Responsive Scrollable Menu

Ganga Saptami 2026: सिर्फ कुछ घंटे का Auspicious मुहूर्त, जानें स्नान-पूजन का Perfect Time और विधि

हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन धरती पर मां गंगा प्रकट हुई थीं। इस बार 23 अप्रैल 2026 को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस तिथि पर गंगा की पूजा-अर्चना करने और स्नान आदि करने से जातक के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। वहीं पितरों को शांति मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको गंगा सप्तमी की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक वैखाश माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरूआत 22 अप्रैल की रात 10:48 मिनट पर शुरू हुई है। वहीं अगले दिन यानी की 23 अप्रैल की रात 08:00 बजे इस तिथि की समाप्ति होगी। वहीं उदयातिथि के हिसाब से 23 अप्रैल 2026 को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है।

आज गंगा सप्तमी का शुभ मुहूर्त सुबह 04:20 मिनट से लेकर सुबह 05:04 मिनट तक रहेगा। इस दौरान गंगा में स्नान करना शुभ होता है। वहीं अगर आप गंगा स्नान के लिए नहीं जा सकते हैं। तो आप घर पर नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इससे मां गंगा की कृपा प्राप्त होगी। वहीं गंगा पूजन का शुभ मुहू्र्त सुबह 11:01 मिनट से लेकर दोपहर 01:38 मिनट तक रहेगा।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। फिर तांबे के लोटे में जल लेकर इसमें गंगाजल मिलाएं और सूर्यदेव को अर्घ्य दें। अब मंदिर में बैठकर मन ही मन मां गंगा का ध्यान करें। वहीं 'ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिणी नारायणी नमो नम:' मंत्र का 108 बार जाप करें। वहीं इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान जरूर दें।

Continue reading on the app

‘द वायर’ ने यूपी SIR में 2 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटने पर उठाए सवाल: जानिए कैसे ये प्रक्रिया कोई ‘पहेली’ नहीं, लोकतंत्र को मजबूत और क्लीन रखने का है प्रयास

'द वायर' ने उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ से अधिक नाम कटने पर SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे और कहा था कि वोटरों के नाम कैसे कम हो गए। लेकिन आयोग ने इसका जवाब दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs SA W: लौरा-सुने की आंधी में उड़ी भारतीय टीम, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने गंवाई टी20 सीरीज

साउथ अफ्रीका ने लौरा वोल्वार्ट और सुने लुस की बेहतरीन पारी के दम पर भारत को तीसरे टी20 मुकाबले में भारत को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली है। 

दरअसल, जोहानिसबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच खेला गया। जिसमें टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में साउथ अफ्रीका ने केवल एक विकेट गंवाकर 16.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 

टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 115 रन, जबकि सुने ने नाबाद 64 रन बनाकर जीत पक्की की। इससे पहले भारतीय टीम की ओर से शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

शेफाली ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जमाते हुए 64 रन बनाए। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस सीरीज में अपना पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 गेंदों पर 66 रन की तेज पारी खेली। 
Thu, 23 Apr 2026 13:14:14 +0530

  Videos
See all

UP: आगरा में पकड़ा गया 1270 किलो बदबूदार खोया | #agra #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T07:46:11+00:00

Murshidabad Violence: West Bengal Election में Voting के दौरान Republic के साथ कैमरे पर गुंडागर्दी.! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T07:40:51+00:00

Bengal Election Voting: पहले चरण में भयंकर बवाल, लाठीचार्ज के बाद भागे वोटर्स | Bengal Violence |TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T07:45:01+00:00

Bengal Violence Update : बंगाल में एकतरफा हो गया फैसला | BJP Vs TMC | BJP Candidate Attacked Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T07:44:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers