विश्व पुस्तक दिवस पर कीजिए किताबों की दुनिया की सैर, जानिए पुस्तकों से जुड़े 10 रोचक तथ्य
आज विश्व पुस्तक दिवस है। हर साल 23 अप्रैल को ये दिन मनाया जाता है जो ज्ञान, साहित्य और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने का एक वैश्विक प्रयास है। यह दिन पुस्तकों के महत्व को रेखांकित करता है और समाज में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करता है, जिससे व्यक्ति का बौद्धिक और भावनात्मक विकास संभव हो पाता है।
आज के डिजिटल युग में जहां जानकारी तक पहुंच आसान हो गई है ऐसे में भी पुस्तकों का महत्व कम नहीं हुआ है। किताबें न सिर्फ ज्ञान का भंडार हैं बल्कि वे समाज, संस्कृति और इतिहास का आईना भी हैं। आइए विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर किताबों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण और रोचक तथ्य जानते हैं।
1. विश्व पुस्तक दिवस की शुरुआत और महत्व
विश्व पुस्तक दिवस की शुरुआत यूनेस्को द्वारा की गई थी। 23 अप्रैल का चयन इसलिए किया गया क्योंकि इसी दिन वर्ष 1616 में महान साहित्यकार विलियम शेक्सपीयर और मिगेल दे सर्वांतेस का निधन हुआ था। यह दिन विश्व साहित्य के प्रति सम्मान और पुस्तकों के महत्व को दर्शाता है।
2. दुनिया की सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक
बाइबल को विश्व की सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक माना जाता है। इतिहास में इसकी अरबों प्रतियां वितरित की जा चुकी हैं। यह न सिर्फ धार्मिक ग्रंथ है, बल्कि विभिन्न भाषाओं में अनुवादित होकर वैश्विक स्तर पर सबसे व्यापक रूप से पढ़ी जाने वाली पुस्तक भी है।
3. सबसे पुरानी मुद्रित पुस्तक
दुनिया की सबसे पुरानी ज्ञात मुद्रित पुस्तक डायमंड सूत्र है, जिसे 868 ईस्वी में चीन में प्रकाशित किया गया था। यह बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है और मुद्रण कला के प्रारंभिक विकास का प्रमाण भी है।
4. दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी
अमेरिका स्थित लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस को दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी माना जाता है। यहां 17 करोड़ से अधिक पुस्तकें, पांडुलिपियां, मानचित्र और अन्य दस्तावेज संग्रहित हैं जो इसे ज्ञान का विशाल केंद्र बनाते हैं।
5. सबसे अधिक पुस्तकें लिखने वाले लेखक
ब्राजील के लेखक रयुकी इनोए को सबसे अधिक पुस्तकें लिखने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने अपने जीवनकाल में 1,000 से अधिक पुस्तकों की रचना की, जो अपने आप में एक असाधारण उपलब्धि है।
6. दुनिया की सबसे महंगी पुस्तक
“कोडेक्स लीसेस्टर” जिसे महान वैज्ञानिक और कलाकार लियोनार्डो दा विंची ने लिखा था, दुनिया की सबसे महंगी पुस्तक मानी जाती है। इसे वर्ष 1994 में लगभग 30 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था।
7. पहली ई-बुक का इतिहास
दुनिया की पहली ई-बुक ठडिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस” थी जिसे 1971 में डिजिटल रूप में प्रस्तुत किया गया। यह परियोजना डिजिटल लाइब्रेरी के शुरुआती प्रयासों में से एक थी जिसने आगे चलकर ई-बुक्स के प्रसार का मार्ग प्रशस्त किया।
8. बच्चों के लिए पहली पुस्तक
“ऑर्बिस पिक्टस” का 1658 में प्रकाशित किया गया था और इसको बच्चों के लिए पहली सचित्र पुस्तक माना जाता है। इसने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, जहां चित्रों के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया।
9. दुनिया का सबसे लंबा उपन्यास
फ्रांसीसी लेखक मार्सेल प्रुस्त द्वारा लिखित “इन सर्च ऑफ लॉस्ट टाइम” को दुनिया का सबसे लंबा उपन्यास माना जाता है। इसमें लगभग 12 लाख शब्द हैं और यह कई खंडों में विभाजित है।
10. पढ़ने का हमारे मस्तिष्क पर प्रभाव
विभिन्न शोधों में सिद्ध हुआ है कि नियमित रूप से पढ़ने से मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार होता है। पढ़ने से स्मरण शक्ति बढ़ती है, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता मजबूत होती है और मानसिक तनाव में कमी आती है, जिससे व्यक्ति का समग्र विकास होता है।
(डिस्क्लेमर: ये लेख विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त जानकारियों पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।)
BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली है भर्ती, एज लिमिट 28 वर्ष, 12 मई तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स
BOB Sportsperson Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने मेधावी खिलाड़ियों के लिए कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लेरिकल कैडर) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से क्रिकेट, कबड्डी, टेबल टेनिस समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 12 मई 2026 तक bankofbaroda.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
BOB Sportsperson Recruitment 2026
कुल पद: 30
पदों का विवरण
24 पद पुरुषों के लिए और 6 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
- क्रिकेट: 09 पद (स्थान: दिल्ली और मुंबई)
- कबड्डी: 11 पद (स्थान: मुंबई)
- फुटबॉल: 08 पद (स्थान: मुंबई)
- टेबल टेनिस: 02 पद (स्थान: मुंबई और चेन्नई)
आयु सीमा: न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना आयु 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों और मेधावी खिलाड़ियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री अनिवार्य है। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश या देश का राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व किया हो, या खेलो इंडिया गेम्स/राष्ट्रीय स्कूल खेलों में पदक जीता हो। CIBIL स्कोर न्यूनतम 680 होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया: कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद होने वाले फील्ड ट्रायल (Field Trials) के आधार पर किया जाएगा।चयनित उम्मीदवारों को 6 महीने की परिवीक्षा अवधि (Probation) पर रखा जाएगा।
वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को ₹24,050 से ₹64,480 के बीच वेतन मिलेगा। इसके अलावा DA, HRA और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक (ESM/ DESM) और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹175 निर्धारित किया गया है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 अप्रैल 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 12 मई 2026
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 12 मई 2026
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Careers” या “Current Opportunities” सेक्शन खोलें।
- स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- “Apply Online” लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- बेसिक जानकारी (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि) भरें।
- अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक और खेल प्रमाण पत्र) अपलोड करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें।
- आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News


















