Responsive Scrollable Menu

सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर 3 महीने तक रोक, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई, इमरजेंसी में भी पहले देनी होगी सूचना

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। राज्य की विष्णु साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर अगले तीन महीने के लिए रोक लगा दी है। अब कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के छुट्टी पर नहीं जा सकेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं। यह फैसला आगामी जनगणना (Census) और सुशासन तिहार (Good Governance Campaign) जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यान में रखते हुए लिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत, अब कोई भी कर्मचारी या अधिकारी सक्षम प्राधिकारी से लिखित स्वीकृति लिए बिना छुट्टी पर नहीं जा सकेगा। इसमें आकस्मिक अवकाश (CL) और अर्जित अवकाश (EL) दोनों शामिल हैं। ​यदि कोई कर्मचारी बिना अनुमति के अनुपस्थित पाया जाता है, तो इसे ‘सेवा में बाधा’ (Break in service) माना जाएगा और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आपातकालीन स्थिति या आकस्मिक अवकाश की जरूरत पड़ने पर भी कर्मचारी को फोन या डिजिटल माध्यम (WhatsApp/Email) से तुरंत अपने उच्च अधिकारी को सूचित करना होगा। कार्यालय लौटने पर इसकी लिखित पुष्टि अनिवार्य होगी। यदि किसी विशेष परिस्थिति में लंबी छुट्टी मंजूर की जाती है, तो कर्मचारी को अपना प्रभार (Charge) किसी अन्य सहयोगी को सौंपना होगा ताकि सरकारी कामकाज प्रभावित न हो।

राज्य शासन द्वारा शासन के समस्त विभागों, अध्यक्ष राजस्व मण्डल छत्तीसगढ़ बिलासपुर, समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त एवं सभी जिलों के कलेक्टरों को इस आशय का पत्र जारी किया गया है कि शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Continue reading on the app

ओलिंपिक 2028 में क्रिकेट मुकाबले पोमोना में खेले जाएंगे:स्टेडियम का काम शुरू, 6 टीमें और टी-20 फॉर्मेट में होंगे मुकाबले

साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलिंपिक के लिए क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में बुधवार को हुए भूमि पूजन के साथ ही क्रिकेट की 128 साल बाद ओलिंपिक में वापसी की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। पोमोना में खेले जाएंगे मैच सभी मुकाबले लॉस एंजिल्स से लगभग 50 किलोमीटर दूर पोमोना स्थित फेयरग्राउंड्स मैदान पर खेले जाएंगे। ओलिंपिक में क्रिकेट मैच 12 जुलाई से 29 जुलाई 2028 तक आयोजित होंगे। एक बार हुआ है ओलिंपिक में क्रिकेट साल 1900 में पेरिस ओलिंपिक में क्रिकेट को शामिल किया गया था। इसके बाद क्रिकेट को ओलंपिक्स में नहीं लिया गया। पेरिस ओलंपिक्स के क्रिकेट इवेंट में सिर्फ दो टीमों इंग्लैंड और फ्रांस ने हिस्सा लिया था। इसमें इंग्लैंड ने गोल्ड और फ्रांस ने सिल्वर जीता था। क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने इस अवसर को खेल के लिए एक 'बड़ा मील का पत्थर' बताया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट वैश्विक खेल बनने की दिशा में बड़ी छलांग लगा रहा है। ओलिंपिक का हिस्सा बनना गर्व की बात है और हमें विश्वास है कि यह वेन्यू खेलों के दौरान केंद्र बिंदु बनेगा और अमेरिका में क्रिकेट की एक स्थायी विरासत छोड़कर जाएगा। 6 टीमें और टी-20 फॉर्मेट में होंगे मुकाबले लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में क्रिकेट एक आधुनिक फॉर्मेट में लौटेगा। इसमें मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी के लिए अलग-अलग टी-20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम को 15 सदस्यीय स्क्वॉड की अनुमति होगी। विजेता टीमों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिए जाएंगे। ओलिंपिक से पहले नाइट राइडर्स के मैच होंगे ओलिंपिक की तैयारियों के रूप में इस फेयरप्लेक्स ग्राउंड्स पर 'मेजर लीग क्रिकेट' (MLC) के तीन मुकाबले भी खेले जाएंगे। 1 से 5 जुलाई के बीच होने वाले इन मैचों में स्थानीय टीम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स एक्शन में नजर आएगी। MLC अमेरिका की प्रमुख प्रोफेशनल टी-20 लीग है। ------------------------------- स्पोर्ट्स की खबर भी पढ़ें… IPL 2026 में राजस्थान की पांचवीं जीत:लखनऊ को 40 रन से हराया; जडेजा ने 43 रन बनाए, एक विकेट भी लिया राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में पांचवीं जीत दर्ज करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में बुधवार को राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

RR vs SRH: ईशान-अभिषेक के आगे राजस्थान ने घुटने टेके, SRH ने RR को 5 विकेट से रौंदा, वैभव का शतक गया बेकार

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जिसे SRH ने आसानी से 5 विकेट से मैच को जीत लिया। Sat, 25 Apr 2026 23:36:50 +0530

  Videos
See all

Iran US Peace Talks: मुनीर की दलाली फेल..इस्लामाबाद से निकले अराघची! Islamabad Talks | Trump | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:15:40+00:00

US vs Iran 2026: ईरान-अमेरिका बातचीत पर दुनिया की नजर! Middle East War | Donald Trump | Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:18:00+00:00

Aaj Ka Sutra: परिवार की खुशी का मंत्र क्या है? Premanand Ji Maharaj | Happiness Mantras | Family #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:16:13+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: आम आदमी पार्टी ने राघव को घेरा ! #aamaadmiparty #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:17:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers