Responsive Scrollable Menu

अटारी बॉर्डर खुला तो क्या अब पाकिस्तानी भी आ सकेंगे भारत? जानिए किसे और कैसे मिलेगी एंट्री...

Attari Border: पंजाब का अटारी बॉर्डर एक बार फिर सुर्खियों में है, दरअसल इस बार वजह सीमा पर तनाव नहीं बल्कि गृह मंत्रालय की एक ताजा प्रशासनिक अधिसूचना है. जानकारी के मुताबिक सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक अटारी को उन जगहों की सूची में शामिल किया गया है जहां से ई-वीजा धारक विदेशी नागरिक भारत आ-जा सकते हैं. 

अब बस इतनी सी खबर फैलते ही लोगों में यह उम्मीद जगने लगी कि शायद भारत-पाकिस्तान के बीच आवाजाही फिर शुरू होने वाली है. लेकिन असलियत में यह मामला उतना सीधा नहीं, जितना सुनने में लग रहा है. आइए आपको बताते हैं कि इस नई अधिसूचना में क्या है और इसके आने के बाद अब कौन भारत से पाकिस्तान के बीच आवाजाही कर सकेगा.

खबर अपडेट की जा रही है

 

Continue reading on the app

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में जुलाई में आया 2.35 लाख करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश, एयूएम बढ़कर 85.76 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: एम्फी डेटा

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। एम्फी यानी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में म्यूचुअल फंड स्कीम्स में 2.35 लाख करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश (नेट इन्फ्लो) दर्ज किया गया। इसके साथ ही भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग का कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) बढ़कर 85.76 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया।

जुलाई में सबसे अधिक निवेश ऋण आधारित (डेट-ओरिएंटेड) योजनाओं में देखने को मिला, जिसमें 1.88 लाख करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया, जिसने कुल निवेश प्रवाह में प्रमुख योगदान दिया।

वहीं, इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम्स में भी निवेशकों की रुचि बनी रही। जुलाई के दौरान इक्विटी-उन्मुख फंडों में 24,697 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया, जो यह दर्शाता है कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशकों का लंबी अवधि के निवेश पर भरोसा कायम है।

एएमएफआई के आंकड़ों के अनुसार, 31 जुलाई 2026 तक म्यूचुअल फंड उद्योग का कुल एयूएम 85,75,656.52 करोड़ रुपए रहा। वहीं, जुलाई के दौरान औसत एयूएम 86,33,798.38 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।

उद्योग में सबसे बड़ा योगदान ओपन-एंडेड स्कीम्स का रहा, जिनमें 2,36,595 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया और इनका कुल एयूएम बढ़कर 85.59 लाख करोड़ रुपए हो गया।

इक्विटी स्कीम्स में स्मॉल-कैप फंड्स ने सबसे अधिक निवेश आकर्षित किया। जुलाई में इनमें 7,767.50 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया। इसके बाद मिड-कैप फंड्स में 6,192.31 करोड़ रुपए और फ्लेक्सी-कैप फंड्स में 4,709.08 करोड़ रुपए का निवेश दर्ज किया गया।

इसके अलावा, लार्ज एंड मिड-कैप फंड्स में 3,425.34 करोड़ रुपए तथा मल्टी-कैप फंड्स में 3,227.29 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश हुआ। सेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स में भी 1,328.27 करोड़ रुपए का निवेश देखने को मिला।

हालांकि, सभी इक्विटी श्रेणियों में तेजी नहीं रही। लार्ज-कैप फंड्स से 1,321.69 करोड़ रुपए की निकासी हुई। वहीं ईएलएसएस स्कीम्स से 959.13 करोड़ रुपए और डिविडेंड यील्ड फंड्स से 169.16 करोड़ रुपए का शुद्ध बहिर्वाह (आउटफ्लो) दर्ज किया गया।

जुलाई में हाइब्रिड फंड्स में कुल 11,490.56 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया, जिनमें आर्बिट्राज फंड्स सबसे आगे रहे, जिन्होंने 6,502.44 करोड़ रुपए आकर्षित किए। इसके बाद मल्टी-एसेट एलोकेशन फंड्स में 3,753.38 करोड़ रुपए का निवेश दर्ज किया गया।

अन्य स्कीम्स में एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) को 9,512.05 करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हुआ। वहीं गोल्ड ईटीएफ में 1,558.75 करोड़ रुपए और इंडेक्स फंड्स में 1,536.60 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया।

डेट-ओरिएंटेड स्कीम्स में लिक्विड फंड्स निवेशकों की सबसे पसंदीदा श्रेणी रहे, जिनमें 1,19,065.85 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया।

इसके अलावा, ओवरनाइट फंड्स में 40,412.55 करोड़ रुपए और मनी मार्केट फंड्स में 21,180.23 करोड़ रुपए का निवेश दर्ज किया गया। इससे संकेत मिलता है कि संस्थागत और कॉर्पोरेट निवेशक अल्पकालिक निवेश विकल्पों में सक्रिय बने हुए हैं।

एम्फी के अनुसार, 31 जुलाई 2026 तक म्यूचुअल फंड उद्योग में कुल 28.09 करोड़ फोलियो दर्ज किए गए। फोलियो की लगातार बढ़ती संख्या यह दर्शाती है कि देश में खुदरा निवेशकों की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है और म्यूचुअल फंड निवेश का दायरा लगातार विस्तृत हो रहा है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

0 पर आउट होकर भी बना दिया 187 रन का रिकॉर्ड! जब विरोधी कप्तान की इस एक भूल से गेंदबाज बहाने लगे खून के आंसू

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. धवन ने अपने डेब्यू मैच में ही शतक ठोककर सनसनी मचा दी थी, लेकिन भारतीय टीम का ये ओपनर बल्लेबाज बिना कोई गेंद खेले ही आउट हो गए थे. उन्हें यह जीवनदान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क की वजह से मिला था. Tue, 11 Aug 2026 13:06:55 +0530

  Videos
See all

Viral Video: सोनिया,प्रियंका और राहुल तीनों के साथ रिसेप्शन में पहुंचे | #shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T08:07:08+00:00

फ्रांस में मजहबी कट्टरता पर कानूनी हथौड़ा! | France Mosque Action | Quran Controversy | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T08:08:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers