Responsive Scrollable Menu

Independence Day 2026: 15 अगस्त पर ऑफिस में दिखना है खास, ट्राई करें ये 5 स्टाइलिश लुक

Independence Day Outfit: इंडिपेंडेंस डे पर तिरंगे के तीन रंगों को अपने कपड़ों में शामिल करने के लिए हमेशा पूरा ट्राई-कलर आउटफिट पहनना जरूरी नहीं है। आप अपने रेगुलर ऑफिस कपड़ों में केसरिया, सफेद और हरे रंग का छोटा-सा टच देकर भी स्टाइलिश लुक तैयार कर सकती हैं। अगर आप इस बार 15 अगस्त पर ऑफिस में कुछ अलग पहनने का प्लान बना रही हैं, तो ये 5 आउटफिट आइडिया आपके काम आ सकते हैं।

1. सफेद कुर्ता और केसरिया दुपट्टा
ऑफिस के लिए सफेद कुर्ता एक सिंपल और एलिगेंट ऑप्शन है। इसे केसरिया रंग के दुपट्टे के साथ सफेद या हल्के रंग का पैंट और छोटी-सी ज्वेलरी पहनें। अगर चाहें तो हरे रंग की चूड़ियां या छोटे ईयररिंग्स भी कैरी कर सकती हैं। यह लुक ट्रेडिशनल होने के साथ ऑफिस के माहौल के लिए भी काफी अच्छा रहेगा।

सफेद कुर्ता और केसरिया दुपट्टा

2. ग्रीन कुर्ती और व्हाइट पैंट
अगर आपको थोड़ा कलरफुल ऑफिस लुक पसंद है, तो ग्रीन कुर्ती और व्हाइट पैंट का कॉम्बिनेशन ट्राई करें। इस आउटफिट के साथ केसरिया रंग का छोटा स्कार्फ, बैग या ब्रोच लगाया जा सकता है। इससे पूरे लुक में तीनों रंगों की झलक आ जाएगी, लेकिन आउटफिट बहुत ज्यादा भड़कीला नहीं लगेगा।

ग्रीन कुर्ती और व्हाइट पैंट

3. व्हाइट साड़ी के साथ ट्राई-कलर टच
15 अगस्त के लिए साड़ी भी एक खूबसूरत विकल्प हो सकती है। ऑफिस में हैवी साड़ी के बजाय कॉटन, लिनन या हल्की फैब्रिक वाली साड़ी चुनें। सफेद साड़ी के साथ हरे या केसरिया रंग का ब्लाउज पहन सकती हैं। अगर पूरा लुक सिंपल रखना है तो सिर्फ ट्राई-कलर ब्रोच या ईयररिंग्स से देशभक्ति का टच दिया जा सकता है।

व्हाइट साड़ी के साथ ट्राई-कलर टच

4. शर्ट और ट्राउजर के साथ स्टाइलिश लुक
अगर आपको ट्रेडिशनल कपड़े पसंद नहीं हैं, तो सफेद शर्ट के साथ ग्रीन या केसरिया रंग का ब्लेजर, स्कार्फ या बैग कैरी करें। चाहें तो छोटे ट्राई-कलर पिन या ब्रोच से लुक को और खास बना सकती हैं। यह आउटफिट खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है, जो ऑफिस में फॉर्मल ड्रेस पहनना पसंद करते हैं।

शर्ट और ट्राउजर के साथ स्टाइलिश लुक

5. कुर्ता और नेहरू जैकेट का कॉम्बिनेशन
पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता और नेहरू जैकेट अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सफेद कुर्ते के साथ हरे या केसरिया रंग की जैकेट पहनकर ट्राई-कलर थीम तैयार की जा सकती है। अगर आप बहुत ज्यादा रंग नहीं पहनना चाहते, तो सफेद कुर्ते के साथ सिर्फ ट्राई-कलर पॉकेट स्क्वायर या छोटा बैज लगा सकते हैं।

