What Is a Capsule Wardrobe: आज की दुनिया में, फैशन का मतलब सिर्फ़ ढेर सारे कपड़े जमा करना नहीं है, बल्कि खुद को स्मार्ट और सोच-समझकर स्टाइल करना है. इसी सोच से प्रेरित होकर, 'कैप्सूल वॉर्डरोब' तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है. यह जीवनशैली का एक ऐसा तरीका है, जिसकी मदद से आप कपड़ों के सीमित संग्रह के साथ भी, हर दिन एक नया और आकर्षक लुक पा सकते हैं.
ककोरा या कंटोला की सब्जी पारंपरिक मौसमी डिश है, फाइबर और विटामिन से भरपूर, डायबिटीज, पाचन, इम्युनिटी, वजन नियंत्रण और त्वचा के लिए फायदेमंद मानी जाती है. इसको बनाना भी बहुत ही आसान है.
Nuwan Thusara lawsuit: श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आखिरकार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ दायर अपना मुकदमा वापस ले लिया। यह फैसला उन्होंने उस विवाद के कुछ हफ्तों बाद लिया, जब उन्हें आईपीएल 2026 में खेलने के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं दिया गया था। तुषारा इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे, लेकिन अब तक टीम ने उनके स्थान पर किसी खिलाड़ी की घोषणा नहीं की है।
कोलंबो जिला अदालत में तुषारा ने खुद कहा कि अब आईपीएल का बड़ा हिस्सा खत्म हो चुका है, इसलिए वह केस वापस लेना चाहते। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पिछले हफ्ते श्रीलंका क्रिकेट को एक लिखित माफी भी भेजी थी, जिसमें उन्होंने अपना मुकदमा वापस लेने की इच्छा जताई थी।
नुवान तुषारा ने अपना केस वापस लिया इस विवाद की शुरुआत तब हुई थी, जब श्रीलंका क्रिकेट ने फिटनेस मानकों को पूरा न करने के आधार पर तुषारा को एनओसी देने से मना कर दिया था। हालांकि तुषारा का कहना था कि उनकी फिटनेस पहले जैसी ही है और पहले भी इसी स्तर की फिटनेस के साथ उन्हें खेलने की अनुमति मिलती रही है। उन्होंने इसे अपने करियर और कमाई पर असर डालने वाला फैसला बताया था।
तुषारा को श्रीलंका बोर्ड ने नहीं दी थी एनओसी अपने शुरुआती याचिका में तुषारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की इच्छा भी जताई थी। हालांकि अब यह साफ नहीं है कि वह अपने उस फैसले पर कायम हैं या नहीं। लेकिन श्रीलंका क्रिकेट के नए फिटनेस नियमों के अनुसार, जब तक वह तय मानकों को पूरा नहीं करते, तब तक उनका चयन संभव नहीं है।
आरसीबी ने 1.60 करोड़ में खरीदा था यह मामला 2 अप्रैल को दायर किया गया था, जो ईस्टर अवकाश के दौरान था, इसलिए इसकी सुनवाई में देरी होना तय था। 9 अप्रैल को इस पर फिर सुनवाई हुई, जहां श्रीलंका क्रिकेट ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराने की बात कही। आखिरकार 23 अप्रैल को यह मामला खत्म हो गया, जब तुषारा ने इसे वापस ले लिया। तुषारा अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 टी20 मैच खेल चुके हैं। वह आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और 2025 में बेंगलुरु टीम से जुड़े थे।