Aaj Ka Mausam: 12 राज्यों में तूफान और बारिश का अलर्ट, IMD ने क्या- 65 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
देश में इस समय दो तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ उत्तर भारत भीषण गर्मी की मार झेल रहा है. दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान सहित कई राज्यों में लू जैसी स्थिति है. वहीं, दूसरी तरफ पूर्वोत्तर में बारिश कहर ढा रही है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने 12 राज्यों में बारिश (Rain) और आंधी-तूफान ( Thunderstorm ) को लेकर अलर्ट जारी किया है. बारिश वाले राज्यों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है. इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा शामिल हैं.
आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में 24 और 25 अप्रैल को लू की स्थिति देखने को मिल सकती है, जबकि उत्तर प्रदेश (23-26 अप्रैल), राजस्थान (24-26 अप्रैल), मध्य प्रदेश (23-26 अप्रैल), विदर्भ और छत्तीसगढ़ (24-27 अप्रैल) तथा गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड (22-23 अप्रैल) के कुछ हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है.
ऑरेन्ज कैप की रेस में फिर शामिल हुए वैभव सूर्यवंशी, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम
IPL 2026 Orange Cap Update : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में ऑरेन्ज कैप की रेस मैच दर मैच और भी रोमांचक होती जा रही है. बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक बार फिर ऑरेन्ज कैप की टॉप-5 नामों की लिस्ट में अंतर देखने को मिला है, क्योंकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर इसमें एंट्री कर ली है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.
पांचवें नंबर पर हैं विराट कोहली
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 5वें पायदान पर हैं. विराट ने इस सीजन अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 49 के औसत और 155.06 की स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 28 चौके और 8 छक्के लगाए.
चौथे नंबर पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में वैभव सूर्यवंशी चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेले गए मैच में वैभव 11 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए. मगर, इसके बावजूद उन्होंने अपनी स्थिति बेहतर की और वह विराट कोहली से आगे निकलकर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में चौथे नंबर पर पहुंच गए. वैभव ने 36.29 के औसत और 220.87 की स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 26 चौके और 20 छक्के लगाए.
तीसरे नंबर पर हैं शुभमन गिल
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर शुभमन गिल का नाम आता है. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन ने इस सीजन 53 के औसत औऱ 151.43 की स्ट्राइक रेट से 265 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 27 चौके और 10 छक्के लगाए हैं.
हेनरिक क्लासेन दूसरे नंबर पर काबिज
ऑरेन्ज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का नाम आता है. क्लासेन ने 7 मैचों में 53.33 के औसत और 153.11 की स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 13 छक्के लगाए. उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले हैं.
अभिषेक शर्मा के पास है ऑरेन्ज कैप
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा, जिनके सिर पर इस वक्त ऑरेन्ज कैप सजी हुई है. इस सीजन उन्होंने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 215.33 की स्ट्राइक रेट और 53.83 के औसत से 323 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 25 चौके और 27 छक्के लगाए हैं. अभिषेक ने इस दौरान एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का यह रिकार्ड तोड़ना नामुमकिन! LSG के खिलाफ पहली ही गेंद पर रचा इतिहास
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