कुर्ता और नेहरू जैकेट का कॉम्बिनेशन

एक्सेसरीज से भी पूरा करें लुक
अगर आप  कपड़ों में तिरंगे के रंग नहीं पहनना चाहतीं, तो एक्सेसरीज की मदद ले सकती हैं। ट्राई-कलर ब्रोच, स्कार्फ, बैग, ईयररिंग्स या बैज आपके रेगुलर ऑफिस आउटफिट को इंडिपेंडेंस डे स्पेशल बना सकते हैं।

ऑफिस लुक में रखें इन बातों का ध्यान
15 अगस्त के लिए आउटफिट चुनते समय ऑफिस के ड्रेस कोड का ध्यान जरूर रखें। बहुत ज्यादा चमकीले कपड़े या भारी ज्वेलरी के बजाय आरामदायक और सिंपल स्टाइल चुनें।

तिरंगे के रंगों को फैशन में शामिल करते समय राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान का भी ध्यान रखना जरूरी है। कपड़ों या एक्सेसरीज को इस तरह इस्तेमाल न करें जिससे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हो।

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त की छुट्टी में बच्चों को दें मजेदार टास्क, घर की चीजों से बनाएं तिरंगा क्राफ्ट

Continue reading on the app

Sawan Mehndi Design 2026: इस सावन हाथों पर उतारें महादेव की भक्ति, ट्राई करें ये 6 शानदार मेहंदी डिजाइन

Sawan Mehndi Design: सावन का महीना शुरू होते ही शिव भक्तों में खास उत्साह देखने को मिलता है। पूजा-पाठ और व्रत के साथ महिलाएं सावन के झूले और मेहंदी के जरिए भी इस महीने की खुशियां मनाती हैं। अगर आप इस बार साधारण फूल-पत्ती वाली मेहंदी से कुछ अलग चाहती हैं, तो भगवान शिव से जुड़े ये 6 डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

सावन में हरे रंग के कपड़ों से लेकर चूड़ियों और मेहंदी तक, हर चीज में इस महीने की खास झलक देखने को मिलती है। ऐसे में मेहंदी डिजाइन में शिवलिंग, त्रिशूल, डमरू, ओम और बेलपत्र को शामिल करके इसे और खास बनाया जा सकता है। इन डिजाइन्स में से अपनी पसंद का पैटर्न चुन सकती हैं।

1. त्रिशूल और डमरू डिजाइन
भगवान शिव से जुड़े प्रतीकों में त्रिशूल और डमरू की अपनी खास पहचान है। मेहंदी में इन दोनों को एक साथ शामिल करके सुंदर डिजाइन तैयार की जा सकती है। हथेली के बीच में त्रिशूल बनाएं और उसके आसपास छोटे डमरू, पत्तियों और फूलों की डिजाइन जोड़ी जा सकती है। यह डिजाइन उन लोगों के लिए अच्छा है, जिन्हें बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है।

त्रिशूल और डमरू डिजाइन

2. शिवलिंग और बेलपत्र वाली मेहंदी
सावन में शिवलिंग और बेलपत्र की थीम मेहंदी के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें हथेली के बीच में छोटा शिवलिंग बनाया जा सकता है और उसके चारों ओर बेलपत्र व फूलों के पैटर्न लगाए जा सकते हैं। उंगलियों पर बेलपत्र की छोटी आकृतियां इस मेहंदी को और खास बना सकती हैं।

शिवलिंग और बेलपत्र वाली मेहंदी

3. महादेव की आकृति वाली मेहंदी
अगर आप कुछ क्रिएटिव और अलग डिजाइन चाहती हैं, तो हथेली पर महादेव की आकृति बनवा सकती हैं। इस डिजाइन में भगवान शिव की जटाएं, माथे पर त्रिपुंड, चंद्रमा और तीसरी आंख जैसी खास चीजों को मेहंदी के जरिए दिखाया जा सकता है। आसपास त्रिशूल और बेल-पत्तियों के पैटर्न जोड़ने से पूरी थीम शिव भक्ति से जुड़ी नजर आएगी।

