कुलभूषण के किडनैपर्स को ईरान ने चटाई धूल! पाकिस्तानी आतंकी गुट की पूरी टीम को मार डाला
ईरान के रास्क इलाके में घुसे पाकिस्तान समर्थित 'जैश अल-अदल' के आतंकियों को ईरानी सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। यह वही ISI समर्थित गुट है जिसने कुलभूषण जाधव का अपहरण किया था। पढ़ें ईरान-पाकिस्तान सीमा विवाद की पूरी खबर।
सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 77,800 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 200 अंक गिरकर 24,200 से नीचे आया; ऑटो शेयरों में बिकवाली
सेंसेक्स आज यानी गुरुवार, 23 अप्रैल को 700 अंक (0.85%) की गिरावट के साथ 77,800 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंकों (0.80%) की गिरावट है, ये 24,200 पर आ गया है। आज के कारोबार में ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजारों में बिकवाली 22 अप्रैल को अमेरिकी बाजार में तेजी रही कच्चा तेल एक बार फिर 100 डॉलर के पार निकला ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है। बुधवार को सेंसेक्स 757 अंक गिरकर बंद हुआ था 22 अप्रैल को सेंसेक्स 757 अंक (0.95%) की गिरावट के साथ 78,516 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 199 अंकों (0.81%) की गिरावट रही, ये 24,378 पर आ गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan






















