गहरे समुद्र में बच्चे को कैसे दूध पिलाती है मादा व्हेल? बॉडी से यूं निकलता है खाना, सीधे जाता है पेट!
जहां ज्यादातर मादा के बच्चे अपनी मां के निपल को चूसकर दूध पीते हैं, वहीं मादा व्हेल के साथ ऐसा नहीं होता. समुद्र की गहराइयों में व्हेल मां अपना दूध पूरे फ़ोर्स से निकालती है, जिसे बच्चा सीधे अपने मुंह में भर लेता है. इसका एक बेहद खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Deepika Padukone: क्या प्रेग्नेंसी के चलते 800 करोड़ की फिल्म से बहार हुई दीपिका पादुकोण? मेकर्स ने बताई सच्चाई
Deepika Padukone Rakka Update: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर हाल ही में खबरें आ रही थी कि उनकी प्रेग्नेंसी के चलते फिल्म ‘राका’ (Rakka) में उनका रोल कम किया जा सकता है। हालांकि अब इन सभी अटकलों पर फिल्म के मेकर्स ने रिएक्ट किया है।
क्या बोले मेकर्स?
फिल्म से जुड़े सूत्रों ने साफ कहा है कि ये सभी खबरें बेबुनियाद हैं। उनके मुताबिक, दीपिका फिल्म में एक अहम भूमिका निभा रही हैं और शूटिंग पूरी योजना के अनुसार चल रही है। बताया गया है कि ‘राका’ की शूटिंग बिना किसी रुकावट के जारी है। सेट पर पॉजिटिव माहौल है और पूरी टीम तय शेड्यूल के मुताबिक काम कर रही है।
प्रेग्नेंसी के बावजूद काम पर फोकस
दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद भी काम से दूरी नहीं बनाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह फिल्म के लिए जरूरी सीन शूट कर रही हैं और सभी जरूरी सावधानियां भी बरती जा रही हैं।
एक्शन सीन भी करेंगी शूट
खबरों की मानें तो दीपिका ‘राका’ में कुछ एक्शन सीन भी करती नजर आएंगी। इन सीन्स के दौरान उनकी सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा रहा है, ताकि किसी तरह का जोखिम न हो।
अल्लू अर्जुन के साथ बड़ी फिल्म
इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) लीड रोल में नजर आएंगे। ‘राका’ को डायरेक्टर एटली बना रहे हैं और यह फिल्म बड़े बजट की मानी जा रही है।
मेकर्स के अनुसार, फिल्म की रिलीज टाइमलाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ‘राका’ को साल 2027 में रिलीज करने की तैयारी है।
अन्य प्रोजेक्ट्स भी लाइन में
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ फिल्म ‘किंग’ में भी नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं।
यह भी पढ़े- दोस्त की शादी में आर्यन खान का देसी अंदाज, जूता चुराई रस्म में गिरते-गिरते भी नहीं छोड़े जूते; VIRAL VIDEO
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi
















.jpg)