महादेव की आकृति वाली मेहंदी

4. ओम और 'ॐ नमः शिवाय' डिजाइन
अगर आपको सिंपल और भक्ति से जुड़ी मेहंदी पसंद है, तो ओम और 'ॐ नमः शिवाय' वाली डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। हथेली के बीच में ओम का चिन्ह बनाया जा सकता है। इसके चारों ओर छोटे फूल, पत्तियां और बेल की डिजाइन बनाई जा सकती है। उंगलियों पर भी छोटे-छोटे धार्मिक पैटर्न लगाकर इसे पूरा किया जा सकता है।

ओम और ॐ नमः शिवाय डिजाइन

5. कैलाश पर्वत और ध्यान मुद्रा में शिव
कुछ हटकर मेहंदी लगवाने की इच्छा है, तो कैलाश पर्वत और ध्यान में बैठे भगवान शिव की थीम चुन सकती हैं। हथेली पर पर्वत का दृश्य बनाकर उसके सामने ध्यान मुद्रा में महादेव की आकृति बनाई जा सकती है। इसके आसपास चंद्रमा, बादल, त्रिशूल और पेड़-पौधों के छोटे पैटर्न जोड़े जा सकते हैं।

कैलाश पर्वत और ध्यान मुद्रा में शिव

6. शिव-पार्वती और सावन झूला डिजाइन
सावन की पहचान सिर्फ हरियाली और मेहंदी ही नहीं, बल्कि झूलों से भी जुड़ी है। ऐसे में शिव-पार्वती और झूले को एक ही मेहंदी डिजाइन में शामिल करना काफी यूनिक आइडिया हो सकता है। हथेली के बीच में शिव-पार्वती की छोटी आकृति बनाकर आसपास झूला, फूल, पत्तियां और बारिश की बूंदों के पैटर्न बनाए जा सकते हैं। इस डिजाइन में सावन की रौनक के साथ शिव भक्ति की झलक भी दिखाई देगी।

शिव-पार्वती और सावन झूला डिजाइन

मेहंदी को सुंदर बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • डिजाइन को बहुत ज्यादा भरने के बजाय कुछ जगह खाली रखें।
  • उंगलियों पर छोटी और सिंपल डिजाइन बनवाएं।
  • अगर मिनिमल लुक पसंद है, तो सिर्फ ओम, त्रिशूल या डमरू की डिजाइन चुन सकती हैं।
  • मेहंदी लगाने के बाद उसे पूरी तरह सूखने दें और तुरंत पानी के संपर्क में आने से बचें।

सावन में मेहंदी सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का तरीका नहीं, बल्कि त्योहार की खुशी और भक्ति से जुड़ा एक खास हिस्सा भी है। इस बार आप पारंपरिक बेल और फूलों वाली मेहंदी के बजाय महादेव, त्रिशूल, डमरू, ओम या शिव-पार्वती से जुड़ी थीम चुन सकती हैं।

यह भी पढ़ें: सावन में मीठा खाने का है मन? घर पर बनाएं स्वादिष्ट आलू का हलवा

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं इयान देव सिंह चौहान? 3 साल पहले भारतीय क्रिकेट से लिया संन्यास, अब अमेरिका के लिए खेलने का किया ऐलान

Ian Dev Singh Chauhan: जम्मू-कश्मीर के पूर्व कप्तान इयान देव सिंह चौहान अब अमेरिका के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. उन्होंने भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कूलिंग-ऑफ पीरियड को पूरा कर लिया है. Tue, 11 Aug 2026 12:54:57 +0530

  Videos
See all

रांची STUDENTS PROTEST पर लाठीचार्ज! छात्रों के सवाल का जवाब लाठी से क्यों? #jharkhand #protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T07:45:15+00:00

Viral Video: पति ने पत्नी को सरेआम पीटा, कैमरे में कैद हुआ VIDEO | #shorts #shortvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T07:39:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers