Responsive Scrollable Menu

Heavy Rain Alert: Delhi में Yamuna नदी का जलस्तर बढ़ा | Monsoon | Himachal Pradesh | News18

Heavy Rain Alert: Delhi में Yamuna नदी का जलस्तर बढ़ा | Monsoon | Himachal Pradesh | News18After the torrential rains of the last 48 hours in Delhi, the level of Yamuna is increasing continuously. The water level of Yamuna river has crossed the danger mark. Yamuna's water level was recorded at 205.40 meters at 5 pm while the danger mark was 205.33 meters.दिल्ली में पिछले 48 घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद यमुना का स्तर लगातार बढ़ रहा है। यमुना नदी का जलस्तर ख़तरे के निशान के पार पहुंच गया है। शाम 5 बजे यमुना का जलस्तर 205.40 मीटर दर्ज किया गया जबकि ख़तरे का निशान 205.33 मीटर है।

Continue reading on the app

Gujarat में भारी बारिश से संकट, सैलाब से आया आपातकाल! | Weather News | Gujarat Rain Red Alert

Gujarat में भारी बारिश से संकट, सैलाब से आया आपातकाल! | Weather News | Gujarat Rain Red AlertHasnapur Dam, the biggest dam of Junagadh, has overflowed and more than 50 villages of Banthali, Mangrol Madhavpur are on alert. Even today, there is a possibility of heavy rains in many areas of Gujarat. There are chances of heavy rains in Ahmedabad today. Let us know, the weather condition across the countryजूनागढ़ का सबसे बड़ा बांध हसनापुर डैम ओवरफ्लो हो चुका है और बंथली, मांगरोल माधवपुर के 50 से ज्यादा गांव अलर्ट पर हैं. आज भी गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. अहमदाबाद में भी आज भारी बारिश के आसार बने हुए हैं. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.

Continue reading on the app

  Sports

KKR vs LSG: पॉइंट्स टेबल में आखिरी दो स्थान पर काबिज टीमों की टक्कर, किसका पलड़ा रहेगा भारी?

KKR vs LSG: आईपीएल 2026 में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें इस सीजन संघर्ष कर रहीं और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। ऐसे में यह मुकाबला दोनों के लिए करो या मरो जैसा माना जा रहा।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीजन की शुरुआत अच्छी की थी। टीम ने पहले तीन में से 2 मैच जीते थे, लेकिन इसके बाद लगातार चार हार झेलनी पड़ी। दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा। KKR अपने शुरुआती 6 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी, हालांकि पिछले मैच में उसने राजस्थान रॉयल्स को हराकर वापसी की।

कोलकाता ने पहले 6 मैच गंवाए थे
कोलकाता के लिए सबसे बड़ी राहत तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की वापसी है। वह फिट होकर इस मुकाबले के लिए उपलब्ध हैं। पथिराना के आने से KKR की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी। टीम का पावरप्ले में प्रदर्शन अब तक कमजोर रहा है। KKR की इस सीजन पावरप्ले में सबसे खराब इकॉनमी रेट रही है और विकेट भी कम मिले हैं।

पथिराना की वापसी से केकेआर की गेंदबाजी मजबूत होगी
संभावना है कि पथिराना टीम में सीधे शामिल हों। उनके आने से टिम सीफर्ट या किसी अन्य खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता है। साथ ही सुनील नरेन अजिंक्य रहाणे के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं।

लखनऊ की कमजोरी बल्लेबाजी
वहीं लखनऊ की सबसे बड़ी परेशानी बल्लेबाजी रही है। टीम के गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे। पावरप्ले में LSG की इकॉनमी 7.59 है, जो इस सीजन सर्वश्रेष्ठ है। मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान लगातार अच्छा कर रहे।

पंत-पूरन अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए
बल्लेबाजी में टीम पिछड़ गई है। पावरप्ले, मिडिल ओवर और डेथ ओवर-तीनों चरणों में रन गति कमजोर रही है। निकोलस पूरन का सीजन खराब रहा। उनका स्ट्राइक रेट 82.02 है, जो इस सीजन 50 से ज्यादा गेंद खेलने वालों में सबसे कम है। मिचेल मार्श, एडेन मार्करम और कप्तान ऋषभ पंत भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

लखनऊ मैथ्यू ब्रीट्जके को मौका दे सकती है। वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतर सकते हैं। दूसरी तरफ तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया जुड़वां बच्चों के जन्म के कारण दक्षिण अफ्रीका लौट गए हैं और इस मैच में उपलब्ध नहीं होंगे।

इस मुकाबले में नजरें वरुण चक्रवर्ती और मोहसिन खान पर भी रहेंगी। वरुण ने पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ 3 विकेट लेकर फॉर्म में वापसी की थी। वहीं मोहसिन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इस सीजन कमाल की इकॉनमी दिखाई है।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
पिच की बात करें तो इकाना स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहा है। यहां इस सीजन कोई भी टीम 200 रन तक नहीं पहुंची है। औसत पहली पारी का स्कोर 155 रहा है। काली मिट्टी की पिच दो गति वाली हो सकती है, जिससे तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है।

Sun, 26 Apr 2026 13:46:08 +0530

  Videos
See all

Heatwave in Uttar Pradesh बांदा में भीषण गर्मी, तापमान 47.4°C तक पहुंचा | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T08:45:03+00:00

Shorts : बीजेपी ने मेरा सरकारी घर छीन लिया | Rahul Gandhi | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T08:45:03+00:00

Shorts : ममता दीदी तो हारती रहती है | Amit Shah | Top News | BJP | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T08:38:49+00:00

Firing On Trump : ईरान अमेरिका युद्ध पर बड़ी खबर! | Trump | Shehbaz Sharif | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T08:30:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers