Responsive Scrollable Menu

ऑरेन्ज कैप की रेस में फिर शामिल हुए वैभव सूर्यवंशी, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम

IPL 2026 Orange Cap Update : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में ऑरेन्ज कैप की रेस मैच दर मैच और भी रोमांचक होती जा रही है. बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक बार फिर ऑरेन्ज कैप की टॉप-5 नामों की लिस्ट में अंतर देखने को मिला है, क्योंकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर इसमें एंट्री कर ली है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

पांचवें नंबर पर हैं विराट कोहली

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 5वें पायदान पर हैं. विराट ने इस सीजन अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 49 के औसत और 155.06 की स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 28 चौके और 8 छक्के लगाए.

चौथे नंबर पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में वैभव सूर्यवंशी चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेले गए मैच में वैभव 11 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए. मगर, इसके बावजूद उन्होंने अपनी स्थिति बेहतर की और वह विराट कोहली से आगे निकलकर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में चौथे नंबर पर पहुंच गए. वैभव ने 36.29 के औसत और 220.87 की स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 26 चौके और 20 छक्के लगाए.

तीसरे नंबर पर हैं शुभमन गिल

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर शुभमन गिल का नाम आता है. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन ने इस सीजन 53 के औसत औऱ 151.43 की स्ट्राइक रेट से 265 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 27 चौके और 10 छक्के लगाए हैं.

हेनरिक क्लासेन दूसरे नंबर पर काबिज

ऑरेन्ज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का नाम आता है. क्लासेन ने 7 मैचों में 53.33 के औसत और 153.11 की स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 13 छक्के लगाए. उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले हैं.

अभिषेक शर्मा के पास है ऑरेन्ज कैप

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा, जिनके सिर पर इस वक्त ऑरेन्ज कैप सजी हुई है. इस सीजन उन्होंने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 215.33 की स्ट्राइक रेट और 53.83 के औसत से 323 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 25 चौके और 27 छक्के लगाए हैं. अभिषेक ने इस दौरान एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का यह रिकार्ड तोड़ना नामुमकिन! LSG के खिलाफ पहली ही गेंद पर रचा इतिहास

Continue reading on the app

Entertainment News Live Updates: करोड़ों से नीचे नहीं आ रही 'धुरंधर 2' की कमाई, 'लव एंड वॉर' फिर हो सकती है पोस्टपोन

Entertainment News Live Updates: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला (Bhooth Bangla) सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं और धुरंधर 2 के बीच भी अच्छी कमाई करने में लगी हुई है. दूसरी ओर धुरंधर की सारा अर्जुन मधुबाला (Sara Arjun) की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं. वहीं, आलिया भट्ट की  'लव एंड वॉर'  को लेकर खबरें हैं कि ये फिर से पोस्टपोन हो सकती है. इन सबके बीच एक दुखद खबर सामने आई है. हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (Divyanka Sirohi) का 30 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है. बर्थडे की बात करे तो मनोज बाजपेयी और श्वेता मेनन आपना जन्मदिन मना रहे हैं. मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में बने रहें.  

 

Continue reading on the app

  Sports

पश्चिम बंगाल के कराटे खिलाड़ियों ने मलेशिया में दिखाया दम, गोल्ड सहित 14 मेडल जीते

पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों ने 14 मेडल जीते हैं. इनमें एक गोल्ड, तीन सिल्वर और 10 ब्रांज मेडल शामिल हैं. यह अहम टूर्नामेंट 16 से 20 अप्रैल 2026 के बीच मलेशिया में हुआ. Sat, 25 Apr 2026 21:05:13 +0530

  Videos
See all

Viral Video | महिला दारोगा का सोशल मीडिया वीडियो चर्चा में #viralvideo #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T16:31:42+00:00

Kishore Ajwani: ग़ाज़ीपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओं पर पथराव | Uttar Pradesh | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T16:30:11+00:00

Prateek Trivedi | "इनका दल एक ऐसे नेता को टिकट देता है" | #westbengalelection #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T16:30:29+00:00

Prateek Trivedi | "बंगाल की जनता एक बार बुलडोजर" | #westbengalelection #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T16:31:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers