनेता सुशांत की मौत 14 जून 2020 को हुई। वह मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। उनके निधन का कारण आत्महत्या बताई गई, इसके साथ ही यह भी बताया गया कि वह कई दिनों से डिप्रेशन में थे। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण दम घुटना बताया गया। इस मामले में CBI में जांच हुई और आज भी फैंस उनकी मौत को हत्या की साजिश बताते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















.jpg)



