Responsive Scrollable Menu

Pakistan में नहीं अब भारत में होगी ईरान पीस डील? आसिम मुनीर हैरान

पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते तनाव के बीच अब भारत की भूमिका को लेकर भी नई चर्चा शुरू हो गई है। जिस समय अमेरिका और ईरान के बीच टकराव कम होने के बजाय और जटिल होता दिखाई दे रहा है। उसी बीच जर्मनी से भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक अहम बयान सामने आया है। रक्षा मंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि फिलहाल भारत सीधे तौर पर मध्यस्थता की भूमिका में नहीं है। लेकिन आने वाले समय में परिस्थितियां बदल सकती हैं। तो भारत इस दिशा में अपनी भूमिका निभा सकता है। उनके इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में भारत की संभवित भूमिका को लेकर नई बहस छेड़ दी है। जर्मनी में बातचीत के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत ने अपनी ओर से शांति की कोशिशें पहले भी की है। उन्होंने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों पक्षों से युद्ध समाप्त करने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है। 

इसे भी पढ़ें: भारत रिकॉर्ड तोड़ चीन-यूरोप को बनाया दीवाना, यूरोप भी बमबम, अमेरिका की निकाली काट!

उन्होंने आगे कहा कि हर अंतरराष्ट्रीय संकट में हस्तक्षेप का एक सही समय होता है और फिलहाल भारत स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उनका यह भी कहना है कि संभव है कि भविष्य में ऐसा समय आए जब भारत को सक्रिय भूमिका निभानी पड़े और भारत उस भूमिका में सफल भी हो सकता है। रक्षा मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने की कोशिशें अपेक्षित नतीजे नहीं दे सकी। पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच संवाद की कोशिश जरूर की, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया। ऐसे में अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या भारत एक ऐसे देश के रूप में सामने आ सकता है जिस पर दोनों पक्ष भरोसा कर सके। राजनाथ सिंह ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारत का रुख शुरू से संतुलित रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत किसी एक पक्ष के साथ खड़े होने के बजाय हमेशा शांति, संवाद और स्थिति की बात करता है। 

इसे भी पढ़ें: Trump का बड़ा ऐलान, Iran संग Peace Talks पर बोले- Friday तक मिलेगी Good News

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति का आधार टकराव नहीं बल्कि बातचीत है और भारत यही चाहता है कि युद्ध जल्द समाप्त हो और क्षेत्र में स्थाई शांति स्थापित हो सके। रक्षा मंत्री ने हॉर्मोज स्ट्रेट की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत की ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया से पूरा होता है और ऐसे में उस क्षेत्र में पैदा होने वाला कोई भी संकट भारत पर सीधा असर डाल सकता है। उन्होंने आगे कहा आज दुनिया इतनी जुड़ी हुई है कि किसी भी क्षेत्रीय संकट को सिर्फ उसी इलाके तक सीमित नहीं माना जा सकता। पश्चिम एशिया का तनाव सिर्फ एक तेल की कमियां तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसका असर वैश्विक आर्थिक स्थिति, खाद्य सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी पड़ सकता है। 

Continue reading on the app

ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की 'हां', पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था 'नो'?

Netanyahu Iran War Plan: अमेरिकी पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी ने इजरायली पीएम नेतन्याहू की जिद पर चौंकाने वाली जानकारी साझा की है. न्यूयॉर्क टाइम्स और रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के आधार पर जानिए कैसे तीन राष्ट्रपतियों के इनकार के बाद ट्रंप ने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' को हरी झंडी दी और इस फैसले का ईरान पर क्या असर हुआ.

The post ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की 'हां', पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था 'नो'? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय पेस बैटरी का 'Next Gen' धमाका, क्या प्रिंस यादव और अंशुल कंबोज बदल देंगे टीम इंडिया की तस्वीर?

आईपीएल 2026 में अंशुल कंबोज और प्रिंस यादव ने 13-13 विकेट लेकर पर्पल कैप रेस में दबदबा बना रखा है. Thu, 23 Apr 2026 10:30:00 +0530

  Videos
See all

Iran-Israel War : घनघोर बेइज्जती! Trump क्यों झुके Iran के आगे ? | Hindi News | Latest News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T05:39:56+00:00

West Bengal Election: बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.79 फीसदी वोटिंग #bengalelectionphase1 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T05:40:24+00:00

West Bengal मे पहले चरण की वोटिंग शुरू, सरकार से जताई लोगों ने नाराजगी | Election | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T05:42:11+00:00

PM Modi In Bengal Live : बंगाल में पीएम मोदी की दहाड़ ! | Bengal Election 1st Phase Voting | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T05:41:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers