UP Board Result 2026: 12वीं के बाद अपने बच्चे के लिए सही करियर कैसे चुनें? इन बातों का रखें ध्यान
UP Board 12th Result 2026: परिवार का सपोर्ट बच्चों के करियर चुनने और उनकी खुशी दोनों के लिए काफी फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं कि 12वीं के बाद अपने बच्चे के लिए सही करियर कैसे चुनें?
सीएम योगी ने इस जिले को दी 1055 करोड़ की सौगात, ईको पार्क का किया उद्घाटन
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में लगातार नई विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं. इसी कड़ी में सीएम योगी ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके साथ ही सीएम योगी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है. उन्होंने कहा कि करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत भी उसी के अनुरूप हो तो परिस्थितियां बदलती हुई दिखाई देती हैं. सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर में 9 वर्षों के अंदर आया विकासपरक परिवर्तन इसका नतीजा है.
सीएम योगी ने 1055 की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
बता दें कि सीएम योगी ने गुरुवार को गोरखपुर में 1055 करोड़ रुपये की 497 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. जिसमें ईको पार्क, नौसढ़-मलौनी फोरलेन सड़क समेत कई परियोजनाएं शामिल हैं. बता दें कि ईको पार्क का राप्ती नदी के एकला बंधे पर लिगेसी वेस्ट का निस्तारण कर विकसित किया गया है. परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने स्वच्छता टूलकिट और कैलेंडर का भी अनावरण किया और स्वच्छ स्कूल अभियान की शुरुआत की.
इच्छाशक्ति से लाया जा सकता है बदलाव- सीएम योगी
सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कुछ अच्छा करने की इच्छाशक्ति हो तो बहुत कुछ बदलाव लाया जा सकता है. सीएम योगी ने एकला बंधे पर ईको पार्क को विकसित करने का भी जिक्र किया. सीएम योगी ने कहा कि पहले वाराणसी या लखनऊ की तरफ से गोरखपुर प्रवेश करते ही सबसे पहला मुकाबला कचरे से होता था. जो बहुत भद्दा और बहुत बुरा लगता था. लेकिन करने की इच्छाशक्ति से धीरे-धीरे बदलाव होता है. सीएम योगी ने कहा कि आज से 30-35 साल पहले जहां आज ट्रांसपोर्टनगर है वहां पहले गोरखपुर का सारा कचरा डंप होता था.
उन्होंने कहा कि नगर निगम ने उसका समाधान किया तो आज वहां ट्रांसपोर्टनगर है, बेहतरीन मार्केट और गोरखपुर की मंडी है. सीएम योगी ने आगे कहा कि ट्रांसपोर्टनगर बन जाने के बाद कचरा एकला बंधे पर गिराया जाने लगा. इसके चलते वायु प्रदूषण, जमीन में जहर, नदी प्रदूषण और भूजल स्तर पर भी प्रभाव से एनजीटी भी जुर्माना लगाती थी. सीएम ने कहा कि नीयत से नियति को बदला गया और बेहतरीन ईको पार्क तैयार हो गया.
सीएम योगी ने 6 स्मार्ट सड़कों का किया शिलान्यास
बता दें कि सीएम योगी ने गुरुवार को गोरखपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत 6 स्मार्ट सड़कों का भी शिलान्यास किया. सीएम ग्रिड के तीसरे चरण में गणेश चौक से विश्वविद्यालय चौक एवं अलंकार ज्वेलर्स से एचपी स्कूल, डीएम आवास होते हुए हरिओम नगर तिराहा तक सड़क का निर्माण किया गया है. जिसपर 45.68 करोड़ रुपये का खर्च आया है. जबकि 23.43 करोड़ रुपये से स्पोर्ट्स कॉलेज रोड से जायसवाल मार्ट होते हुए पुलिया तक एवं 21.60 करोड़ रुपये से कचहरी चौक से शास्त्री चौक होते हुए बेतियाहाता चौक सड़क को स्मार्ट बनाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: यूपी सरकार ने सुनी यहां के ग्रामीणों की फरियाद, गांव का नाम बदलने की दी सौगात; अधिसूचना जारी
वहीं इस योजना के तीसरे चरण में 63.94 करोड़ रुपये की लागत से बेतियाहाता चौक से अलहदादपुर तिराहा, टीडीएम तिराहा से टीपीनगर तक और रैन बसेरा रोड से एनएच 28 तक, जबकि 62.94 करोड़ रुपये से टीडीएम तिराहा से पांडेयहाता पुलिस चौकी होते हुए बर्फखाना रोड से हाबर्ट बंधा तक और 25.45 करोड़ रुपये से अलहदादपुर तिराहा से रायगंज होते हुए घंटाघर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: योगी सरकार ने बढ़ाया मुख्यमंत्री आवास योजना का दायरा, ये जातियां की गईं शामिल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation






















